जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सड़कें डूबीं, भीषण जाम… Delhi-NCR में भारी बारिश से त्राहिमाम, गुरुग्राम में 'वर्क फ्रॉम होम' की एडवाइजरी जारी

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से बुरा हाल हो गया, कई उड़ानें भी प्रभावित हैं. करीब 15 फ्लाइट को डायवर्ट किया गया है. वहीं, गुरुग्राम में 'वर्क फ्रॉम होम' की एडवाइजरी जारी की गई है.

Author
24 Aug 2026
( Updated: 24 Aug 2026
06:56 PM )
सड़कें डूबीं, भीषण जाम… Delhi-NCR में भारी बारिश से त्राहिमाम, गुरुग्राम में 'वर्क फ्रॉम होम' की एडवाइजरी जारी
Image Source- IANS
Advertisement

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को हुई भारी बारिश के कारण जगह-जगह जलजमाव हो गया, ट्रैफिक जाम लग गया और उड़ानें प्रभावित हुईं. वहीं, गुरुग्राम प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर ऑफिसों से कर्मचारियों को 'वर्क फ्रॉम होम' (घर से काम) की सुविधा देने और स्कूलों से ऑनलाइन क्लास चलाने को कहा है. 

दिल्ली के तुगलकाबाद में भारी बारिश के कारण दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के एक पार्क में करीब दो फीट पानी भर गया, जबकि आसपास की सड़कें भी जलमग्न हो गईं. 

Advertisement

नई दिल्ली के संगम विहार में भारी बारिश के बाद स्कूल की लड़कियां पानी से भरे रास्ते पर घुटने तक गहरे पानी से होकर गुज़रती हुईं. (फोटो- IANS)

नजफगढ़ में जलजमाव से बिगड़े हालात

नजफगढ़ के एनडीएमसी इलाके में बाबा खड़क सिंह मार्ग पर भी भारी बारिश के कारण काफी जलजमाव हो गया. शिवाजी स्टेडियम के आसपास की सड़कें पानी में डूब गईं और ट्रैफिक की आवाजाही प्रभावित हुई. 

Advertisement

दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में हुई भारी बारिश के दौरान जखिरा अंडरपास पर भी ऐसे ही हालात देखने को मिले. 

भारी बारिश के कारण दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी के एक पार्क में लगभग दो फीट पानी भर गया और आस-पास की सड़कें भी जलमग्न हो गईं (Photo-IANS)

गुरुग्राम में फिर चरमराई व्यवस्थाएं

इस बीच, भारी बारिश से शहर के सिविक इंफ्रास्ट्रक्चर (नागरिक सुविधाओं के ढांचे) के एक बार फिर चरमरा जाने के बाद, गुरुग्राम प्रशासन ने ऑफिसों से कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति देने और स्कूलों से ऑनलाइन मोड में क्लास चलाने को कहा है. 

Advertisement

गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया है, जिसमें शीतला माता रोड भी शामिल है. (Photo- IANS)

हालांकि बारिश सिर्फ एक घंटे के आसपास हुई, लेकिन 'मिलेनियम सिटी' के निवासियों ने शिकायत की कि जब भी शहर में लंबे समय तक बारिश होती है, तो सिविक इंफ्रास्ट्रक्चर (नागरिक सुविधाएं) फेल हो जाता है. 

जिला प्रशासन ने बताया कि गुरुग्राम में दोपहर 1.30 बजे तक 70 मिमी बारिश हुई. राजीव चौक, इफ्को चौक, रेलवे रोड, सेक्टर 5, ओल्ड दिल्ली रोड, महरौली रोड और बसई रोड जैसे मुख्य इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हुए. 

Advertisement

खुले मैनहोल बने खतरा 

सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो और तस्वीरें खूब शेयर की गईं, जिनमें लोग पानी से भरी सड़कों पर फंसने के बाद अपनी गाड़ियां छोड़कर जा रहे थे. स्कूल से घर लौट रहे छात्र ऊंची जगहों की ओर जाते दिखे, ताकि वे कीचड़ भरे बाढ़ के पानी में छिपे खुले मैनहोल से बच सकें. 

भारी जाम, डूब गया दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे

बारिश की वजह से दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर भी ट्रैफिक धीमा हो गया, जिससे हजारों गाड़ियां बहुत धीमी रफ्तार से चलने को मजबूर हुईं. आने-जाने वालों ने बताया कि सिग्नेचर टॉवर से हीरो होंडा चौक तक के 15 मिनट के रास्ते को तय करने में कम से कम 50 मिनट लगे. 

साइबर हब के पास और गेटवे टॉवर मेट्रो स्टेशन के सामने एक्सप्रेसवे का एक बड़ा हिस्सा पानी में डूबा हुआ था, जिससे इस मुख्य सड़क पर ट्रैफिक बाधित हुआ. शीतला माता रोड भी सबसे ज्याता प्रभावित इलाकों में शामिल था. 

Advertisement

15 उड़ानें डायवर्ट की गईं

यह भी पढ़ें

दिल्ली में भारी बारिश और आंधी-तूफान की वजह से उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा. जिससे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ानों के आने-जाने में रुकावट आई और इससे जुड़े रूटों पर भी उड़ानें देर से चलीं. खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट से कुल 15 उड़ानों को दूसरे एयरपोर्ट पर भेजा गया, जिनमें तीन इंटरनेशनल उड़ानें भी शामिल थीं. इनमें से 12 उड़ानों को जयपुर, दो को चंडीगढ़ और एक उड़ान को लखनऊ भेजा गया. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें