बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है. राज्य में दो चरणों में 6 नवंबर और 11 नवंबर को वोटिंग होगी. वहीं 14 नवंबर को नतीजे आएंगे. चुनाव आयोग के इस ऐलान के साथ ही पूरे राज्य में आचार संहिता लागू हो गई है. चुनाव आयोग के मुताबिक पूरी चुनावी प्रक्रिया 16 नवंबर तक संपन्न करा लिए जाएंगे. ऐसे में ये जान लीजिए कि आपके इलाके में किस चरण में और किस तारीख को चुनाव होंगे.
-
विधानसभा चुनाव06 Oct, 202506:37 PMबिहार में दो चरणों में होगी वोटिंग, जानें आपके इलाके में कब पड़ेंगे वोट, देखिए पूरी लिस्ट
-
विधानसभा चुनाव06 Oct, 202504:03 PMबिहार में बजा चुनावी बिगुल, 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में होगी वोटिंग, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे
Bihar Chunav 2025 Date:बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है. चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. बीते दिन आयोग ने पटना में अपने बिहार दौरे के दौरान विभिन्न स्तर पर की गई समीक्षा बैठक की जानकारी दी थी और कहा था कि जो भी नए नियम, तरीके, प्रोटोकॉल लागू बिहार में चुनाव के दौरान लागू होंगे उसे पूरे देश में लागू किया जाएगा.
-
विधानसभा चुनाव06 Oct, 202510:30 AMचुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान, दो चरणों में हो सकता है मतदान
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा. इस प्रेस कांफ्रेंस में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए तारीखों और शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा होगी. उम्मीद जताई जा रही हैं कि बिहार में दो चरणों में मतदान हो सकता है.
-
विधानसभा चुनाव28 Sep, 202504:41 PMचुनाव आयोग की तैयारी हुई तेज... बिहार विधानसभा चुनाव और कुछ राज्यों में उपचुनावों के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक किया नियुक्त
भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने बिहार विधानसभा चुनाव और अन्य राज्यों में उपचुनावों के लिए कुल 470 केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं. इनमें आईएएस, आईपीएस और अन्य सेवाओं के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं. ये पर्यवेक्षक चुनावों की निष्पक्षता सुनिश्चित करेंगे और मतदाताओं की जागरूकता व भागीदारी बढ़ाने का काम करेंगे.
-
विधानसभा चुनाव17 Sep, 202512:53 PMबिहार के 30% विधायकों का कटेगा टिकट! BJP ने तैयार की नई लिस्ट, अमित शाह के दौरे से पहले सियासी हलचल तेज
बिहार में BJP इस बार उम्मीदवारों के चयन में सख्त स्क्रीनिंग अपना रही है। हर सीट से 4-5 नाम मांगे गए हैं, जिनमें से राज्य समिति 2-3 नाम शॉर्टलिस्ट कर केंद्रीय चुनाव समिति को भेजेगी.
-
Advertisement
-
विधानसभा चुनाव07 Sep, 202512:00 PMबिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन की सीटों के बंटवारे पर हुई बैठक, 243 सीटों पर 8 दल लड़ेंगे चुनाव, 15 सितंबर तक आधिकारिक ऐलान संभव
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की पटना में बैठक हुई है. इसकी अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने की है. खबरों के मुताबिक, महागठबंधन के घटक दल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, इसकी औपचारिक घोषणा 15 सितंबर तक हो सकती है. इसके अलावा महागठबंधन समन्वय समिति की होने वाली बैठक में दोनों नए दलों पशुपति पारस की RLJP और हेमंत सोरेन की JMM के शामिल होने पर भी मुहर लग सकती है.
-
विधानसभा चुनाव05 Sep, 202509:37 PM'बी से बीड़ी और बी से बिहारी' वाले विवादित पोस्ट पर बुरी फंसी कांग्रेस, बीजेपी ने जमकर साधा निशाना, बवाल बढ़ता देख पार्टी ने माफी मांगी
बीड़ी से बिहार की तुलना करने पर विवादों में फंसी केरल कांग्रेस इकाई की ओर से X पर एक पोस्ट साझा करते हुए माफी मांगी गई है. कांग्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि 'हम देख रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के जीएसटी से जुड़े चुनावी प्रचार पर हमारी टिपण्णी को तोड़ा- मरोड़ा जा रहा है. अगर किसी को हमारी बात से ठेस पहुंची है, तो हम माफी चाहते हैं.'
-
न्यूज03 Sep, 202505:53 PM‘BJP नेताओं का इतिहास महिलाओं का अपमान करने और विपक्षी नेताओं पर अभद्र टिप्पणी करने का रहा…’ गालीकांड मामेल पर तेजस्वी का बड़ा बयान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी मामले में राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने BJP पर आरोप लगाते हुए कहा कि BJP के नेताओं का इतिहास महिलाओं का अपमान करने और विपक्षी नेताओं पर अभद्र टिप्पणी करने से भरा रहा है.
-
विधानसभा चुनाव01 Sep, 202503:37 PMबिहार में SIR से जुड़ी 89 लाख शिकायतें मिलने का विपक्ष का दावा बेनकाब! मोतिहारी-सुपौल के डीएम DM ने खोली पोल, कहा- न शपथ पत्र मिला, न सबूत
बिहार में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) के दौरान करीब 65 लाख नाम हटाए जाने के मामले पर कांग्रेस ने दावा किया कि उसने चुनाव आयोग को 89 लाख शिकायतें सौंपी हैं. लेकिन आयोग ने इस दावे को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि उसके पास एक भी शिकायत फ़ॉर्म आधिकारिक रूप से जमा नहीं हुआ है.
-
न्यूज22 Aug, 202504:49 PM'एक भी आपत्ति नहीं आई...', SIR मामले पर विरोध जता रहे विपक्षी दलों को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा - आप कर क्या रहे हो?
सुप्रीम कोर्ट ने SIR मामले पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि राजनीतिक दलों की निष्क्रियता हैरान करने वाली है. कोर्ट ने सवाल उठाते हुए कहा कि 'बूथ स्तर के एजेंट नियुक्त करने के बाद पार्टी के लोग क्या कर रहे हैं? आखिर स्थानीय लोगों से राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच इतनी दूरी क्यों बनी हुई है? राजनीतिक दलों को भी मतदाताओं की मदद के लिए आगे आना चाहिए. अभी तक किसी भी राजनीतिक दल की तरफ से कोई भी आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई है'
-
विधानसभा चुनाव20 Aug, 202508:00 PMराहुल गांधी की बिहार यात्रा को मात देने की तैयारी में NDA, ‘टीम 98’ विधानसभा वार के लिए तैयार
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. विपक्ष की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के बीच NDA ने भी अपना चुनावी अभियान शुरू करने का ऐलान किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 22 अगस्त को गया में होने वाली रैली के अगले दिन यानी 23 अगस्त से यह अभियान शुरू होगा.
-
न्यूज19 Aug, 202511:39 PMराहुल गांधी की गाड़ी के नीचे आया पुलिस का जवान...वोटर अधिकार यात्रा में बड़ा हादसा, सामने आई घटना की वीडियो
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान एक पुलिस के जवान के पैर में चोट लग गई. यह हादसा तब हुआ, जब राहुल गांधी की गाड़ी यात्रा के दौरान चल रही थी. उसी दौरान जवान का पैर राहुल गाँधी की गाड़ी के नीचे आ गया. पुलिसकर्मियों ने अपने साथी जवान को देखते ही तुरंत गाड़ी के नीचे से निकाला. उसके बाद राहुल गांधी ने खुद नीचे उतरकर जवान का हाल-चाल पूछा और पानी की बोतल दी. उसके बाद उन्होंने जवान को अपनी गाड़ी में साथ बिठा लिया.
-
राज्य19 Aug, 202503:13 PMविधानसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर को लगा तगड़ा झटका, बीजेपी का बढ़ा कुनबा, पूर्व IPS आनंद मिश्रा सहित कई लोगों ने जॉइन की पार्टी
पुलिस सेवा छोड़कर राजनीति में आए पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा ने प्रशांत किशोर को बड़ा झटका देते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया. उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि कुशवाहा और राज्य की पूर्व मंत्री सुचित्रा सिन्हा भी भाजपा में शामिल हो गईं.