×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement
  • भारत पर 25%, स्विट्ज़रलैंड पर 39%… ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैरिफ के आदेश पर किए साइन, जानें 70 से ज्यादा देशों पर कैसा होगा असर
    दुनिया
    01 Aug, 2025
    08:03 AM
    भारत पर 25%, स्विट्ज़रलैंड पर 39%… ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैरिफ के आदेश पर किए साइन, जानें 70 से ज्यादा देशों पर कैसा होगा असर

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 70 से अधिक देशों पर 10% से 41% तक के नए रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का आदेश जारी किया है. ट्रंप का कहना है कि यह कदम व्यापार असंतुलन को खत्म करने और अमेरिका की आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उठाया गया है. ये टैरिफ आदेश जारी होने के 7 दिन बाद से प्रभावी होंगे. हालांकि, 7 अगस्त तक लोड और 5 अक्टूबर तक पहुंचने वाले ट्रांजिट माल पर ये शुल्क लागू नहीं होंगे.

  • महाराष्ट्र में बदले नज़र आ रहे हैं सियासी हालात, बढ़ती बेचैनी के बीच दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे, क्या बीजेपी करने जा रही ऑपरेशन लोटस पार्ट-2
    न्यूज
    31 Jul, 2025
    08:19 PM
    महाराष्ट्र में बदले नज़र आ रहे हैं सियासी हालात, बढ़ती बेचैनी के बीच दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे, क्या बीजेपी करने जा रही ऑपरेशन लोटस पार्ट-2

    मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे की हालिया बंद कमरे की मुलाकात और सदन में दिए गए खुले प्रस्ताव से महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज हो गई है. इस नजदीकी से सबसे ज्यादा असहज एकनाथ शिंदे नजर आ रहे हैं, जो भाजपा नेतृत्व से संपर्क की कोशिशों में जुटे हैं लेकिन अब तक उन्हें प्रतिक्रिया नहीं मिली. बताया जा रहा है कि फडणवीस शिंदे की लगातार बार्गेनिंग और टकराव भरे रवैये से संतुष्ट नहीं हैं, जबकि अजित पवार के साथ उनके रिश्ते ज्यादा सहज बने हुए हैं. क्या बीजेपी का ऑपरेशन लोटस पार्ट 2 होने जा रहा है?

  • राजस्थान में भारी बारिश का कहर: धौलपुर में सेना बुलाई गई, चंबल नदी उफान पर
    न्यूज
    31 Jul, 2025
    05:51 PM
    राजस्थान में भारी बारिश का कहर: धौलपुर में सेना बुलाई गई, चंबल नदी उफान पर

    मौसम विभाग के मुताबिक, 31 जुलाई यानी आज गुरुवार को जोधपुर, अजमेर, जयपुर और बीकानेर के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है.

  • केंद्रीय कैबिनेट के छह बड़े फैसले, NCDC के लिए 2000, PMKSY के लिए 6520 करोड़ के फंड को मंजूरी, 4 रेलवे लाइन को भी अप्रूवल
    न्यूज
    31 Jul, 2025
    05:25 PM
    केंद्रीय कैबिनेट के छह बड़े फैसले, NCDC के लिए 2000, PMKSY के लिए 6520 करोड़ के फंड को मंजूरी, 4 रेलवे लाइन को भी अप्रूवल

    केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को हुई बैठक में छह बड़े फैसले लिए हैं. कैबिनेट ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और झारखंड राज्यों के 13 जिलों को कवर करने वाली चार मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है.

  • NEET PG 2025 Admit Card: एनबीईएमएस ने जारी किया एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड , जानें परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और अन्य जरूरी निर्देश
    करियर
    31 Jul, 2025
    04:22 PM
    NEET PG 2025 Admit Card: एनबीईएमएस ने जारी किया एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड , जानें परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और अन्य जरूरी निर्देश

    NEET PG जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए सटीक रणनीति, निरंतर अभ्यास और सही समय पर तैयारी बेहद जरूरी है. अब जबकि एडमिट कार्ड जारी हो चुका है, अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे इसे तुरंत डाउनलोड कर लें और परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज़ और सामग्री एकत्र कर लें.

  • Advertisement
  • उर्वशी रौतेला के 70 लाख के गहने चोरी, लंदन एयरपोर्ट से गायब हुआ लग्जरी बैग, एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा!
    मनोरंजन
    31 Jul, 2025
    04:12 PM
    उर्वशी रौतेला के 70 लाख के गहने चोरी, लंदन एयरपोर्ट से गायब हुआ लग्जरी बैग, एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा!

    उर्वशी रौतेला ने दावा किया है कि हाल ही में लंदन के गैटविक एयरपोर्ट से 70 लाख के गहनों से भरा उनका लग्ज़री सूटकेस चोरी हो गया है. एक्ट्रेस ने इसे लेकर अब अपनी नाराजगी ज़ाहिर की है.

  • 'आतंकवाद भगवा ना कभी था, ना है, ना कभी रहेगा...', मालेगांव केस पर देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, 'Saffron Terror' के फेक नैरेटिव पर किया अटैक
    न्यूज
    31 Jul, 2025
    02:13 PM
    'आतंकवाद भगवा ना कभी था, ना है, ना कभी रहेगा...', मालेगांव केस पर देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, 'Saffron Terror' के फेक नैरेटिव पर किया अटैक

    डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने आखिर में लिखा, ''आज एक काला युग समाप्त हो गया. हिंदुओं पर लगा कलंक मिट गया. इसमें कोई शक नहीं कि 'गर्व से कहो हम हिंदू हैं' का नारा अब पूरे देश में सौ गुना जोर से गूंजेगा. सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं! जय हिंद, जय महाराष्ट्र.''

  • 2008 मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा-कर्नल पुरोहित समेत सभी आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- कोई सबूत विश्वसनीय नहीं
    न्यूज
    31 Jul, 2025
    11:50 AM
    2008 मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा-कर्नल पुरोहित समेत सभी आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- कोई सबूत विश्वसनीय नहीं

    29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव में रमजान के पवित्र महीने में और नवरात्रि से ठीक पहले एक विस्फोट हुआ. इस धमाके में छह लोगों की जान चली गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे.

  • 25% टैरिफ का झटका! शेयर बाजार क्रैश, RIL और L&T समेत कई दिग्गज शेयर टूटे
    बिज़नेस
    31 Jul, 2025
    11:19 AM
    25% टैरिफ का झटका! शेयर बाजार क्रैश, RIL और L&T समेत कई दिग्गज शेयर टूटे

    मौजूदा हालात में विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशकों को जल्दबाज़ी में फैसले नहीं लेने चाहिए. बाजार में गिरावट का दौर कुछ दिन जारी रह सकता है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है. जिन सेक्टर्स पर सीधा असर पड़ा है, वहां निवेश फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा. बाजार में स्थिरता आने के बाद ही नई खरीदारी पर विचार किया जाना चाहिए.

  • भारत के खिलाफ ट्रंप के सख्त तेवर, पहले 25% टैरिफ, अब 6 भारतीय कंपनियों पर लगाया बैन
    न्यूज
    31 Jul, 2025
    11:03 AM
    भारत के खिलाफ ट्रंप के सख्त तेवर, पहले 25% टैरिफ, अब 6 भारतीय कंपनियों पर लगाया बैन

    अमेरिका भारत पर 25 फीसदी का टैरिफ लगाने जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ ट्रंप प्रशासन इतने से भी नहीं मानने वाला है. रूस के साथ कारोबार करने पर जुर्माने का ऐलान किया गया, तो वहीं ईरान के साथ पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के लेन-देन पर भी भारत के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है और इसके तहत 6 भारतीय कंपनियों पर बैन लगाया गया है.

  • महिला ने 20 लोगों को किया डेट, प्यार के जाल में फंसाकर सभी से ऐंठा iPhone, फिर सबको बेचकर खरीद लिया घर
    महिला ने 20 लोगों को किया डेट, प्यार के जाल में फंसाकर सभी से ऐंठा iPhone, फिर सबको बेचकर खरीद लिया घर

    चीन में एक लड़की ने अपने एक अनोखे तरीके से सभी के होश उड़ा दिए. उसने एक साथ 20 लोगों को डेट किया, हर एक बॉयफ्रेंड से गिफ्ट में iPhone लिया. बाद में चीनी लड़की ने सारे iPhones बेच दिए और जो पैसे मिले, उससे अपने लिए एक घर खरीद लिया. ये छोटी सी कहानी सुनकर आपके दिमाग में ‘This is Business’ वाला मीम जरूर दौड़ गया होगा. ये मज़ेदार और शॉकिंग कहानी एक वायरल स्कैम के सामने आने के बाद सबकी नजरों में आई है. Chinese social media पर लोग इस इंसिडेंट को खूब सर्च कर रहे हैं और इसके बारे में जानना चाह रहे हैं. क्या है पोस्ट में? साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, चीन में हाल ही में एक अजब-गजब घोटाला सामने आया है, जिसका नाम क्रॉस-ड्रेसिंग स्कैम है. इसके तहत एक शख्स महिला बनकर लोगों के साथ डेट कर पैसे ठगता था. ये शख्स सिस्टर हांग के नाम से चीन में वायरल हो रहा है. सिस्टर हांग के स्कैम ने चीन में लोगों का ध्यान एक पुराने मामले की ओर खींचा है. स्कैम के साथ चर्चा में एक पूरानी कहानी करीब नौ साल पहले सिस्टर हांग की तरह ही एक महिला ने कुछ लोगों को डेट किया उनसे महंगे आईफोन लिए और उन्हें बेचकर जो पैसा मिला, उससे घर खरीद लिया था. सिस्टर हांग का स्कैम सामने आने के बाद लोग 9 साल पुरानी घटना को याद कर रहे हैं. इतना ही नहीं लोगों ने तो उस महिला को सिस्टर हांग की भी गुरु बता दिया. सिस्टर हांग की दिलचस्प कहानी प्यार के जाल में फंसाकर iPhone लेने वाली इस लड़की की कहानी लोगों को काफी दिलचस्प लग रही है. दरअसल उसने सिर्फ 6 महीने में 20 लोगों को डेट किया और हर एक से गिफ्ट में iPhone ले लिया. बाद में उस लड़की ने सारे iPhones बेच दिए और करीब 17,000 डॉलर यानी 15 लाख रुपये कमा लिए. इन पैसों से उसने अपने फ्लैट के लिए एडवांस पेमेंट भी कर दी थी. कियानजियांग इवनिंग न्यूज़ की 2016 की रिपोर्ट के मुताबिक, वो महिला शेन्ज़ेन की एक कंपनी में जूनियर क्लर्क की नौकरी करती थी, और उसकी सैलरी भी काफी कम थी. उसकी पहचान उजागर नहीं की गई थी. जब उस महिला ने सोशल मीडिया पर ये शेयर किया कि उसने अपने होमटाउन में एक घर खरीद लिया है, तो लोगों को हैरानी हुई और शक भी होने लगा कि उसने इतना पैसा कैसे जुटाया. एक इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले एक कर्मचारी ने मीडिया को बताया कि उस महिला ने उनके साथ मोबाइल बेचने का सौदा किया था. उन्होंने इस बात की पुष्टि भी की कि डील उसी महिला के साथ हुई थी. ऐसे सामने आई उस महिला की चालाकी! बाद में उसके ऑफिस के साथियों को पता चला कि उस महिला ने सिर्फ 6 महीनों में एक साथ 20 लड़कों को डेट किया था. उसने हर एक से कहा कि वो उसे नया iPhone 7 गिफ्ट करे. इस तरह उसने टोटल 20 iPhone 7 गिफ्ट में ले लिए. फिर उसने सारे iPhones बेच दिए और करीब 17,000 अमेरिकी डॉलर, यानी 15 लाख रुपये जमा कर लिए. इन पैसों से उस महिला ने अपने फ्लैट के लिए एडवांस पेमेंट कर दी. उस महिला ने कहा कि उसके पास बेचने के लिए 20 नए iPhone 7 हैं. जब हमने चेक किया तो देखा कि ज़्यादातर फोन की पैकेजिंग तक नहीं खुली थी — एकदम ब्रांड न्यू. हर iPhone करीब 6,000 युआन में बिका और उसे टोटल में 1,20,000 युआन से ज्यादा पैसे मिले. वहीं महिला ने जब पोस्ट डाला तो उसके साथ काम करने वाले कलीग्स भी हैरान हो गए. महिला के साथ काम करने वाले एक शख्स ने कहा कि वे उसके व्यवहार से आश्चर्यचकित थे. एक महिला कलीग ने कहा कि हम सोच भी नहीं सकते थे कि वह ऐसी इंसान है. उनका व्यक्तित्व बहुत ही खुशमिजाज है और वह हमारे साथ अच्छी तरह से घुल-मिल जाती है. हमें उम्मीद नहीं थी कि वह पैसों के लिए ऐसा करेगी. मैंने सुना है कि हमारी कंपनी उसे नौकरी से निकालने की योजना बना रही है.

  • PM Kisan Yojana: 2 अगस्त को खाते में आएगी 20वीं किस्त, लिस्ट में ऐसे देखें अपना नाम
    यूटीलिटी
    31 Jul, 2025
    08:53 AM
    PM Kisan Yojana: 2 अगस्त को खाते में आएगी 20वीं किस्त, लिस्ट में ऐसे देखें अपना नाम

    पीएम किसान योजना किसानों के लिए बहुत फायदेमंद है. अगर आप पहले से इस योजना के लाभार्थी हैं, तो 2 अगस्त को आपके खाते में पैसे आ सकते है. लेकिन यह जरूरी है कि आपका नाम लाभार्थी सूची में हो. समय रहते जानकारी चेक कर लें और किसी भी दिक्कत की स्थिति में कृषि विभाग से संपर्क करें.

  • 'मोदी मेरे दोस्त, हम कर रहे हैं बातचीत...', भारत पर 25% टैरिफ लगाने के बाद ट्रंप का बयान
    दुनिया
    31 Jul, 2025
    08:01 AM
    'मोदी मेरे दोस्त, हम कर रहे हैं बातचीत...', भारत पर 25% टैरिफ लगाने के बाद ट्रंप का बयान

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आने वाले उत्पादों पर 25% टैरिफ और अतिरिक्त जुर्माना लगाने का ऐलान किया है. इसके बावजूद ट्रंप ने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता जारी है. ट्रंप का आरोप है कि भारत दुनिया में सबसे ज़्यादा टैरिफ लगाने वाले देशों में से एक है. उन्होंने कहा कि भारत बहुत कम अमेरिकी सामान खरीदता है, जबकि अमेरिका भारत से भारी मात्रा में आयात करता है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें