Advertisement
जिनेवा पहुंचे PM मोदी, G-7 समिट में भारत की बड़ी एंट्री, स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति ने किया भव्य स्वागत
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए स्लोवाकिया से जिनेवा पहुंच गए हैं. यहां पर स्विटजरलैंड के राष्ट्रपति गाय पारमेलिन ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया. प्रधानमंत्री मोदी यहां से जी-7 समिट में शामिल होने के लिए एवियन जाएंगे.
Advertisement
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए स्लोवाकिया से जिनेवा पहुंच गए हैं. यहां पर स्विटजरलैंड के राष्ट्रपति गाय पारमेलिन ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया. प्रधानमंत्री मोदी यहां से जी-7 समिट में शामिल होने के लिए एवियन जाएंगे.
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति ने किया स्वागत
विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'पीएम नरेंद्र मोदी जी-7 समिट में हिस्सा लेने के लिए एवियन जाते हुए जिनेवा पहुंच गए हैं. स्विट्जरलैंड के प्रेसिडेंट गाय पारमेलिन ने उनका स्वागत किया. दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का गर्मजोशी से अभिवादन किया और भारत-स्विट्जरलैंड पार्टनरशिप को और मजबूत करने का अपना वादा दोहराया.'
Advertisement
PM मोदी स्लोवाकिया दौरे को बताया सफल
Advertisement
बता दें, पीएम मोदी यूरोपीय देशों के दौरे के आखिरी पड़ाव में फ्रांस पहुंच रहे हैं.इससे पहले उन्होंने स्लोवाकिया का दो दिवसीय दौरा पूरा किया. पीएम मोदी ने स्लोवाकिया के दौरे को लेकर कहा कि इसके नतीजे हमारे देशों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने में बहुत काम आएंगे. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'स्लोवाकिया की ऐतिहासिक और सकारात्मक यात्रा पूरी हो रही है. इस यात्रा के नतीजे हमारे देशों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने में बहुत काम आएंगे. मजबूत व्यापारिक संबंधों से हमारे युवाओं को बहुत फायदा होगा. इस गर्मजोशी के लिए स्लोवाकिया सरकार और लोगों का शुक्रिया.' वहीं, विदेश मंत्रालय ने लिखा, 'स्लोवाकिया के सफल दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 समिट में शामिल होने के लिए फ्रांस के एवियन के लिए रवाना हो गए हैं.'
Reached Geneva short while ago, from where I will go to Evian for the G7 Summit. At the airport, met Mr. Guy Parmelin, President of the Swiss Confederation. Had a great discussion with him.@ParmelinG pic.twitter.com/TN6GL9Uu8p
— Narendra Modi (@narendramodi) ?ref_src=twsrc%5Etfw">June 16, 2026Advertisement
Loading Ad...
स्लोवाकिया दौरे में हुए अहम समझौते
भारत और स्लोवाकिया के संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को स्लोवाक की राजधानी पहुंचे और दोनों देशों ने एक अहम रक्षा समझौते समेत कई डील पर हस्ताक्षर किया. विदेश सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने कहा कि स्लोवाक पीएम रॉबर्ट फिको के निमंत्रण पर पीएम मोदी का पूरे राजकीय सम्मान के साथ स्वागत किया गया.
सर्वोच्च नागरिक सम्मान से हुए सम्मानित
Advertisement
विदेश सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने कहा, 'इस दौरे की अहमियत तब और बढ़ गई जब राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने प्रेसिडेंशियल पैलेस में भारतीय नेता को ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस फर्स्ट क्लास से सम्मानित किया. यह स्लोवाकिया का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है और बहुत कम विदेशी मेहमानों को दिया गया है.'
यह भी पढ़ें
बताते चलें कि स्लोवाकिया दौरे के सफल समापन के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजर जी-7 शिखर सम्मेलन पर है. जिनेवा पहुंचने के साथ ही उनकी कूटनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. ऐसे में जी-7 बैठक के दौरान भारत की भूमिका और विभिन्न देशों के साथ होने वाली द्विपक्षीय वार्ताओं पर दुनिया की नजर बनी हुई है.
(INPUT_IANS)