Advertisement
क्या नई पार्टी बनाने की तैयारी में हैं राघव चड्ढा? सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ीं अटकलें
राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच जुबानी बयानबाजी तेज हो गई और आरोप-प्रत्यारोप भी लगने लगे. हालांकि, अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि राघव चड्ढा अपना अगला कदम क्या उठाएंगे, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय जरूर बन गए हैं.
Advertisement
राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा को लेकर राजनीतिक गलियारों में एक नई चर्चा तेज हो गई है. सवाल उठ रहा है कि क्या वह अपनी खुद की युवा-आधारित राजनीतिक पार्टी शुरू करने पर विचार कर रहे हैं?
यह अटकलें उस समय और तेज हो गईं जब चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक समर्थक का वीडियो रीशेयर किया. इस वीडियो में सुझाव दिया गया था कि उन्हें अपनी अलग पार्टी बनानी चाहिए. खास बात यह रही कि इस वीडियो पर चड्ढा ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “दिलचस्प विचार.”
क्या है इस चर्चा की वजह?
Advertisement
उनकी इस प्रतिक्रिया ने राजनीतिक माहौल में उत्सुकता बढ़ा दी है. समर्थकों के बीच अब यह चर्चा है कि क्या यह महज एक सामान्य प्रतिक्रिया थी या फिर इसके पीछे कोई बड़ा संकेत छिपा है.
Advertisement
हालांकि, इस मामले में चड्ढा की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. ऐसे में फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वह वास्तव में किसी नई राजनीतिक पहल की दिशा में सोच रहे हैं या नहीं.
फिलहाल, यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर चर्चा और कयासों तक ही सीमित है, लेकिन उनकी एक छोटी सी प्रतिक्रिया ने संभावित राजनीतिक बदलाव को लेकर बहस जरूर छेड़ दी है.
Advertisement
समर्थकों में बढ़ी उत्सुकता
बता दें कि हाल ही में आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में पार्टी के उपनेता के पद से राघव चड्ढा को हटा दिया था. साथ ही, सदन से अनुरोध किया था कि राघव चड्ढा को बोलने के लिए उतना समय न दिया जाए, जिसके बाद विवाद बढ़ गया.
अभी क्या है स्थिति?
Advertisement
राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच जुबानी बयानबाजी तेज हो गई और आरोप-प्रत्यारोप भी लगने लगे. हालांकि, अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि राघव चड्ढा अपना अगला कदम क्या उठाएंगे, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय जरूर बन गए हैं.
बता दें कि राघव चड्ढा सदन में आम लोगों से जुड़े मुद्दे उठाते रहे हैं और उनके उठाए मुद्दे पर एक्शन भी दिखा है. यही वजह है कि उनकी लोकप्रियता बढ़ी है और अब कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें अपनी खुद की पार्टी बनानी चाहिए.
Advertisement
यह भी पढ़ें