अमेरिका ने पाकिस्तान समर्थित द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) को विदेशी आतंकी संगठन घोषित किया. TRF ने पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली थी जिसमें 26 पर्यटक मारे गए. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने खुद इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि TRF को आतंकी संगठन घोषित करना अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ प्रतिबद्धता को बताता है.
-
दुनिया18 Jul, 202507:52 AMभारत की कूटनीति का बड़ा असर, अमेरिका ने TRF को घोषित किया वैश्विक आतंकी संगठन, पहलगाम हमले का जिम्मेदार ठहराया
-
न्यूज15 Jul, 202510:06 AMपहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान के नेताओं ने किस प्रकार निभाई भूमिका? रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में 26 सैलानियों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. इसको लेकर सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले की साजिश पाकिस्तान में रची गई थी, जिसमें ISI और लश्कर-ए-तैयबा की सीधी भूमिका रही. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस पूरे ऑपरेशन में पाक सरकार के नेताओं और सेना की मिलीभगत थी.
-
न्यूज14 Jul, 202504:15 PM'पहलगाम हमला सुरक्षा में चूक थी, मैं जिम्मेदारी लेता हूं...', LG मनोज सिन्हा का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहलगाम आतंकी हमले की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए इसे सुरक्षा में भारी चूक बताया. उन्होंने कहा कि यह हमला केवल पर्यटकों पर नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और जम्मू-कश्मीर की उभरती अर्थव्यवस्था पर किया गया था.
-
न्यूज12 Jul, 202511:11 AMअमरनाथ यात्रा: भारतीय सेना ने चलाया स्पेशल ‘ऑपरेशन शिवा’, जानिए क्या है खास तैयारी
भारतीय सेना अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग कर रही है ताकि यात्रा मार्गों पर मजबूत निगरानी बनी रहे. जम्मू से पवित्र गुफा तक की यात्रा की लाइव ट्रैकिंग की जा रही है, जिसमें उच्च-रिज़ॉल्यूशन पीटीजेड कैमरे और ड्रोन फीड्स की सहायता ली जा रही है. काफिलों की रियल टाइम निगरानी से किसी भी खतरे की पहले से पहचान की जा रही है और मल्टी-एजेंसी समन्वय के जरिए तीव्र प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा रही है.
-
न्यूज11 Jul, 202501:36 PM'कोई एक तस्वीर दिखा दो, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत को नुकसान हुआ हो...' NSA डोभाल ने दी खुली चुनौती
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर NSA अजीत डोभाल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 7 मई की रात पाकिस्तान और पीओके में चलाए गए इस ऑपरेशन में भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ, यहां तक कि एक गिलास भी नहीं टूटा. IIT मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में डोभाल ने ऑपरेशन को स्वदेशी तकनीक और सटीक रणनीति का नतीजा बताते हुए विदेशी मीडिया के झूठे दावों को खारिज किया. उन्होंने कहा कि 23 मिनट में पूरा हुआ यह मिशन आतंकी ठिकानों को तबाह करने में पूरी तरह सफल रहा.
-
Advertisement
-
न्यूज09 Jul, 202503:39 AMपुलवामा और गोरखनाथ मंदिर पर हुए हमले की विस्फोटक सामग्री Amazon से खरीदा गया था, FATF की रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
साल 2019 पुलवामा अटैक और 2022 में गोरखनाथ मंदिर में हुए आतंकी हमले को लेकर दुनिया भर में आतंकी फंडिंग पर नजर रखने वाली संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स FATF ने बड़ा खुलासा किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों जगहों पर हुए आतंकी हमले में इस्तेमाल की गई विस्फोटक सामग्री ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म Amazon से खरीदा गया था.
-
न्यूज07 Jul, 202511:53 AMअमेरिका में छिपा था पंजाब का मोस्ट वांटेड आतंकी हैप्पी पासिया, NIA ने किया गिरफ्तार, जानिए कब आएगा भारत?
एनआईए को बड़ी सफलता मिली है. अमेरिका के सैक्रामेंटो से खालिस्तानी आतंकी हैप्पी पासिया को FBI और ICE ने गिरफ्तार किया है. उस पर पांच लाख रुपये का इनाम था. पासिया अमृतसर का रहने वाला है. इसने पंजाब में 16 से ज्यादा आतंकी वारदातों में शामिल रहा, जिनमें ग्रेनेड और IED हमले प्रमुख हैं. अब उसे भारत लाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है.
-
दुनिया07 Jul, 202509:05 AMBRICS ने की पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, मंच से PM मोदी का पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार, कहा- आतंकवाद पर दोहरे मापदंड बर्दाश्त नहीं
ब्रिक्स समिट 2025 में भारत को कूटनीतिक सफलता मिली है. ब्रिक्स के घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की गई. इसके साथ ही पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पाकिस्तान को आतंकवाद के समर्थन पर घेरा और वैश्विक नेताओं से एकजुट होकर आतंक के खिलाफ लड़ाई की अपील की. घोषणापत्र में कहा गया कि आतंकवाद किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है और इसके समर्थकों को सजा मिलनी चाहिए.
-
राज्य04 Jul, 202511:56 AMअमरनाथ यात्रा: जम्मू से 6411 तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था हुआ रवाना, पहले दिन 12300 यात्रियों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
38 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा के पहले दिन, गुरुवार को 12300 यात्रियों ने पवित्र गुफा में दर्शन किए.
-
दुनिया03 Jul, 202509:04 AMमाली में 3 भारतीयों का अपहरण, अल-कायदा से जुड़े JNIM ने ली जिम्मेदारी... भारत सरकार उठा सकती है बड़ा कदम
माली के कायेस क्षेत्र में 1 जुलाई को डायमंड सीमेंट फैक्ट्री पर सशस्त्र हमलावरों ने हमला कर तीन भारतीयों का अपहरण कर लिया. भारत सरकार ने माली प्रशासन से उनकी जल्द और सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करने की अपील की है. इसके साथ ही स्थिति पर नजर रखी जा रही है.
-
न्यूज02 Jul, 202503:50 PMपहलगाम हमले पर QUAD का करारा प्रहार, पाकिस्तान की खुली पोल... तिलमिला जाएंगे शहबाज और आसिम मुनीर
भारत को आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी कूटनीतिक जीत मिली है. क्वाड देशों– अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत– ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को जल्द सजा देने की मांग की है. साझा बयान में आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने की प्रतिबद्धता दोहराई गई और जांच में सहयोग की अपील की गई.
-
राज्य01 Jul, 202511:25 AM'...तुम्हें बदला लेना होगा', नाबालिग लड़की को आतंकवादी बनाने की साजिश का खुलासा, प्रयागराज से केरल ले जाई गई... जबरन धर्म परिवर्तन भी कराया
डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि आरोपी दरकशा बानो नाबालिग को प्रयागराज से पहले दिल्ली लेकर गई और उसके बाद वे केरल गए, जहां नाबालिग का धर्म परिवर्तन कराया गया. नाबालिग का आरोप है कि उस पर जिहाद की ट्रेनिंग लेने का दबाव बनाया गया. हालांकि, वह किसी तरह वहां से भाग निकली और स्थानीय थाने पहुंची, और इसके बाद उसके परिजनों से संपर्क किया गया.
-
राज्य30 Jun, 202506:19 PMअमरनाथ यात्रा से पहले LoC पर घुसपैठ की साजिश नाकाम, जैश-ए-मोहम्मद का पाकिस्तानी गाइड गिरफ्तार
पाकिस्तानी गाइड की गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है, जब अमरनाथ यात्रा को लेकर बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की चौकसी और सख्त कर दी है. पाकिस्तान की साजिशों पर पैनी नजर रखी जा रही है. सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि पाकिस्तान की ओर से अमरनाथ यात्रा को बाधित करने की साजिश रची जा रही है. आशंका जताई जा रही है कि आतंकवादी इस धार्मिक यात्रा को निशाना बना सकते हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया गया है.