Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

'मैं रिजाइन करता हूं, ईश्वर करेगा न्याय'... कांवड़ियों के सामने कोतवाल का बड़ा ऐलान, DJ को लेकर मचा था बवाल

UP: कन्नौज शहर में प्रवेश के दौरान पुलिस ने डीजे को आगे ले जाने से रोक दिया.पुलिस का कहना था कि डीजे शहर के अंदर नहीं जाएगा. इसी बात को लेकर कांवड़ियों और पुलिस के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई.

Image Source: IANS
Loading Ad...

UP: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि मामला पुलिस और कांवड़ियों की भिड़ंत तक पहुंच गया. हरदोई के बिलग्राम और आसपास के इलाकों से हजारों कांवड़िए गंगाजल लेकर कन्नौज के सिद्धपीठ गौरीशंकर मंदिर में जल चढ़ाने पहुंचे थे. बताया जाता है कि इलाके से कांवड़ यात्रा की यह परंपरा करीब 30 साल पुरानी है. इस बार भी कावड़िए पूरे उत्साह के साथ डीजे बजाते हुए आगे बढ़ रहे थे. 
कन्नौज शहर में प्रवेश के दौरान पुलिस ने डीजे को आगे ले जाने से रोक दिया.पुलिस का कहना था कि डीजे शहर के अंदर नहीं जाएगा. इसी बात को लेकर कांवड़ियों और पुलिस के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई. नाराज कांवड़िए सड़क पर बैठ गए और विरोध शुरू कर दिया. देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया.

अधिकारियों ने मांगी माफी

मामला बढ़ता देखकर प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने कांवड़ियों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर विवाद को शांत कराने की कोशिश की. इसी दौरान ADM देवेंद्र सिंह ने कांवड़िया प्रतिनिधि के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी. उन्होंने पुलिस की ओर से हुई गलती पर खेद जताया और कांवड़ियों से अपना विरोध खत्म करने की अपील की...
लेकिन मामला सिर्फ डीजे रोकने तक सीमित नहीं था. कांवड़ियों ने पुलिस पर कथित अभद्र व्यवहार का आरोप भी लगाया. इसको लेकर कोतवाल जितेंद्र को लेकर भी नाराजगी दिखाई दे रही थी.

Loading Ad...

ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी! McDonald’s समेत 7 फूड आउटलेट्स पर गिरी FDA की गाज

Loading Ad...

भरे मैदान में कोतवाल ने कहा- दे दूंगा इस्तीफा

मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. कांवड़ियों के साथ कथित अभद्र व्यवहार को लेकर कोतवाल जितेंद्र पर भी सवाल उठ रहे थे. मामला ज्यादा गर्म होता देख कोतवाल ने कांवड़ियों से भरे मैदान में अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी. उन्होंने कहा कि वह नौकरी छोड़ देंगे. कोतवाल ने कहा कि अनाउंसमेंट कर रहा हूं, शपथ के साथ अनाउंसमेंट कर रहा हूं. कोतवाल जितेंद्र ने आगे कहा कि अगर मैंने कोई गलती की है तो मेरा सिर... मैं आपको कह रहा हूं कि अगर किसी को ये शक है कि मैं सनातनी नहीं हूं तो जो व्यक्ति मुझसे बड़ा सनातनी हो, मैं यहीं सिद्ध करता हूं कि कौन ज्यादा बड़ा सनातनी. उन्होंने कहा कि अगर मैंने कोई गलती की है, तो ईश्वर न्याय करेगा,

Loading Ad...

आखिरकार डीजे को मिली अनुमति

उनका बयान सुनने के बाद माहौल धीरे-धीरे शांत होने लगा. हालात को संभालने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार भी मौके पर पहुंचे...अधिकारियों ने आयोजकों और कांवड़िया प्रतिनिधियों से बातचीत की.  डीजे को शहर के अंदर ले जाने की अनुमति दे दी गई। इसके बाद कांवड़ियों अपना विरोध खत्म किया और यात्रा आगे बढ़ गई.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...