Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

भारत नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान? राष्ट्रपति भवन ने वापस लिया ‘स्वागत’ वाला मैसेज, उठे सवाल

राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि PM तारिक रहमान के स्वागत के पूर्वाभ्यास के दौरान सेरेमनी में आम जनता का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.

Image Source- IANS/X/@bdhc_delhi
Loading Ad...

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के जल्द भारत आने की चर्चा है. शुक्रवार को भारत के राष्ट्रपति भवन ने एक बयान जारी करके शनिवार को होने वाली 'चेंज ऑफ़ गार्ड' सेरेमनी को रद्द करने की घोषणा की थी तो इसे बांग्लादेशी PM के स्वागत से जोड़कर देखा गया था, लेकिन फिर राष्ट्रपति भवन ने इस आदेश को वापस ले लिया. ऐसे में तारिक रहमान के भारत दौरे पर संशय खड़ा हो गया. 

दरअसल, 'चेंज ऑफ़ गार्ड' सेरेमनी को रद्द करने का बांग्लादेशी PM के ऑफिशियल स्वागत की रिहर्सल से कनेक्शन माना गया. इसका मतलब था कि औपचारिक रिहर्सल को पूरा किया जा सके. 

क्या था राष्ट्रपति भवन का आदेश? 

Loading Ad...

राष्ट्रपति भवन ने पहले घोषणा की थी कि बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के औपचारिक स्वागत के पूर्वाभ्यास के कारण शनिवार को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में 'चेंज ऑफ गार्ड' सेरेमनी नहीं होगी. 

Loading Ad...

राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान के स्वागत के पूर्वाभ्यास के दौरान सेरेमनी में आम जनता का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. आमतौर पर, राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में 30 मिनट की 'चेंज ऑफ गार्ड' सेरेमनी प्रत्येक शनिवार सुबह आयोजित की जाती है. 

राष्ट्रपति भवन के अनुसार, 'चेंज ऑफ गार्ड' सेरेमनी एक सैन्य परंपरा है, जिसके तहत फोर्ट, पैलेस और रक्षा प्रतिष्ठानों में तैनात गार्ड और संतरी समय-समय पर बदलते रहते हैं ताकि सैनिकों की एक नई टुकड़ी कार्यभार संभाल सके. 

Loading Ad...

राष्ट्रपति भवन में, औपचारिक सेना रक्षक बटालियन भारत के राष्ट्रपति के लिए औपचारिक सुरक्षा और पहरेदारी प्रदान करने के लिए जिम्मेदार है. 

क्या है बदली हुई घोषणा?

एक घंटे के बाद ही राष्ट्रपति सचिवालय ने अपनी विज्ञप्ति वापस ले ली. सचिवालय ने बदले हुए बयान में अपडेट देते हुए बताया, ’21 अगस्त, 2026 को 'इस शनिवार को गार्ड बदलने की रस्म (Change of Guard Ceremony) नहीं होगी' इस विषय पर जारी प्रेस विज्ञप्ति को वापस ले लिया गया है.’

Loading Ad...

नई घोषणा के मुताबिक अब राष्ट्रपति भवन में Change of Guard Ceremony होगी. इसके बाद अब बांग्लादेशी PM तारिक रहमान भारत आएंगे या नहीं इसको लेकर फिर प्रश्नवाचक चिन्ह लग गया? 

क्या शेख हसीना की वजह से बिगड़ रहे रिश्ते? 

दरअसल, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत में निर्वासित रूप से रह रही हैं. बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के बाद वे भारत आ गई थीं. हालांकि हाल ही में शेख हसीना ने बांग्लादेश लौटने की बात कही थी, लेकिन बांग्लादेश चाहता है भारत उन्हें प्रत्यर्पण (Extradition) करे. तारिक रहमान सरकार लगातार उनके प्रत्यर्पण की मांग कर रही है. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें- 'अगर फिर लगे देश विरोधी नारे, तो होगी सर्जिकल स्ट्राइक....बंगाल के मंत्री दिलीप घोष की JU के प्रदर्शनकारियों को चेतावनी

यह भी पढ़ें

दो दिन पहले भारतीय विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि बांग्लादेश के PM तारिक रहमान को भारत ने आमंत्रित किया है. हालांकि दौरा कब होगा, इसे लेकर उन्होंने कोई तारीख नहीं बताई. उन्होंने कहा कि इस मामले में जब भी कोई अपडेट होगा, उसे शेयर किया जाएगा. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...