Advertisement
‘We Are Gen-Z’ वाली लड़की का यू-टर्न! भारतीय सेना से मांगी माफी, बोलीं- गुस्से में हो गई थी गलती
Ladakh Viral Girl: वायरल वीडियो में युवती कई घंटों तक रास्ते पर रोके जाने से नाराज नजर आ रही थी और सुरक्षा कर्मियों से बहस करती दिखाई दीं. उन्होंने गुस्से में खुद को Gen-Z बताते हुए कहा था कि वे इस तरह की स्थिति को बर्दाश्त नहीं करेंगी. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा.
Advertisement
Ladakh Viral Girl: लद्दाख के मिनामार्ग चेक पोस्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद चर्चा में आई 25 साल की युवती ने अब माफी मांग ली है. वायरल वीडियो में युवती कई घंटों तक रास्ते पर रोके जाने से नाराज नजर आ रही थी और सुरक्षा कर्मियों से बहस करती दिखाई दीं. उन्होंने गुस्से में खुद को Gen-Z बताते हुए कहा था कि वे इस तरह की स्थिति को बर्दाश्त नहीं करेंगी. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा.
6 घंटे तक सड़क पर फंसे रहने से बढ़ा गुस्सा
युवती ने अब अपनी सफाई देते हुए कहा है कि करीब छह घंटे तक सड़क पर फंसे रहने के कारण उनका धैर्य जवाब दे गया था. उन्होंने माना कि उस समय गुस्से और फ्रस्टेशन में उन्होंने जो बातें कहीं, वह सही नहीं थीं. उनका कहना है कि उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारी से भी माफी मांगी थी.
अब युवती ने भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, लद्दाख पुलिस और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से हाथ जोड़कर माफी मांगी है. उन्होंने यह भी कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार हो रही आलोचना से वह काफी परेशान थीं.
Advertisement
ये सही है We are GenZ कहो और सेना का
अपमान करो कह दो गलती हो गई अबे गुनाह
हुआ माफ कर दो रो मत चुप कर मैं तो नहीं कर
सकता माफ आप करोगे क्या इसको माफ?? pic.twitter.com/6utRzil4Y7— Pradeep Maikhuri (@PradeepMaikhur3) ?ref_src=twsrc%5Etfw">August 20, 2026Advertisement
Loading Ad...
चेक पोस्ट पर आखिर हुआ क्या था?
वायरल वीडियो में कई गाड़ियां चेक पोस्ट के पास खड़ी दिखाई दे रही थीं. किसी कारण से वाहनों को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी. काफी देर तक इंतजार करने के बाद युवती नाराज हो गईं और उन्होंने सुरक्षा कर्मियों से बहस शुरू कर दी. इसी दौरान उन्होंने अपना मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया.
वीडियो में युवती लोगों से साथ बैठकर विरोध करने की अपील करती नजर आईं. उन्होंने कहा कि वे पैसे खर्च करके घूमने आए हैं और घंटों तक इस तरह रोके जाना उन्हें मंजूर नहीं है. इसी दौरान उन्होंने ‘हम Gen-Z हैं’ जैसी बात भी कही, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया.
Advertisement
अभिजीत दिपके के लिए पाकिस्तान से आया खत, CJI सूर्यकांत को लेकर क्या बोला पाकिस्तानी युवा?
उमर अब्दुल्ला ने भी दी प्रतिक्रिया
इस पूरे मामले पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि ‘हम Gen-Z हैं’ कहना कहीं ऐसा रवैया न बन जाए जैसा पहले लोग ‘जानते नहीं हो मेरे बाप कौन हैं’ कहकर जताते थे.
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि Gen-Z की अच्छी छवि को खराब करने का आसान तरीका यही है कि छोटी सी परेशानी या नाराजगी को धमकी की तरह इस्तेमाल किया जाए.
Advertisement
This “we are Gen Z” has become the new “jaantay nahin ho mera baap kaun hai”. The quickest way to erode any Gen Z goodwill is to start using it as a threat at the slightest perceived affront. https://t.co/ya5OJTgxIn
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) ?ref_src=twsrc%5Etfw">August 19, 2026
अब युवती ने जताया खेद
यह भी पढ़ें
विवाद बढ़ने के बाद युवती ने अपने व्यवहार पर खेद जताया है.उन्होंने साफ कहा कि गुस्से में कही गई उनकी बातें सही नहीं थीं और उनका मकसद किसी सुरक्षा कर्मी का अपमान करना नहीं था. यह मामला यह भी दिखाता है कि सीमावर्ती और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कारणों से कभी-कभी यात्रियों को इंतजार करना पड़ सकता है. ऐसे समय में गुस्सा करने के बजाय थोड़ा धैर्य रखना ही बेहतर होता है.