Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

भगवान के दर पर विजय-रश्मिका ने टेका माथा, कनक दुर्गा मंदिर में किए दर्शन, उमड़ी फैंस की भीड़

फिल्मी सितारों के मंदिर पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु और फैंस परिसर में एकत्र हो गए. मंदिर परिसर में प्रवेश के दौरान विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने भी अपने फैंस का अभिवादन किया, जिससे वहां का माहौल और अधिक उत्साहपूर्ण हो गया. दोनों सितारों की इस धार्मिक यात्रा ने मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं और प्रशंसकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना दिया.

Image Credits: Durga Temple-PRO/IANS
Loading Ad...

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के स्टार कपल, एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना, शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा स्थित इंद्रकीलाद्री पर्वत पर विराजमान प्रसिद्ध श्री कनक दुर्गा मंदिर पहुंचे. इस दौरान कपल ने मंदिर में देवी के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना की.

मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें देवी का चित्र और प्रसाद भी भेंट किया गया

मंदिर पहुंचने पर विजयवाड़ा के सांसद केशिनेनी शिवनाथ (चिन्नी), मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों, कार्यकारी अधिकारी (ईओ) तथा अन्य अधिकारियों ने दोनों कलाकारों का गर्मजोशी से स्वागत किया.इसके बाद उन्होंने श्रद्धा भाव से देवी कनक दुर्गा के समक्ष विशेष प्रार्थना की.दर्शन के उपरांत वैदिक विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दोनों कलाकारों को आशीर्वाद दिया. मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें देवी का चित्र और प्रसाद भी भेंट किया गया.

Loading Ad...

बड़ी संख्या में श्रद्धालु और फैंस परिसर में एकत्र हो गए

Loading Ad...

फिल्मी सितारों के मंदिर पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु और प्रशंसक परिसर में एकत्र हो गए. मंदिर परिसर में प्रवेश के दौरान विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने भी अपने प्रशंसकों का अभिवादन किया, जिससे वहां का माहौल और अधिक उत्साहपूर्ण हो गया. दोनों सितारों की इस धार्मिक यात्रा ने मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं और प्रशंसकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना दिया.

 फिल्म 'रणबाली' में नजर आएगा कपल

Loading Ad...

रश्मिका मंदाना जल्द ही अपने पति विजय देवरकोंडा के साथ आगामी ड्रामा फिल्म 'रणबाली' में नजर आएंगी. शादी के बाद यह दोनों की पहली बड़ी फिल्म होगी, जिसमें वे साथ स्क्रीन साझा करेंगे.

पति संग काम करने पर क्या बोलीं रश्मिका 

यह भी पढ़ें

हाल ही में रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'आस्क मी एनीथिंग' सत्र आयोजित किया था. इस दौरान एक फैन ने उनसे विजय देवरकोंडा के साथ स्क्रीन शेयर करने का अनुभव पूछा था. इस पर 'एनिमल' फेम एक्ट्रेस ने कहा कि विजय के साथ काम करना हमेशा मजेदार रहता है, लेकिन काम के मामले में वह बेहद समर्पित और गंभीर रहते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनके साथ काम करते हुए हमेशा बहुत कुछ सीखने को मिलता है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...