Advertisement
वाराणसी: BJP पार्षद की नाव पर गंगा में पकाया गया चिकन, परोसी गई शराब, VIDEO वायरल होते ही एक्शन, 5 गिरफ्तार
Vanaras Ganga Video Viral: यह घटना दशाश्वमेध घाट क्षेत्र की बताई जा रही है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर काफी बवाल मच गया और लोगों ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई.पुलिस ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया. जांच के बाद वीडियो में दिखाई दे रहे सभी पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया और जिस नाव पर यह गतिविधि हो रही थी, उसे भी सीज कर दिया गया.
Advertisement
Vanaras: वाराणसी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पवित्र गंगा की लहरों पर नाव के अंदर मांस पकाने और शराब पार्टी करने का वीडियो वायरल हो गया. यह घटना दशाश्वमेध घाट क्षेत्र की बताई जा रही है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर काफी बवाल मच गया और लोगों ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई..वहीं, आपको बता दें कि इससे पहले रमजान के दौरान मुस्लिम युवकों द्वारा वाराणसी के पंचगंगा घाट के पास बीच गंगा की लहरों पर नाव पर सवार होकर बिरयानी पार्टी की गई थी, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था...
वीडियो वायरल होते ही पुलिस की तुरंत कार्रवाई
जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, पुलिस ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया. जांच के बाद वीडियो में दिखाई दे रहे सभी पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया और जिस नाव पर यह गतिविधि हो रही थी, उसे भी सीज कर दिया गया. पुलिस का कहना है कि मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की गई है ताकि इस तरह की घटनाओं को दोबारा होने से रोका जा सके.
Advertisement
UP- वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर बीजेपी पार्षद सत्यनारायण साहनी उर्फ तन्ना की नाव में गोश्त पकाकर शराब पार्टी की गयी. नाव पर बीयर-शराब की बोतलें भी वीडियो में दिखी.
पुलिस ने 5 आरोपियों-दीपक, अजय, अरूण, अनुराग और राहुल की गिरफ्तारी की गयी है. नाव सीज है.pic.twitter.com/ajYvfWwBt8— Narendra Pratap (@hindipatrakar) ?ref_src=twsrc%5Etfw">June 23, 2026Advertisement
Loading Ad...
कौन-कौन लोग हुए गिरफ्तार
इस मामले में जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनकी पहचान दीपक कुमार, अजय साहनी, अरुण कुमार साहनी, अनुराग निषाद और राहुल साहनी के रूप में हुई है. सभी की उम्र 25 से 32 साल के बीच बताई जा रही है. पुलिस ने इन सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.
Advertisement
नाव और वीडियो को लेकर क्या है दावा
वायरल वीडियो करीब 1 मिनट 15 सेकंड का बताया जा रहा है, जिसमें नाव के अंदर मांस पकाने और शराब पार्टी जैसी गतिविधियां दिखाई दे रही हैं. साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि नाव बीजेपी से जुड़े एक स्थानीय पार्षद या उनके परिवार से संबंधित हो सकती है. हालांकि पुलिस का कहना है कि वीडियो में संबंधित व्यक्ति दिखाई नहीं दे रहे हैं और यह भी संभावना है कि वीडियो पुराना हो सकता है. फिलहाल इस पहलू की भी जांच की जा रही है.
Advertisement
पुलिस का बयान और अपील
एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि वीडियो के आधार पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और नाव को सीज कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि मामले में उचित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है.
साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि धार्मिक या संवेदनशील स्थानों पर इस तरह की गतिविधियों से बचें, ताकि किसी की भावनाएं आहत न हों और कानून-व्यवस्था बनी रहे.
Advertisement
सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
यह भी पढ़ें
यह मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है. कई लोग इसे आस्था से जुड़ा मुद्दा बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे कानून व्यवस्था का उल्लंघन मान रहे हैं. वहीं, पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद मामला अब जांच के दायरे में है.