Advertisement
पुलिस की वर्दी में किया 'अस्सलामुअलैकुम', इंशाल्लाह और जजाकल्लाह का इस्तेमाल, IPS बुशरा बानो पर सुवेंदु सरकार का एक्शन
बंगाल में IPS अधिकारी बुशरा बानो पर सुवेंदु सरकार का बड़ा एक्शन हुआ है. पुलिस की वर्दी में बनाए गए वीडियो में 'अस्सलामुअलैकुम', 'इंशाल्लाह' और 'जजाकल्लाह' जैसे शब्दों के इस्तेमाल के मामले में कथित तौर पर कार्रवाई हुई है.
Advertisement
पुलिस की वर्दी में जय हिंद या वंदे मातरम् जैसे राष्ट्रीय या पुलिस-सुरक्षाबलों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले नारों की जगह 'अस्सलामुअलैकुम', 'इंशाल्लाह' और 'जजाकल्लाह' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना पश्चिम बंगाल में IPS अधिकारी बुशरा बानो को भारी पड़ गया है. सुवेंदु सरकार ने उनके खिलाफ एक्शन लेते हुए उनका तबादला कर दिया है. हालांकि इस बात कि पुष्टि नहीं हो पाई है कि उनके ट्रांसफर के ऑर्डर और इस घटना के बीच कोई सीधा संबंध है या नहीं.
बुशरा बानो के खिलाफ सुवेंदु सरकार का बड़ा एक्शन!
आपको बता दे कि बीते दिनों पश्चिम बंगाल कैडर की 2021 बैच की IPS अधिकारी बुशरा बानो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वो वह UPSC की तैयारी करने वालों का हौसला बढ़ा रही थीं, लेकिन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने संबोधन का अंत में धार्मिक नारों जैसे कि 'अस्सलामुअलैकुम', 'इंशाल्लाह' और 'जजाकल्लाह' से किया, जिस पर काफी बवाल हुआ था.
Advertisement
सोशल मीडिया पर इसकी काफी आलोचना भी हुई. बीते 13 सितंबर को'हिंदू लीगल फंड' नाम के संगठन ने वीडियो शेयर करते हुए बंगाल के गृह सचिव से शिकायत किए जाने का दावा किया. इसके बाद ही सोमवार को बुशरा बानो का तबादला कर दिया गया. जिसके बाद कहा जा रहा है कि उनके खिलाफ ये कार्रवाई संभवत: इसी वीडियो को वायरल होने के बाद हुई है.
Advertisement
बुशरा बानो का कहां हो गया ट्रांसफर?
मालूम हो कि तबादले से पहले बुशरा बानो मिदनापुर जिले के खड़गपुर में एडिशनल SP के पद पर तैनात थीं. अब उन्होंने राज्य सशस्त्र पुलिस में डिप्टी कमांडेंट की जिम्मेदारी दी गई है. बानो की जगह पार्थ घोष को खड़गपुर में एडिशनल SP तैनात किया गया है. हालांकि दोनों की तैनाती के संबंध में सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
Advertisement
Complaint filed with West Bengal Home Secretary regarding IPS Bushra Bano’s official video statement.
— Hindu Legal Fund (@HinduLegalFund) ?ref_src=twsrc%5Etfw">September 13, 2026
She began with Assalamualaikum, used Inshallah, ended with Jazakallah — and did not use Vande Mataram or Jai Hind.
A serving officer representing the Indian state should…
कब का है वीडियो और किसने की बुशरा बानो की शिकायत?
13 सितंबर को बाना द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट एक वीडियो में दिखा कि वह UPSC की तैयारी करने वालों का हौसला बढ़ा रही हैं और अपनी पढ़ाई, शिक्षा-दीक्षा और संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी के दिनों और तौर-तरीकों के अनुभव साझा कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने बताया था कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी ने UPSC की तैयारी में उनकी मदद की थी. हालांकि यहां बता देना जरूरी है कि यह वीडियो अब उनके सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट किया जा चुका है.
Advertisement
ये भी पढ़ें: कौन हैं मेजर नव्या शेखावत? जो बनीं राष्ट्रपति मुर्मू की ‘आंख, नाक-कान’, ADC बनकर रचा इतिहास
बुशरा बानो के नारे पर बवाल
Advertisement
विवाद उनके नारों पर नहीं बल्कि जिस वक्त, जिस ड्रेस में है, उसी को लेकर है. वीडियो में पुलिस की वर्दी पहने 'अस्सलामुअलैकुम', 'इंशाल्लाह' और 'जजाकल्लाह' जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रही हैं. इसी को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स की ओर से आपत्ति जताई गई. इसके बाद ही 'हिंदू लीगल फंड' नाम के X हैंडल की ओर से गृह सचिव, बंगाल से शिकायत का दावा किया गया.
ये भी पढ़ें: जिसे कभी मुंह तक नहीं लगाया...उस कांग्रेस से गुहार लगाती रह गईं ममता, लगा बड़ा झटका, राहुल गांधी ने भी कहा NO!
वायरल वीडियो के बाद बुशरा बानो के तबादले का आदेश जारी
Advertisement
यह भी पढ़ें
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद सरकार की ओर से उनके ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए. हालांकि सरकारी नोटिफिकेशन में बुशरा बानो के तबादले की वजह नहीं बताई गई है. सरकार की तरफ से भी इस मामले पर कोई आधिकारिक सफाई नहीं आई है.