Advertisement
इंदौर: 'हमारे धर्म में आ जाओ, काफी फायदा होगा', महिला पर जबरन धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, दो के खिलाफ केस दर्ज
मध्य प्रदेश में इंदौर जिले की खजराना ने धर्म परिवर्तन का एक मामला सामने आया, यह एक महिला की शिकायत पर में दो पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
Advertisement
मध्य प्रदेश में इंदौर जिले की खजराना पुलिस ने धर्म परिवर्तन के मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. यह कार्रवाई छिंदवाड़ा की एक महिला की शिकायत पर की गई. इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है. वे इस मामले की गहन जांच की मांग कर रहे हैं.
बाबा समेत दो के खिलाफ धर्म परिवर्तन मामले में मुकदमा दर्ज
शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि वह एक बाबा के पास गई थी. बाबा और उसके साथी ने उसे धर्म बदलने के लिए मजबूर किया और जब उसने इनकार कर दिया तो उन्होंने धमकी दी. इसके बाद भी उसने धर्म नहीं बदला तो परेशान करने लगे.
Advertisement
महिला ने बताया कि आरोपी कहते थे कि 'हमारे धर्म में आ जाओ, काफी फायदा होगा. पैसा भी मिलता रहता है, कोई परेशानी नहीं होगी." आरोपी बाबा ने उसे बार-बार फोन कर मुलाकात के लिए बुलाया.
Advertisement
मामला दर्ज़ कर पुलिस ने शुरू की जांच
पीड़िता की शिकायत की गंभीरता को देखते हुए खजराना पुलिस ने तत्काल मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Advertisement
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी बाबा और उसका साथी धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा था. पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा है या यह उसका व्यक्तिगत कृत्य है.
कितने लोगों का बाबा ने कराया धर्म परिवर्तन
बाबा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है. इससे पहले भी बाबा ने कितने लोगों का धर्म परिवर्तन कराया है, इसकी भी जांच की जाएगी. इसके लिए टीम का भी गठन कर दिया गया है.
Advertisement
यह भी पढ़ें
पुलिस का कहना है कि ऐसे संवेदनशील मामलों में कानून का सख्ती से पालन किया जाएगा. यदि कोई भी व्यक्ति दबाव, लालच या धमकी के जरिए धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.