Advertisement
भूटान में फटी ग्लेशियर झील, भारत की ओर बढ़ रहा पानी का खौफनाक सैलाब! असम-बंगाल में हाई अलर्ट, रातभर गांवों में हुई मुनादी
Bhutan Glacial lake Burst: असम और पश्चिम बंगाल के निचले क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है.. प्रशासन ने कई जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है.. नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई है...
Advertisement
Bhutan Glacial lake Burst: हिमालयी इलाकों से एक चिंताजनक खबर सामने आई है.. भूटानके ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्र में एक बड़ी ग्लेशियर झील के अचानक फटने से भारी मात्रा में पानी नीचे की ओर बहने लगा है.. इसका असर भारत के पूर्वोत्तर और पूर्वी इलाकों में देखने को मिल सकता है... खासतौर पर असम और पश्चिम बंगाल के निचले क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है.. प्रशासन ने कई जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है.. नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई है...
भूटान में कहां फटी ग्लेशियर झील?
जानकारी के मुताबिक, यह घटना भूटान के तक्त्सेमाखांग के पास स्थित शिंताफु तशो (Shinta Phu Tsho) झील में हुई है.. झील का बांध टूटने के बाद बड़ी मात्रा में पानी और मलबा नदियों के रास्ते नीचे की तरफ बढ़ रहा है.. इस घटना को ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) कहा जाता है.. इसमें ग्लेशियर के पास बनी झील का प्राकृतिक बांध टूट जाता है और अचानक पानी का तेज बहाव शुरू हो जाता है... इससे कुछ ही समय में निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो सकते हैं...
Advertisement
🚨 BREAKING: भूटान में फूटा ग्लेशियल लेक, भारत में भयंकर बाढ़ का हाई अलर्ट! 🚨 भूटान के गासा में शिंताफू झील फटने (GLOF) से लाखों टन पानी और मलबा मो चू नदी के रास्ते भारत की 'संकोश नदी' की तरफ बढ़ रहा है। 🔴 असर और अलर्ट: • पश्चिम बंगाल: अलीपुरदुआर, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार में रेड अलर्ट। • असम: कोकराझार और धुबरी जिलों में बाढ़ का भारी खतरा। • प्रशासनिक एक्शन: NDRF तैनात, नदी किनारे के गांवों को तुरंत खाली कराया जा रहा है। उत्तर बंगाल और असम के लोग कृपया सुरक्षित स्थानों पर जाएं और अफवाहों से बचें। 🙏 #Bhutan #GlacialLakeOutburst #NorthBengal #SankoshRiver
— Om Prakash Rastogi (@OmprakashRast13) ?ref_src=twsrc%5Etfw">October 30, 2026Advertisement
Loading Ad...
असम और बंगाल के किन इलाकों में खतरा?
इस घटना के बाद असम और पश्चिम बंगाल का प्रशासन अलर्ट हो गया है... असम के कोकराझार, बक्सा, चिरांग और धुबरी जिलों में चेतावनी जारी की गई है.. वहीं पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में भी प्रशासन स्थिति पर नजर रख रहा है..
Advertisement
भूटान से निकलने वाला पानी मो छू नदी से होते हुए संकोश नदी की तरफ बढ़ रहा है... ऐसे में इन नदियों के आसपास रहने वाले लोगों को खास सावधानी बरतने को कहा गया है...अचानक पानी बढ़ने से घरों, खेतों, सड़कों और दूसरी जरूरी सुविधाओं को नुकसान पहुंच सकता है..सरकार पहले से ही जरूरी कदम उठा रही है और स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है, ताकि जान-माल का कोई नुकसान न हो..'
#WATCH | Alipurduar, West Bengal: On the preparedness for the effect of a Glacial Lake Outburst Flood (GLOF) at Shintaphu Lake in Bhutan, SP Amit Kumar Shaw said, "First of all, I would like to tell the residents of the district that there is absolutely no need to panic. The situation is currently under control. We are in constant touch with the authorities in Bhutan. Our police team, the District Magistrate (DM) and the Block Development Officer (BDO) with their respective teams, along with all relevant agencies and stakeholders are working together in close coordination. Our SDRF team is present, and an NDRF team is also on its way. A Civil Defence team is also deployed. We have already moved approximately 4,000 to 5,000 people into shelters, utilizing school buildings as relief centers. Additionally, more than 6,000 people have been relocated to safe areas...based on the current flow of water—and the latest information we have received—the intensity has decreased slightly, but we remain on high alert...the police, the DM’s office, and the BDO’s office have made arrangements for dry food and drinking water. We have also ensured that other necessities, such as toilet facilities, are provided. We will wait to see what the situation looks like in two hours. We are fully prepared and ready to handle any emergency that may arise. A red alert is currently in effect for the Sankosh river system...over the next few hours, we expect to see water flowing through the Sankosh River, likely accompanied by dead fish, as well as large pieces of wood and concrete debris..."
— ANI (@ANI) ?ref_src=twsrc%5Etfw">October 30, 2026
Advertisement
लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह
राज्य प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को नदी के पास नहीं जाने और सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए तैयार रहने को कहा है...आपदा प्रबंधन की टीमें संवेदनशील इलाकों में तैनात हैं.. नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है...इसके लिए कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं.. NDRF और आपदा प्रबंधन से जुड़ी टीमों को भी अलर्ट किया गया है..
#Monks and local residents were evacuated to safer locations in #Punakha, #Bhutan , following a Glacial Lake Outburst Flood (GLOF)... https://t.co/mF4YeLc1Lx
— Devesh , वनवासी (@Devesh81403955) ?ref_src=twsrc%5Etfw">October 30, 2026Advertisement
Loading Ad...
क्यों बढ़ रही हैं ग्लेशियर झीलों के फटने की घटनाएं?
विशेषज्ञों के मुताबिक, बढ़ते तापमान के कारण हिमालय के ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं.. इससे ग्लेशियरों के आसपास पानी जमा होकर बड़ी झीलें बना रहा है। इन झीलों के प्राकृतिक बांध कमजोर होने पर अचानक पानी बाहर निकल सकता है.. इसका सबसे ज्यादा खतरा पहाड़ी इलाकों के नीचे बसे गांवों और शहरों को होता है..
यह भी पढ़ें
यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि हिमालय में होने वाली प्राकृतिक आपदाओं का असर सिर्फ पहाड़ों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि कई सौ किलोमीटर दूर बसे इलाकों तक पहुंच सकता है.. इसलिए प्रशासन के साथ-साथ आम लोगों का सतर्क रहना भी बेहद जरूरी है...