जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

स्वतंत्रता दिवस पर मोदी ने जीता दिल, बच्ची की जमीन पर गिरी टोपी उठाकर खुद प्रधानमंत्री ने पहनाई

कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री ने एक बार फिर परंपरागत प्रोटोकॉल से हटकर युवाओं के बीच पहुंचने का फैसला किया. इस दौरान जब एक छोटी बच्ची प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आदर व्यक्त करते हुए चरण स्पर्श करने के लिए झुकी तो सिर पर लगी उसकी टोपी जमीन पर जा गिरी. प्रधानमंत्री ने बिना किसी संकोच के झुककर टोपी उठाई और प्यार से बच्ची के सिर पर पहना दी.

Author
15 Aug 2026
( Updated: 15 Aug 2026
01:27 PM )
स्वतंत्रता दिवस पर मोदी ने जीता दिल, बच्ची की जमीन पर गिरी टोपी उठाकर खुद प्रधानमंत्री ने पहनाई
Image Credit: IANS
Advertisement

लाल किले की प्राचीर से अपना स्वतंत्रता दिवस संबोधन समाप्त करने के कुछ ही क्षण बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो किया, उसने 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को बच्चों और युवाओं के लिए यादगार बना दिया. 

पीएम मोदी ने जीता कूली बच्चों का दिल 

औपचारिक समारोह संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेटों और ‘माय भारत’ स्वयंसेवकों के बीच पहुंचे, जिससे वहां मौजूद युवा प्रतिभागियों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई.

Advertisement

पीएम मोदी ने बच्ची की जमीन पर गिरी टोपी उठाकर पहनाई

इस दौरान जब एक छोटी बच्ची प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आदर व्यक्त करते हुए चरण स्पर्श करने के लिए झुकी तो सिर पर लगी उसकी टोपी जमीन पर जा गिरी. प्रधानमंत्री ने बिना किसी संकोच के झुककर टोपी उठाई और प्यार से बच्ची के सिर पर पहना दी. उनके इस सहज और विनम्र व्यवहार ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया और बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी.

युवाओं के बीच पहुंचने प्रधानमंत्री

Advertisement

कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री ने एक बार फिर परंपरागत प्रोटोकॉल से हटकर युवाओं के बीच पहुंचने का फैसला किया. उन्होंने अपने काफिले को रुकवाया और स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेटों तथा ‘माय भारत’ स्वयंसेवकों के बैठने वाले हिस्से तक पैदल पहुंचे. वहां उन्होंने युवाओं से हाथ मिलाया, उनसे संक्षिप्त बातचीत की और उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री से इतनी नजदीक से मिलने का मौका पाकर बच्चे और युवा बेहद उत्साहित नजर आए.

बच्चों और युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था. बाद में कई बच्चों ने मीडिया से बातचीत में इस अनुभव को रोमांचक और जीवनभर याद रहने वाला पल बताया. प्रधानमंत्री का यह संवाद उनके स्वतंत्रता दिवस संबोधन की युवा-केंद्रित सोच के अनुरूप भी रहा, जिसमें उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग, देशव्यापी खेल प्रतिभा खोज अभियान और एक करोड़ जेन-जी युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तथा सेमीकंडक्टर तकनीक का प्रशिक्षण देने जैसे महत्वाकांक्षी कार्यक्रमों की घोषणा की.

यह भी पढ़ें

लाल किले के भव्य समारोह के बीच युवाओं से व्यक्तिगत रूप से मिलकर प्रधानमंत्री मोदी ने एक औपचारिक राष्ट्रीय आयोजन को भावनात्मक और मानवीय स्पर्श दिया. उनके इस आत्मीय व्यवहार ने न केवल वहां मौजूद बच्चों और युवाओं को उत्साहित किया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि देश की नई पीढ़ी भारत के भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें