जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

दिल्ली में प्रदर्शन के अलर्ट के बीच दिपके-सौरव-रांका को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया रिहा, CJP की दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

दिल्ली में CJP ने रविवार को भी प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया, लेकिन पुलिस ने अनुमति देने से इनकार कर दिया. कानून-व्यवस्था की आशंका के चलते जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में बैरिकेडिंग व नाकेबंदी बढ़ाई गई.

दिल्ली में प्रदर्शन के अलर्ट के बीच दिपके-सौरव-रांका को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया रिहा, CJP की दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

CJP Protest Update: देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार की कार्रवाई के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने रविवार को भी अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया. पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन के लिए समय पर आवेदन नहीं किया गया था और इससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी. एहतियात के तौर पर जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई, जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई और वाहनों की जांच शुरू कर दी गई. नई दिल्ली जिले में BNSS की धारा 163 के तहत लागू प्रतिबंधों के बीच पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को निर्धारित स्थल तक पहुंचने से रोकने के लिए कई जगह नाकेबंदी भी की. हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था के बीच मेट्रो सेवाएं बहाल कर दी गई हैं और रेलवे ने भी ट्रेनों का परिचालन सामान्य होने की जानकारी दी है.

Advertisement
10:47 AM (43m पहले)

प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, 20 से ज्यादा FIR दर्ज

Posted by: सौरभ श्रीवास्तव

दिल्ली में कल प्रदर्शन की कोशिश के मामले में पुलिस ने 20 से अधिक एफआईआर दर्ज की है. इन मामलों में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने, सरकारी कामकाज में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने जैसे आरोपों से जुड़ी धाराएं लगाई गई हैं. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद प्रदर्शन से जुड़े मामलों में कानूनी प्रक्रिया तेज होने की संभावना है.

10:44 AM (46m पहले)

दोपहर 2 बजे CJP करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

Posted by: सौरभ श्रीवास्तव

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही है. पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने इसकी जानकारी दी है. गौरतलब है कि कुछ देर पहले ही दिल्ली कैंट की ACM कोर्ट ने अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को कुछ शर्तों के साथ रिहा करने का आदेश दिया. अब प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी की ओर से इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया सामने आ सकती है.

10:28 AM (1h पहले)

CJP ने पोस्ट कर दी तीनों की रिहाई की जानकारी, लिखा- 'कॉकरोच कभी नहीं मरते

Posted by: सौरभ श्रीवास्तव

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास की रिहाई की जानकारी साझा की है. पार्टी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'कॉकरोच कभी नहीं मरते.' इस संदेश के जरिए पार्टी ने तीनों की रिहाई पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है.

10:23 AM (1h पहले)

CJP के अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को कोर्ट से राहत

Posted by: सौरभ श्रीवास्तव

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली कैंट स्थित ACM कोर्ट में पेश किए जाने के बाद रिहा कर दिया गया है. पार्टी की लीगल हेड रत्ना सिंह ने तीनों की रिहाई की पुष्टि की है. इस घटनाक्रम के बाद प्रदर्शन से जुड़े मामले में तीनों की रिहाई अहम अपडेट के तौर पर सामने आई है.

10:18 AM (1h पहले)

अभिजीत दिपके की मां अनीता दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप

Posted by: सौरभ श्रीवास्तव

अभिजीत दिपके की मां अनीता दिपके ने पुलिस के दावों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि उनके बेटे को उसकी दादी के निधन की जानकारी नहीं दी गई. वहीं, अभिजीत के पिता ने दावा किया कि उन्हें दिल्ली से बाहर ले जाया गया है. परिवार का कहना है कि यदि अभिजीत को समय रहते इस दुखद खबर की सूचना मिल जाती, तो वह तुरंत घर पहुंच जाते.

10:16 AM (1h पहले)

ट्रैफिक एडवाइजरी देखकर घर से निकलें लोग

Posted by: सौरभ श्रीवास्तव

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी चेक करने की सलाह दी है. साथ ही, लोगों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील की गई है.

10:12 AM (1h पहले)

कनॉट प्लेस में जुटने लगे प्रदर्शनकारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Posted by: सौरभ श्रीवास्तव

दिल्ली के कनॉट प्लेस में प्रदर्शनकारियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है. एक प्रदर्शनकारी के मुताबिक, कुछ लोग कल से ही इलाके में मौजूद हैं। प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है. दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है. इसके अलावा, यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है.

10:10 AM (1h पहले)

यूट्यूबर ध्रुव राठी को मिली रिहाई

Posted by: सौरभ श्रीवास्तव

यूट्यूबर ध्रुव राठी को रिहा कर दिया गया है. दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, उन्हें देर रात करीब 3 बजे रिहा किया गया. हालांकि, पुलिस ने साफ संकेत दिया है कि अगर ध्रुव राठी दोबारा जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश करते हैं, तो उनके खिलाफ फिर से कार्रवाई की जा सकती है.

10:07 AM (1h पहले)

सेवा तीर्थ और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन के आसपास सुरक्षा कड़ी

Posted by: सौरभ श्रीवास्तव

दिल्ली में सेवा तीर्थ और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है. एहतियात के तौर पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती बढ़ाने के साथ ही इलाके में बैरिकेडिंग भी की गई है. हालांकि, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने एक दिन पहले ही साफ कर दिया था कि मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार खुले रहेंगे. रविवार को भी दिल्ली मेट्रो का परिचालन सामान्य रूप से जारी है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें