Advertisement
पुतला जलाया, नारेबाजी… सिख परिवारों का राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन, सज्जन कुमार को ‘हीरो’ कहने पर नाराजगी
विरोध को देखते ही राहुल गांधी के सुनहरी बाग रोड स्थित घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई. पुलिस ने वहां भारी बैरिकेडिंग कर दी थी. दंगा पीड़ित परिवारों ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला जलाया.
Advertisement
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दिल्ली स्थित घर के बाहर सिखों ने विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों में सिख दंगों के पीड़ित परिवार शामिल हुए थे. इस दौरान लोगों ने राहुल गांधी का पुतला भी फूंका. सिखों की नाराजगी इस बात से है कि कई कांग्रेस नेताओं ने सिख दंगें के आरोपी सज्जन कुमार को ‘हीरो’ बताया है.
दरअसल, 20 अगस्त को सज्जन कुमार का निधन हो गया था. वे 1984 के सिख दंगों के आरोप में दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद थे. 80 साल की उम्र में जेल में ही उनकी मौत हो गई. इसके बाद कांग्रेस के कुछ नेताओं ने सज्जन कुमार को हीरो और आदर्श की तरह परिभाषित किया था. इसके बाद सिख समुदाय में गुस्सा है और उन्होंने राहुल गांधी से इसके लिए माफी की मांग की है.
राहुल गांधी का पुतला फूंका
Advertisement
विरोध को देखते ही राहुल गांधी के सुनहरी बाग रोड स्थित घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई. पुलिस ने वहां भारी बैरिकेडिंग कर दी थी. दंगा पीड़ित परिवारों ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला जलाया. इस दौरान उनसे माफी की मांग की गई. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने राहुल गांधी और सज्जन कुमार के पोस्टर लहराए. इस दौरान उन्होंने पोस्टर पर चप्पल जूते भी मारे. इस दौरान पुलिस ने लाउडस्पीकर लेकर लोगों को वहां से हटने के लिए कहा. पुलिस के मुताबिक, राहुल गांधी के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन के लिए परमिशन न होने के बावजूद लोग वहां जमा हुए और नारेबाजी की.
Advertisement
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दिल्ली स्थित घर के बाहर सिखों ने विरोध प्रदर्शन किया. सिखों की नाराजगी इस बात से है कि कई कांग्रेस नेताओं ने सिख दंगें के आरोपी सज्जन कुमार को ‘हीरो’ बताया है. लोगों ने राहुल गांधी से माफी की मांग की. #RahulGandhi #Delhi pic.twitter.com/EAxO7xSrog
— NMF NEWS (@NMFNewsNational) ?ref_src=twsrc%5Etfw">August 22, 2026
किस नेता के बयान से भड़के सिख
Advertisement
सज्जन कुमार के निधन के बाद कई नेताओं ने दुख जताया था. इस दौरान कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा था, सज्जन कुमार जी एक ऐसे नेता थे जिनका दिल्ली और पूरे उत्तर भारत के लोगों के साथ जुड़ाव देश भर में एक मिसाल के तौर पर देखा जाता है.
उनके अलावा कांग्रेस नेता उदित राज ने भी सज्जन कुमार की तारीफ की थी. इसके बाद सिख समुदाय में नाराजगी है. उन्होंने कांग्रेस से बयानों पर स्पष्टीकरण और माफी की मांग की है. समुदाय का कहना है कि दंगों से जुड़े मामलों में जो दोषी था उसका बखान हीरो की तरह कैसे किया जा सकता है?
यह भी पढ़ें- 'मुझे चाइनीज मत बोलो, मैं इंडियन हूं...' वाली बच्ची का नया Video, बताया कैसे बदल गई सोच, चीन तक गया बड़ा मैसेज!
Advertisement
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने भी विरोध जताते हुए कांग्रेस से माफी की मांग की है. उन्होंने कांग्रेस नेताओं के बयानों को आपत्तिजनक बताया.
उम्रकैद की सजा काट रहे थे सज्जन कुमार
यह भी पढ़ें
कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार दिल्ली के तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे. 1984 सिख विरोधी दंगा केस में दिल्ली उच्च न्यायालय की ओर से 14 दिसंबर 2018 को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी. उच्च न्यायालय के फैसले को उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट की ओर से उनकी याचिका को खारिज कर दिया गया था. दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें दिल्ली कैंट और पालम कॉलोनी क्षेत्र में पांच सिखों की हत्या और एक गुरुद्वारे को जलाने के मामले में दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी.