जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी! McDonald’s समेत 7 फूड आउटलेट्स पर गिरी FDA की गाज

McDonald License Suspend: कई फूड आउटलेट्स में साफ-सफाई और खाने की सुरक्षा से जुड़ी गंभीर कमियां सामने आई हैं. इन कमियो को समय पर दूर नही करने पर FDA ने मुंबई के सात फूड आउटलेट्स के लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन सस्पेंड कर दिए हैं.

Author
22 Aug 2026
( Updated: 22 Aug 2026
09:11 AM )
ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी! McDonald’s समेत 7 फूड आउटलेट्स पर गिरी FDA की गाज
Image Source: IANS
Advertisement

McDonald License Suspend: मुंबई में खाने-पीने की दुकानों और रेस्टोरेंट्स के खिलाफ महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) की कार्रवाई लगातार जारी है. हाल की जांच में कई फूड आउटलेट्स में साफ-सफाई और खाने की सुरक्षा से जुड़ी गंभीर कमियां सामने आई हैं. इन कमियो को समय पर दूर नही करने पर FDA ने मुंबई के सात फूड आउटलेट्स के लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन सस्पेंड कर दिए हैं.

मैकडॉनल्ड्स का लाइसेंस सस्पेंड

कोलाबा के मेट्रो हाउस में हार्डकैसल रेस्टोरेंट्स द्वारा चलाए जा रहे मैकडॉनल्ड्स कियोस्क की 19 अगस्त को दोबारा जांच हुई. FDA के मुताबिक, पिछली जांच में कुल 20 कमियां बताई गई थीं, लेकिन दोबारा जांच में 18 कमियां अब भी मौजूद मिलीं. यहां बिना कैलिब्रेट किए गए रेफ्रिजरेशन उपकरण, जिंदा कॉकरोच, खाने के पास कचरा और असुरक्षित लाइट फिक्स्चर मिले.

Advertisement

इसके अलावा कुछ कर्मचारी सफाई के कपड़े और गदे जूते-चप्पल छूने के बाद सीधे खाने की चीजों को छूते पाए गए. इन गंभीर लापरवाहियों के चलते FDA ने आउटलेट का फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिया.

इंजीनियस किचन्स में भी गड़बड़ियां

मलाड स्थित इंजीनियस किचन्स प्राइवेट लिमिटेड, जिसे नोवारा के नाम से भी जाना जाता है, वहां भी कई कमियां मिलीं. पिछली जांच में बताई गई 25 गंभीर कमियों में से 14 दोबारा जांच के दौरान भी ठीक नहीं की गई थीं.
अधिकारियों को पुराने और नियमों के मुताबिक नहीं होने वाले कुकिंग उपकरण, ग्रीस और कॉकरोच ट्रैप की कमी, अधूरे मेडिकल रिकॉर्ड और FoSTaC से जुड़े दस्तावेजों की कमी मिली. खाना पकाने के तेल और घी से जुड़ी जरूरी जानकारी भी सही तरीके से प्रदर्शित नहीं की गई थी.

स्टेटस रेस्टोरेंट में ग्राहक की शिकायत के बाद जांच

नरीमन पॉइंट के स्टेटस रेस्टोरेंट की जांच एक ग्राहक की शिकायत के बाद हुई. यहां एक कर्मचारी साफ बर्तनों के ऊपर अपना चेहरा धोता मिला और गंदा पानी उन बर्तनों पर गिर रहा था. इसके अलावा गंदी कटलरी, जमा पानी, ग्रीस, जंग और खाने का कचरा भी पाया गया.
रेस्टोरेंट में खाने के तापमान की सही निगरानी नहीं हो रही थी. कच्चे, पके, शकाहारी और मांसाहारी भोजन को भी ठीक से अलग नहीं रखा गया था, जिससे क्रॉस-कंटैमिनेशन का खतरा बढ़ रहा था.

Advertisement

'अब नियम नहीं, बदलेगी पूरी नीति...', PM मोदी ने बताया बेरोजगारी दूर करने का नया फॉर्मूला, लाइसेंस राज पर बोला बड़ा हमला

खार जिमखाना का रजिस्ट्रेशन भी सस्पेंड

खार जिमखाना में भी स्टोरेज और किचन की सफाई से जुड़ी कई कमियां मिलीं.  कच्चे और पके खाने को अलग नहीं रखा गया था, बर्तन धोने के लिए गर्म पानी की व्यवस्था नहीं थी और फ्रोजन खाना सुरक्षित तरीके से पिघलाया नहीं जा रहा था. FIFO और FEFO नियमों का पालन भी नहीं मिला. 
इसके अलावा तापमान नियंत्रण की कमी और ग्रीस व कॉकरोच ट्रैप की अनुपस्थिति जैसी समस्याएं भी सामने आईं.  इसके बाद FDA ने खार जिमखाना का फूड रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट सस्पेंड कर दिया.

ग्राहकों की सुरक्षा सबसे जरूरी

Advertisement

यह भी पढ़ें

FDA की इस कार्रवाई से साफ है कि खाने के कारोबार में सिर्फ स्वाद और अच्छी सर्विस ही काफी नहीं है. साफ-सफाई, सही तापमान, सुरक्षित स्टोरेज और कर्मचारियों की हाइजीन भी उतनी ही जरूरी है. खासकर जब किसी आउटलेट को पहले ही सुधार के निर्देश दिए जा चुके हों और अगली जांच में वही कमियां दोबारा मिलें, तो कार्रवाई सख्त होना स्वाभाविक है. आखिरकार इन सभी नियमो का मकसद यही है कि ग्राहकों को सुरक्षित और साफ खाना मिल सके.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें