नोटिस में फॉरेनर्स एक्ट के उल्लंघन का हवाला देते हुए इमरान को 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का निर्देश दिया गया है. अब एक्टर इस कार्रवाई के खिलाफ कानूनी रास्ता अपनाने की तैयारी में हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इमरान खान बॉम्बे हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल करने पर विचार कर रहे हैं. इस मामले में उन्होंने एमजेडएम लीगल एलएलपी को अपना कानूनी पक्ष रखने की जिम्मेदारी सौंपी है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि याचिका कब दाखिल की जाएगी.
Advertisement
-
मनोरंजन15 Oct, 202607:02 PM28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने के नोटिस को चुनौती देंगे इमरान खान, बॉम्बे हाईकोर्ट जाएंगे एक्टर, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल
-
मनोरंजन15 Oct, 202611:25 AMआमिर खान के भांजे इमरान को भारत छोड़ने का निर्देश, मुंबई पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल
आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एक नोटिस जारी किया है. जिसके तहत उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है. इमरान खान ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञान कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था.
-
मनोरंजन13 Oct, 202603:17 PMCJP Protest: इमरान खान के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की मांग, किरीट सोमैया ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र
सोमैया ने गृह मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन को लिखे पत्र में कहा कि इमरान खान 10 अक्टूबर को अगस्त क्रांति मैदान में हुए प्रदर्शन में शामिल हुए थे. यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर किया गया था. इसके लिए जरूरी अनुमति नहीं ली गई थी और मुंबई पुलिस ने मौके पर इमरान समेत कई लोगों को हिरासत में लिया था. इस घटना के संबंध में मुंबई के गावदेवी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज है और इसमें इमरान खान का नाम भी शामिल है.
Advertisement