Advertisement
होर्मुज टेंशन हुई खत्म, समंदर के रास्ते से भर-भरकर आएंगे LPG वाले जहाज, गैस सप्लाई होगी सुपर फास्ट
Iran - US Ceasefire: भारत के लिए यह खबर बहुत बड़ी राहत लेकर आई है. क्योंकि पिछले कुछ हफ्तों से स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज बंद रहने के कारण हमारे देश की सबसे जरुरी चीजों - तेल और गैस की सप्लाई में बहुत बड़ी रूकावट आ गई थी. अब जब होर्मुज फिर से खुल गया है, तो हमारी तेल -गैस वाली सप्लाई फिर से आसान और तेज हो जाएगी.
Advertisement
Strait of Hormuz News: आखिरकार... दुनिया को वो खुशखबरी मिल ही गई जिसका इंतजार था, अमेरिका और ईरान के बीच जो भी तनाव और जंग की नौबत खड़ी हो गई थी, अब इस पर सीजफायर यानी युद्धविराम का फैसला हो गया है. इसका मतलब है कि दोनों देशों के बीच लड़ाई बंद हो जाएगी और हालात अब धीरे -धीरे सामान्य होने लगेंगे. भारत के लिए यह खबर बहुत बड़ी राहत लेकर आई है. क्योंकि पिछले कुछ हफ्तों से स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज बंद रहने के कारण हमारे देश की सबसे जरुरी चीजों - तेल और गैस की सप्लाई में बहुत बड़ी रूकावट आ गई थी. अब जब होर्मुज फिर से खुल गया है, तो हमारी तेल -गैस वाली सप्लाई फिर से आसान और तेज हो जाएगी.
होर्मुज स्ट्रेट में क्यों थी टेंशन
दरअसल, फरवरी के अंत में अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला किया था. इसके जवाब में ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया. होर्मुज दुनिया के तेल-गैस का एक बहुत बड़ा रास्ता है - लगभग 20-25% तेल और गैस इसी रास्ते से गुजरता है. भारत के लिए यह बहुत बड़ी चिंता की बात थी. हमारे देश का लगभग 80% एलपीजी (LPG) और बहुत सारा कच्चा तेल इसी रास्ते से आता है. होर्मुज बंद होने की वजह से कई भारतीय जहाज फंस गए थे. भारत में गैस की कमी शुरू हो गई थी, लोग डर के मारे ज्यादा खरीदारी करने लगे थे, कालाबाजारी बढ़ गई थी, और पूरे देश में तनाव का माहौल बन गया था.
Advertisement
जहाज और नाविक अब सुरक्षित लौटेंगे
Advertisement
अब जब ईरान और अमेरिका ने युद्धविराम कर लिया है और होर्मुज फिर से खोलने पर सहमति बन गई है, तो फंसे हुए भारतीय जहाज भी धीरे-धीरे अपने रास्ते पर निकल रहे हैं. अब तक 8 भारतीय जहाज होर्मुज पार कर भारत पहुँच चुके हैं. इनमें ज्यादातर एलपीजी टैंकर थे. ये जहाज हजारों टन गैस और तेल लेकर आए हैं, जो हमारे घरों और उद्योगों के लिए बहुत जरूरी हैं. हालांकि, अभी भी 16 भारतीय जहाज फारस की खाड़ी में फंसे हुए हैं. इन पर सैकड़ों नाविक सवार हैं. अब जब पूरा सीजफायर हो गया है और रास्ता साफ है, ये जहाज भी जल्द ही सुरक्षित भारत पहुँच जाएंगे.
भारत को होर्मुज खुलने से क्या फायदा होगा
Advertisement
होर्मुज खुलने से भारत को कई तरह के फायदे होंगे:-
तेल और गैस की सप्लाई फिर से सामान्य होगी - अब एलपीजी और कच्चा तेल आसानी से हमारे देश में आएगा.
कीमतें स्थिर होंगी - गैस की कालाबाजारी और पैनिक खरीदारी खत्म हो जाएगी, घरेलू गैस सिलेंडर आसानी से मिलेंगे.
अर्थव्यवस्था को बूस्ट मिलेगा - तेल-गैस के आयात में समय और पैसे की बचत होगी, जिससे उद्योग और घर दोनों पर असर पड़ेगा.
नाविक सुरक्षित हैं - सरकार ने उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा है, इसलिए परिवारों को भी राहत मिली है.
पूरी दुनिया को फायदा - केवल भारत ही नहीं, बल्कि बाकी देशों को भी तेल की कीमतों में राहत मिलेगी.
यह भी पढ़ें
विदेश मंत्रालय और शिपिंग मंत्रालय ने पहले ही कुछ जहाजों को सुरक्षित निकालने का इंतजाम किया था. लेकिन अब जब पूरा युद्धविराम हो गया है, तो बाकी जहाज भी बिना किसी डर के भारत आ पाएंगे. इससे न सिर्फ भारत की ऊर्जा जरूरतें पूरी होंगी, बल्कि लोगों की जिंदगी भी आसान हो जाएगी. गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल और उद्योगों के लिए तेल की सप्लाई अब पहले जैसी सुचारू होगी. समंदर से LPG भर-भरकर आएगें.