पटना के ज्ञान भवन में बिहार भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक हुई. इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए. उन्होंने प्रदेशभर से आए वरिष्ठ नेतागण एवं पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया.
-
न्यूज02 Jul, 202503:04 PMबिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पटना में BJP की बड़ी बैठक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हुए शामिल
-
न्यूज01 Jul, 202503:55 AMभारत के साथ सीमा विवाद को सुलझाने के सवाल पर आया चीन का बयान, कहा - अभी इसमें समय लगेगा...
शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO में भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीन के समकक्ष के बीच एक द्विपक्षीय वार्ता हुई है. इस दौरान दोनों ही देश की सीमाओं पर चल रहे तनाव को कम करने पर सवाल-जवाब हुए. जिस पर चीनी समकक्ष दोंग जून ने बताया कि 'यह कदम उठाकर सुव्यवस्थित रूपरेखा के तहत जटिल मुद्दों को सुलझाना चाहिए.' वहीं चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि 'चीन भारत के साथ सरहदों के निर्धारण, आदान-प्रदान करने और सभी तरह के सहयोग के लिए तैयार है.'
-
दुनिया28 Jun, 202501:42 PMखामेनेई की सुरक्षा में तैनात 12,000 बॉडीगार्ड्स, फिर भी लोकेशन पता करने में फेल रही मोसाद, ट्रंप के दावे की इजरायली रक्षा मंत्री ने खोली पोल!
डोनाल्ड ट्रंप ने यह बयान देकर सबको चौंका दिया कि उन्हें पता था ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई कहां छिपे हैं और वह जब चाहें, उन्हें निशाना बना सकते थे. ट्रंप के इस बयान के बाद यह सवाल उठने लगे कि यदि खामेनेई की लोकेशन पता थी, तो उन्हें मारा क्यों नहीं गया? क्या इज़रायल और अमेरिका के पास खामेनेई को मारने का मौका था? और अगर ऐसा था, तो उसे छोड़ा क्यों गया?
-
दुनिया27 Jun, 202512:05 PMखामेनेई को मारने का प्लान था तैयार, लेकिन मौका नहीं मिला... इजरायली रक्षा मंत्री का सनसनीखेज खुलासा
इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज़ ने एक चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा है कि यदि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई इजरायल की रेंज में होते, तो उन्हें खत्म कर दिया जाता. उन्होंने कहा हमारी मंशा स्पष्ट थी, लेकिन ऐसा कोई ऑपरेशनल मौका नहीं मिला. यह बयान इजरायल-ईरान तनाव के बीच आया है और इससे पश्चिम एशिया में स्थिति और ज्यादा संवेदनशील हो सकती है.
-
दुनिया26 Jun, 202512:22 PMSCO समिट में पहलगाम हमले का जिक्र न होने पर भड़के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर करने से किया इनकार
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की रक्षा मंत्रियों की बैठक में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद के मुद्दे पर सख्त तेवर दिखाए. बैठक में पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की मौजूदगी में ही राजनाथ सिंह ने दो टूक शब्दों में भारत की नीति रखी और आतंकवाद पर सीधा प्रहार किया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्पष्ट रूप से संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया. इस दौरान पाकिस्तान और चीन ने कई बार आतंकवाद जैसे संवेदनशील मुद्दे से ध्यान हटाने की कोशिश की, लेकिन भारत ने हर बार अपना पक्ष मजबूती से रखा.
-
Advertisement
-
न्यूज26 Jun, 202509:34 AMचीन की धरती से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, SCO समिट में बोले- आतंकवाद पर 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसी कार्रवाई जारी रहेगी
चीन के क़िंगदाओ में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए. इस बैठक में उन्होंने आतंकवाद, कट्टरपंथ और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर भारत का पक्ष बेहद स्पष्ट और सख्त शब्दों में रखा. भारत ने इस अंतरराष्ट्रीय मंच से यह दोहराया कि आतंकवाद को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता और इसका मुकाबला बिना भेदभाव के किया जाना चाहिए.
-
न्यूज20 Jun, 202507:45 PM6 साल बाद चीन के दौरे पर जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, दोनों देशों के रिश्तों में सुधार के संकेत, जानें कितना खास है यह दौरा
2020 गलवान घाटी संघर्ष के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहली बार चीन के दौरे पर जाने वाले हैं. वह अगले हफ्ते 10 देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में भाग लेंगे. इसमें चीन के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी शामिल है. इस बैठक में आतंकवाद विरोधी उपायों, सुरक्षा सहयोग, और कनेक्टविटी बढ़ाने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी.
-
राज्य18 Jun, 202511:47 AMसीएम धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, कई महत्वपूर्ण विषयों पर की चर्चा
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की फोटो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की.
-
दुनिया16 Jun, 202511:30 AM'हम ईरान की चमड़ी उधेड़ देंगे...', इजरायली रक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी, कहा- तेहरान का नाम-ओ-निशान मिटा देंगे
ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग लगातार उग्र रूप लेती जा रही है. दोनों देश एक-दूसरे पर मिसाइलों से ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं. न तो ईरान पीछे हटने को तैयार है और न ही इजरायल. इस बीच इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने ईरान को लेकर बेहद आक्रामक बयान दिया है. ईरान द्वारा की गई जवाबी मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद काट्ज ने कहा, “हम दुश्मन को छीलकर रख देंगे, जैसे सांप अपनी पुरानी चमड़ी को उतार देता है.”
-
दुनिया14 Jun, 202509:32 PM'हमले नहीं रोके तो तेहरान को जलाकर राख कर देंगे...', इजरायली रक्षा मंत्री ने ईरान के सुप्रीम लीडर को दी सख्त चेतावनी
इजराइल के रक्षा मंत्री ने ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई को सीधी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि 'अगर वह इजरायल पर मिसाइल हमले जारी रखता है, तो तेहरान को जला दिया जाएगा. ईरानी तानाशाह अपने ही नागरिकों को बंधक बना रहे हैं. वह ऐसी स्थिति पैदा कर रहे हैं जिसकी वजह से तेहरान के नागरिकों को विशेष रूप से इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.'
-
न्यूज09 May, 202507:23 PMपाकिस्तानी रक्षा मंत्री नहीं, 'जोकर मंत्री' कहिए! हंसी का पात्र बने ख़्वाजा आसिफ, बयानों पर हंसते-हंसते लोट-पोट हो रहे लोग
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ़ सोशल मीडिया पर अपने बचकाना बयानों से खूब चर्चा बटोर रहें है. उनके बन्नों से पाकिस्तान सरकार हास्यास्पद मात्र बनकर रह गए है. इस रिपोर्ट में देखिए ख्वाजा आसिफ के वो बयान जिसका खूब मज़ाक़ बन रहा है.
-
न्यूज09 May, 202511:31 AMपाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेना प्रमुखों के साथ की बैठक
पाकिस्तान द्वारा किए गए इन हमलों के मद्देनजर अब तीनों सेनाओं के प्रमुख रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर रहे हैं. इस मुलाकात में आगे की रणनीति तय की जाएगी। साथ ही पाकिस्तान को करारा जवाब देने पर भी चर्चा की जाएगी।
-
न्यूज07 May, 202506:04 PM'उन्हीं को मारा जिन्होंने मासूमों की जान ली...', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हनुमान जी का नाम लेकर दिया ऑपरेशन सिंदूर पर बयान
रक्षा मंत्री ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' पर रिएक्शन दिया. राजनाथ सिंह ने कहा, "हमने हनुमान जी के उस आदर्श का पालन किया है, जो उन्होंने अशोक वाटिका उजाड़ते हुए निभाया था. 'जिन्ह मोहि मारा तिन मोहि मारे'... हमने केवल उन्हीं को मारा, जिन्होंने हमारे मासूमों को मारा.