Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

₹2 करोड़ में सुपारी, कॉल रिकॉर्डिंग...चंद्रनाथ रथ की हत्या को लेकर सुवेंदु का बड़ा दावा, कहा- इसके पीछे भतीजों का गिरोह

सीएम सुवेंदु ने अपने दिवंगत PA चंद्रनाथ रथ की हत्या को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि इसके पीछे 'भतीजों का गिरोह' था, जिन्हें 2 करोड़ में सुपारी दी गई, उन्होंने कई कॉल रिकॉर्डिंग सुनी हैं.

Image Source-IANS
Loading Ad...

बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि उनके पूर्व निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के पीछे 'भतीजों का गिरोह' का हाथ था. उनका यह सनसनीखेज बयान उस दिन आया, जब चंद्रनाथ रथ की माता हसीरानी रथ ने दक्षिण 24 परगना जिले के नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है. चुनाव 6 अक्टूबर को होने हैं.

चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. यह घटना पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के ठीक दो दिन बाद हुई थी, जिसमें तृणमूल कांग्रेस को करारी हार मिली थी.

चंद्रनाथ रथ की हत्या के पीछे 'भतीजों का गिरोह': सुवेंदु अधिकारी

Loading Ad...

हालांकि मुख्यमंत्री ने सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन 'भतीजे-गिरोह' शब्द का प्रयोग करके उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और पार्टी के डायमंड हार्बर लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी की ओर स्पष्ट रूप से इशारा किया, जो पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे भी हैं.

Loading Ad...

मुख्यमंत्री अधिकारी ने कहा कि मुझे पुख्ता जानकारी मिली है कि चंद्रनाथ की हत्या के पीछे ‘भतीजे का गिरोह’ था. हत्या के लिए 2 करोड़ रुपए में सुपारी लेकर हत्या की गई थी. मैंने कई कॉल रिकॉर्डिंग सुनी हैं जिनसे साफ पता चलता है कि हत्या की साजिश में ‘भतीजे का गिरोह’ शामिल था.

2 करोड़ रुपए में सुपारी दी गई!

Loading Ad...

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय वायु सेना के सेवानिवृत्त जवान चंद्रनाथ रथ की यह दुखद मौत सिर्फ इसलिए हुई क्योंकि पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता रहते हुए वह उनके प्रमुख सहयोगी थे. मध्यमग्राम स्थित अपने घर लौटते समय चंद्रनाथ रथ पर बेहद करीब से गोली चलाई गई. 

ये भी पढ़ें: BJP कार्यकर्ताओं ने की TMC नेता के इशारे पर CM सुवेंदु के PA की हत्या? CBI के हत्थे चढ़े दो आरोपी, हुआ बड़ा खुलासा

अब तक सात लोग गिरफ्तार!

Loading Ad...

पश्चिम बंगाल पुलिस ने शुरुआती जांच शुरू की, लेकिन बाद में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जांच अपने हाथ में ले ली. अब तक चंद्रनाथ की हत्या में संलिप्तता के संदेह में सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. हालांकि, इस बात को लेकर अभी भी भ्रम बना हुआ है कि इसके पीछे कौन है. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में CBI ने चार्जशीट दाखिल की है. चार्जशीट में 11 आरोपियों के नाम है इनमें से दो भारतीय जनता पार्टी के ही कार्यकर्ता हैं. जो चंद्रनाथ के ऑफिस में ही काम करते थे. 

ये भी पढ़ें: UP से शूटर्स को बुलाया, BJP कार्यकर्ता ही निकले सुवेंदु के PA के हत्यारे! CBI चार्जशीट में हो गया खुलासा

यह भी पढ़ें

कुछ दिन पहले ही CBI ने चंद्रनाथ रथ के दफ्तर में काम करने वाले सागर सोनकर और उसके भाई साहिब सोनकर को अरेस्ट किया था. CBI ने अपनी जांच में पाया है कि सागर ने ही चंद्रनाथ रथ की हत्या के लिए UP से शूटर्स बुलाए थे. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...