Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

झाड़ू लगाने की नौकरी भी नहीं मिलती... कंगना ने राखी सावंत को सुनाई खरी-खोटी, PM मोदी पर टिप्पणी के बाद मचा बवाल

Kangana Ranaut:राखी ने एक पॉडकास्ट के दौरान कंगना रनौत, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर ऐसी बातें कही थीं, जिन पर विवाद खड़ा हो गया. राखी की टिप्पणी सामने आने के बाद अब कंगना ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जवाब दिया है.

Image Source: Rakhi Sawant/ Kangan/ Instagram
Loading Ad...

Kangana Ranaut: एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने राखी सावंत की हालिया टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. दरअसल, राखी ने एक पॉडकास्ट के दौरान कंगना रनौत, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर ऐसी बातें कही थीं, जिन पर विवाद खड़ा हो गया. राखी की टिप्पणी सामने आने के बाद अब कंगना ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जवाब दिया है. कंगना ने कहा कि अक्सर असफल और कड़वाहट से भरे लोग अपनी नाकामियों, जलन और अहंकार को सही ठहराने के लिए सफल महिलाओं के चरित्र पर सवाल उठाने लगते हैं.

कंगना ने कहा- तुम्हें स्वीपर की नौकरी नहीं मिल सकती थी

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट शेयर किया .. उन्होंने लिखा कि सफल महिलाओं के खिलाफ बार-बार जानबूझकर किए जाने वाले व्यक्तिगत हमलों और सार्वजनिक चरित्र हनन के सामने अब महिलाओं को कमजोर पड़ना बंद करना चाहिए. उनका कहना था कि महिलाओं को ऐसी टिप्पणियों से खुद को अपमानित या आहत महसूस करने के बजाय अपने काम और सफलता पर ध्यान देना चाहिए. कंगना ने यह भी कहा कि हर बार किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं है.

Loading Ad...

इसके बाद कंगना ने राखी पर सीधा निशाना साधते हुए लिखा, "तो हां मेरे प्यारों!! तुम भी सफलता के लिए सब कुछ करने को तैयार हो, लेकिन पता है क्या!! बदकिस्मती से किसी को तुमसे किसी चीज की जरूरत नहीं है.."कंगना ने आगे लिखा, "याद रखो, तुम्हारे सारे एहसान मिलाकर भी तुम्हें स्वीपर की नौकरी नहीं मिल सकती थी, उसके लिए भी कुछ काबिलियत और हुनर ​​की जरूरत होती है, तो निश्चिंत रहो, एहसान करो या न करो, तुम कहीं नहीं पहुंचने वाली हो, इसलिए बैठ जाओ, मेरी रील्स देखो और रोती रहो.."

Loading Ad...

मुझे माफ कर दो... बालाघाट में अभिजीत दिपके किसको देखकर भागे, तुरंत गाड़ी लेकर हुए नौ-दो-ग्यारह, VIDEO

राखी सावंत ने पॉडकास्ट में क्या कहा था?

Loading Ad...

यह पूरा विवाद राखी सावंत के 'MK Toks' पॉडकास्ट में पहुंचने के बाद शुरू हुआ. बातचीत के दौरान राखी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कंगना रनौत और स्मृति ईरानी को लेकर विवादित टिप्पणी की. राखी ने कहा, "मोदी जी इधर-उधर क्यों देख रहे हैं? कंगना से उन्हें हड्डियों के अलावा क्या मिलेगा? मोदी जी, स्मृति, कंगना और इन सभी महिलाओं ने आपको ऐसा क्या दिया कि आपने उन्हें मंत्री बना दिया? तो जो कुछ भी उन्होंने आपको दिया, वह मैं भी आपको दे सकती हूं..."

बाद में राखी ने दी अपनी बात की सफाई

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

पॉडकास्ट के दौरान जब होस्ट ने राखी से उनकी टिप्पणी का मतलब पूछा, तो उन्होंने कहा कि वह 'प्यार' और 'सम्मान' की बात कर रही थीं. उन्होंने यह भी कहा कि कंगना और स्मृति ने सम्मान दिया है और वह भी सम्मान दे सकती हैं... हालांकि, उनकी बात और इशारों को सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरीके से लिया गया और इसी के बाद विवाद बढ़ गया..
फिलहाल कंगना और राखी के बीच यह बयानबाजी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. कंगना ने जहां राखी की टिप्पणी को सफल महिलाओं के चरित्र हनन से जोड़कर जवाब दिया है, वहीं राखी की टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...