Advertisement
रणबीर कपूर की 'रामायण' का पाकिस्तान में भी क्रेज! कराची के मंदिर में लगा रणबीर कपूर की फिल्म का पोस्टर
Ramayan: पाकिस्तान के कराची में रहने वाले कुछ हिंदू भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग फिल्म की सफलता की कामना करते नजर आ रहे हैं.
Advertisement
Ramayan: रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' का इंतजार सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों में भी किया जा रहा है.. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. लेकिन इस बीच पड़ोसी देश पाकिस्तान से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. दरअसल, पाकिस्तान के कराची में रहने वाले कुछ हिंदू भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग फिल्म की सफलता की कामना करते नजर आ रहे हैं...
कराची के मंदिर में लगाया गया 'रामायण' का पोस्टर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पाकिस्तान के कुछ हिंदू रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' को लेकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं...इतना ही नहीं, कराची के एक हिंदू मंदिर में फिल्म का पोस्टर भी लगाया गया है.वीडियो में लोग फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते दिखाई दे रहे हैं.. साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करेगी और दुनिया भर में अपनी पहचान बनाएगी.. कुछ लोगों ने तो फिल्म के ऑस्कर जीतने की उम्मीद भी जताई है..
Advertisement
क्या पाकिस्तान में रिलीज हो पाएगी 'रामायण'?
Advertisement
पाकिस्तान में फिल्म को लेकर लोगों का उत्साह तो दिखाई दे रहा है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वहां के दर्शक सिनेमाघरों में इस फिल्म को देख पाएंगे? दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव और मौजूदा प्रतिबंधों के कारण भारतीय फिल्मों की वहां आधिकारिक रिलीज मुश्किल बनी हुई है.. ऐसे में 'रामायण' पाकिस्तान के सिनेमाघरों तक पहुंच पाएगी या नहीं, इस पर अभी स्थिति साफ नहीं है...इससे पहले भी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के पायरेटेड वर्जन को पाकिस्तान में काफी देखा गया था..
Sana Khan Troll: नमाज की नसीहत देना सना खान को पड़ा भारी, भड़के लोगों ने जमकर किया ट्रोल
Advertisement
कब रिलीज होगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही 'रामायण' को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा.. फिल्म के पहले पार्ट की रिलीज डेट 5 नवंबर 2026 बताई गई है, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर रिलीज करने की योजना है.. करीब 4000 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की बड़ी फिल्मों में गिना जा रहा है.
फिल्म के शुरुआती रिव्यू को मिला अच्छा रिस्पॉन्स
Advertisement
यह भी पढ़ें
'रामायण: पार्ट 1' का इंटरनेशनल टाइटल 'Ramayana: Rise of a Legend' बताया गया है. फिल्म की शुरुआती स्क्रीनिंग को लेकर भी अच्छी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. दर्शकों ने रणबीर कपूर और यश के अभिनय की तारीफ की है. स्क्रीनिंग में फिल्म की स्टारकास्ट के साथ निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा भी मौजूद रहे. अब दर्शकों को फिल्म की रिलीज का इंतजार है. देखना दिलचस्प होगा कि बड़े बजट और भारी उम्मीदों वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखाती है. ...जब भी कुछ तरह के बाद ही कर सकते है...