×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'PM मोदी सिर पर कफन बांधकर खालिस्‍तानी आतंकियों के गढ़ में गए...', एमएस बिट्टा बोले- अब खुलेंगी पाकिस्‍तानी एजेंटों की आंखें

बिट्टा ने कहा कि कनाडा में तिरंगे का अपमान, हनुमान मंदिर और हिंदू धर्म के लोगों पर हमला किया जाता रहा है. ये लोग सिर्फ खौफ फैला रहे थे, वह अब समाप्‍त हो गया है. पीएम मोदी के कनाडा जाकर सम्‍मेलन में भाग लेने से पंजाब में खालिस्‍तान का नारा लगाने वाले और पाकिस्‍तान के एजेंटों की आंखें खुलेंगी. उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री खालिस्‍तानियों के गढ़ में चले गए हैं. अब खालिस्‍तानियों के सुधरने की बारी है.

Author
16 Jun 2025
( Updated: 08 Dec 2025
05:15 PM )
'PM मोदी सिर पर कफन बांधकर खालिस्‍तानी आतंकियों के गढ़ में गए...', एमएस बिट्टा बोले- अब खुलेंगी पाकिस्‍तानी एजेंटों की आंखें
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कनाडा के दौरे पर गए हैं. 'ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट' के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री देशहित में कनाडा गए हैं. वह बेखौफ होकर ऐसे देश में गए हैं, जहां से उन्हें मारने की धमकियां दी जाती रहीं हैं.

बेखौफ कनाडा गए पीएम मोदी

बिट्टा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "मुझे भारत के पूरे सिख समुदाय से शिकायत है. जब हमारे प्रधानमंत्री को विदेश में गाली दी जाती है तो पूरा समुदाय चुप क्यों रहता है?"

Advertisement

पीएम मोदी ने हर भारतीय का सिर किया गर्व से ऊंचा

उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी योगी हैं और राष्ट्र को बचाने के लिए अपना धर्म भी निभा रहे हैं. जी-7 सम्‍मेलन में शामिल होना अलग बात है, पर उस गढ़ में जाना जहां पर उनकी जिंदगी के लिए चुनौतियां हैं, बड़ी बात है. पीएम किसी और मंत्री को इस सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए भेज सकते थे, लेकिन वह खुद इस सम्‍मेलन में आतंकवाद का मुद्दा उठाएंगे. ऐसे में हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है.

पीएम कफन बांधकर बगैर किसी खौफ के आतंक के गढ़ में गए 

Advertisement

उन्‍होंने कहा कि कनाडा की धरती से कई वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को बार-बार जान से मारने की धमकियां मिलती रही हैं. प्रधानमंत्री कफन बांधकर अपने देश के लिए बगैर किसी खौफ से उस गढ़ में जा रहे हैं, जहां आईएसआई के एजेंट और खालिस्‍तानी हैं. यह सब पाकिस्‍तान से पैसों पर पलने वाले एजेंट हैं.

पीएम मोदी सुधरेंगे खालिस्‍तानियों को 

यह भी पढ़ें

बिट्टा ने कहा कि कनाडा में तिरंगे का अपमान, हनुमान मंदिर और हिंदू धर्म के लोगों पर हमला किया जाता रहा है. ये लोग सिर्फ खौफ फैला रहे थे, वह अब समाप्‍त हो गया है. पीएम मोदी के कनाडा जाकर सम्‍मेलन में भाग लेने से पंजाब में खालिस्‍तान का नारा लगाने वाले और पाकिस्‍तान के एजेंटों की आंखें खुलेंगी. उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री खालिस्‍तानियों के गढ़ में चले गए हैं. अब खालिस्‍तानियों के सुधरने की बारी है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें