Advertisement

‘जहां बंद होता है कांग्रेस वालों के दिमाग का ताला, वहां से शुरू होता है हमारा काम’ PM मोदी का कांग्रेस पर तगड़ा वार

जैसे-जैसे असम के चुनाव नजदीक आ रहे हैं. BJP एक्टिव होती जा रही है. असम के दो दिवसीय दौरे में PM मोदी ने 23,550 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया.

BJP असम चुनाव की तैयारियों में जुट गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिवसीय दौरे में असम को कई सौगातें दी. दौरे के दूसरे दिन PM मोदी ने सिलचर में रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिलांग-सिचलर कॉरिडोर का भूमि पूजन किया. इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस वालों के दिमाग का ताला जहां बंद होता है, वहां से हमारा काम शुरू होता है. 

‘दिल्ली और दिल दोनों से दूर रखा’

PM मोदी ने कहा कि आजादी के अनेक दशकों तक कांग्रेस की सरकारों ने नॉर्थ-ईस्ट को दिल्ली से और दिल से, दोनों से ही दूर रखा. कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट को एक तरह से भुला दिया था, लेकिन BJP की डबल इंजन की सरकार ने नॉर्थ-ईस्ट को ऐसे कनेक्ट किया है कि आज हर तरफ इसकी चर्चा है. आज नॉर्थ-ईस्ट भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का केंद्र है. दक्षिण पूर्व एशिया के साथ भारत को जोड़ने वाला सेतु बन रहा है. 

PM मोदी ने कहा, जैसे कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट को अपने हाल पर छोड़ दिया था, ठीक वैसे ही बराक वैली को बेहाल करने में कांग्रेस की बहुत बड़ी भूमिका रही है. जब देश आजाद हुआ तो कांग्रेस ने ऐसी बाउंड्री खींचने दी, जिसने बराक घाटी का समुद्र से संपर्क कट गया. जो बराक वैली कभी ट्रेड रूट और एक औद्योगिक केंद्र के रूप में जानी जाती थी, उस बराक वैली से उसकी ताकत ही छीन ली गई. आजादी के बाद भी दशकों तक कांग्रेस की सरकारें रहीं, लेकिन बराक घाटी के विकास के लिए कुछ खास नहीं हुआ. 

क्या है शिलांग-सिलचर कॉरिडोर?

PM मोदी ने सिलचर हाई स्पीड ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का शिलान्यास किया. यह पूर्वोत्तर के लिए एक गेम-चेंजर प्रोजेक्ट है, जो सिलचर को गुवाहाटी और शिलांग से तेज और सुरक्षित जोड़ेगा. यह परियोजना पूर्वोत्तर भारत की कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाली है. 

यह 166.80 किलोमीटर लंबा 4-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर है, जो राष्ट्रीय राजमार्ग-06 (NH-06) पर बनाया जा रहा है. 

PM मोदी ने कहा, कांग्रेस तो यह गिन भी नहीं सकती कि ऐसे प्रोजेक्ट्स में कितने शून्य होते हैं. जहां कांग्रेस की सोच खत्म होती है, वहां से हमारा काम शुरू होता है. यह कॉरिडोर पूर्वोत्तर के लोगों के दशकों लंबे इंतज़ार को खत्म कर रहा है. इस कॉरिडोर के जरिए सिलचर, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा से जुड़ जाएगा. 

PM मोदी ने अपने संबोधन में कहा, जो विकास की दौड़ में पीछे रह गया, उसको प्राथमिकता देना BJP का मंत्र है. कांग्रेस की सरकारें बॉर्डर एरिया के देश के अंतिम गांव मानती थीं. हम बॉर्डर के गांवों को देश के पहले गांव मानते हैं. इसलिए बॉर्डर एरिया के विकास के लिए कछार जिले से ही 'बाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम' का अगला चरण शुरू किया था. इसे बराक वैली के भी अनेकों गांवों में सुधार होना तय हुआ. 

कांग्रेस ने 'फूट डालो और राज करो' की नीति अपनाई

किसानों के मुद्दे पर भी PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा. उन्होंने कहा, ‘डबल इंजन सरकार किसानों के कल्याण के लिए निरंतर कदम उठा रही है. गुवाहाटी से मैंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त जारी की है. कांग्रेस वालों ने इतने साल राज किया, प्रधानमंत्री तो असम से चुनकर गए थे लेकिन उसके बावजूद भी एक रुपया भी नहीं दिया.’

यह भी पढ़ें- बंगाल चुनाव में BJP का मास्टर प्लान, बड़े नेताओं को उतारने की तैयारी; कौन होगा CM फेस?

PM मोदी ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने असम के युवाओं को सिर्फ हिंसा और आतंकवाद के कुचक्र में ही उलझाए रखा था. कांग्रेस ने असम को 'फूट डालो और राज करो' नीति की प्रयोगशाला बनाया. आज असम के युवाओं के सामने अवसरों का खुला आसमान है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

Advertisement

LIVE
अधिक →