Advertisement
धूप, भीड़ और इंतज़ार…अमिताभ के फैन के साथ हो गया बड़ा हादसा, हालत देख भड़के लोग, वायरल हुआ VIDEO
Amitabh Bachchan: अमिताभ को देखने के लिए हर रविवार उनके घर 'जलसा' के बाहर फैंस की भारी भीड़ जुटती है. कोई घंटों पहले पहुंच जाता है, तो कोई सिर्फ इस उम्मीद में खड़ा रहता है कि एक बार बिग बी बालकनी में आएंगे और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करेंगे. लेकिन इस बार यह इंतजार एक फैन पर भारी पड़ गया.
Advertisement
Amitabh Bachchan को देखने के लिए हर रविवार उनके घर 'जलसा' के बाहर फैंस की भारी भीड़ जुटती है. कोई घंटों पहले पहुंच जाता है, तो कोई सिर्फ इस उम्मीद में खड़ा रहता है कि एक बार बिग बी बालकनी में आएंगे और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करेंगे. लेकिन इस बार यह इंतजार एक फैन पर भारी पड़ गया. भीषण गर्मी के बीच लंबे समय तक धूप में खड़े रहने की वजह से एक अधेड़ उम्र का फैन अचानक बेहोश हो गया.. वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उसे संभाला, पानी पिलाया और चेहरे पर पानी के छींटे मारकर होश में लाने की कोशिश की.. कुछ मिनटों के लिए माहौल पूरी तरह अफरा -तफरी में बदल गया...
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, लोगों ने जताई नाराज़गी
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कई लोगों ने फैन की हालत पर चिंता जताई, तो कुछ यूजर्स ने स्टार्स के लिए लोगों की इस दीवानगी पर सवाल खड़े किए. किसी ने लिखा कि “इतनी गर्मी में किसी अभिनेता के लिए खुद की जान जोखिम में डालना सही नहीं है”, तो किसी ने कहा कि “सेहत सबसे जरूरी है, किसी की एक झलक के लिए खुद को तकलीफ देना समझदारी नहीं.” कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने यह भी कहा कि फैंस का प्यार अपनी जगह है, लेकिन ऐसी परिस्थितियों में सावधानी भी उतनी ही जरूरी है.
Advertisement
हर रविवार फैंस से मिलते हैं अमिताभ बच्चन
Advertisement
बिग बी सालों से अपने इस रिवाज़ को निभाते आ रहे हैं. चाहे मौसम कैसा भी हो, वह हर रविवार अपने घर के बाहर आकर फैंस का अभिवादन करते हैं. यही वजह है कि देशभर से लोग उन्हें देखने मुंबई पहुंचते हैं. उनके चाहने वालों के लिए यह सिर्फ एक मुलाकात नहीं, बल्कि एक भावनात्मक पल होता है. अमिताभ बच्चन भी कई बार अपने ब्लॉग और सोशल मीडिया पोस्ट में फैंस के प्यार का जिक्र कर चुके हैं. वह मानते हैं कि दर्शकों का यही स्नेह उन्हें लगातार काम करने की ताकत देता है.
फैंस को अपना परिवार मानते हैं बिग बी
Advertisement
हाल ही में अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने लिखा था कि फैंस उनके लिए सिर्फ दर्शक नहीं, बल्कि परिवार की तरह हैं. उन्होंने कहा था कि लोगों का प्यार और आशीर्वाद उन्हें हर दिन कुछ बेहतर करने की प्रेरणा देता है. बिग बी ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी सिक्योरिटी टीम को खास तौर पर निर्देश दिए हैं कि फैंस के साथ सम्मान और विनम्रता से पेश आया जाए. उनका मानना है कि किसी कलाकार की पहचान उसके चाहने वालों से ही बनती है और इसलिए उनके साथ अच्छा व्यवहार बेहद जरूरी है.
गर्मी में सावधानी बेहद जरूरी
यह भी पढ़ें
इस घटना ने एक बार फिर याद दिलाया है कि इस समय गर्मी कितनी खतरनाक हो सकती है. चिलचिलाती धूप और उमस में लंबे समय तक खड़े रहना किसी के लिए भी मुश्किल पैदा कर सकता है. ऐसे में अगर कहीं भीड़ में जाना हो या घंटों इंतज़ार करना पड़े, तो पानी पीते रहना , सिर ढककर रखना और समय-समय पर आराम करना बहुत जरूरी है. फैंस का प्यार अपनी जगह है, लेकिन अपनी सेहत का ध्यान रखना उससे भी ज्यादा अहम है.