Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

कर्नाटक में ‘रोटेशनल CM’ विवाद पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, कहा- सत्ता के लिए चल रही कुर्सी की लड़ाई

कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच तनातनी की खबरें लगातार सुर्खियों में हैं. हाल ही में दोनों नेताओं के दिल्ली दौरे और हाईकमान से मुलाकात के बाद अटकलें और तेज हो गई हैं.

Image Credits: IANS
Loading Ad...

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस में चल रही अंदरूनी अटकलों और खींचतान पर भाजपा ने बुधवार को तीखा हमला बोला. भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब सत्ता की कुर्सी को 'टेंडर सिस्टम' और 'रोटेशनल सीएम' फॉर्मूले पर चलाने लगी है.

भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा, "कांग्रेस पार्टी ने एक ‘टेंडर सिस्टम’ अपना लिया है, जिसमें जो भी गांधी परिवार के लिए ज्यादा पैसे जुटाएगा, उसे ही मुख्यमंत्री की कुर्सी दी जाएगी. यह कांग्रेस की सत्ता की भूख और भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा प्रमाण है. जनादेश स्थिर सरकार के लिए था."

Loading Ad...

मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर लगाएं गंभीर आरोप 

Loading Ad...

भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "कांग्रेस पार्टी को क्या दिक्कत है? वे रोटेशनल मुख्यमंत्री सिस्टम लागू करके सबको खुश करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्हें जो जनादेश मिला था, वह रोटेशनल मुख्यमंत्री या बदलती सरकार के लिए नहीं था. जनादेश एक स्थिर सरकार बनाने के लिए था. कांग्रेस इस जनादेश की हत्या कर रही है. कांग्रेस की ये अंदरूनी लड़ाई कर्नाटक की जनता के साथ धोखा है."

भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, "कांग्रेस के नेता सिर्फ सत्ता के लिए आपस में लड़ते हैं. उन्हें विकास से, कर्नाटक की तरक्की से कोई लेना-देना नहीं है. जब वे दिल्ली आते हैं, तो उनके पास विकास का कोई रोडमैप नहीं होता. उनका एजेंडा तो बस यही होता है कि कर्नाटक को कैसे लूटा जाए और उस लूट का सरगना कौन बनेगा."

Loading Ad...

"कर्नाटक की जनता इन सब खेलों को अच्छी तरह समझ रही"

वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने इस मुद्दे पर कहा, "अब यह कांग्रेस पार्टी का आंतरिक मामला है. कांग्रेस जो भी करना चाहे, वह उनका फैसला है. हम इसमें क्या कर सकते हैं. कर्नाटक की जनता इन सब खेलों को अच्छी तरह समझ रही है."

यह भी पढ़ें

कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच तनातनी की खबरें लगातार सुर्खियों में हैं. हाल ही में दोनों नेताओं के दिल्ली दौरे और हाईकमान से मुलाकात के बाद अटकलें और तेज हो गई हैं. भाजपा का कहना है कि कांग्रेस आंतरिक कलह के कारण अच्छा शासन नहीं दे पा रही है और राज्य में अस्थिरता का माहौल बन रहा है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...