Advertisement
राखी सावंत ने पार कर डालीं सारी हदें, PM मोदी का अपमान करना पड़ा भारी, अच्छे से लगी क्लास
राखी सावंत ने सारी हदें ही पार कर दी हैं, उन्होंने देश के प्रधानमंत्री का अपमान किया है, देश को विश्व स्तर पर ऊचाईयों पर ले जाने वाले पीएम मोदी के खिलाफ ऐसी बेतुकी बातें की हैं, जिसने सभी को शर्मसार कर दिया है.
Advertisement
बॉलीवुड की ड्रामा क्कीन राखी सावंत अपने बयानों की वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं, वो सुर्खियों में बने रहने के लिए विवादित बयान देने से भी बाज नहीं आती हैं. हाल ही में उन्होंने दुश्मन देश पाकिस्तान की एक्ट्रेस हानिया आमिर के song में काम किया और देश के खिलाफ गईं.
राखी सावंत ने पार की सारी हदें
अब राखी सावंत ने सारी हदें ही पार कर दी हैं, उन्होंने देश के प्रधानमंत्री का अपमान किया है, देश को विश्व स्तर पर ऊचाईयों पर ले जाने वाले पीएम मोदी के खिलाफ ऐसी बेतुकी बातें की हैं, जिसने सभी को शर्मसार कर दिया है. पीएम मोदी के साथ-साथ राखी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और बीजेपी सासंद कंगना रनौत पर भी अपमानजनक टिप्पणी की है.
Advertisement
राखी सावंत ने पॉडकास्ट में क्या कहा था?
Advertisement
राखी सावंत हाल ही में MK Toks पॉडकास्ट में पहुंची थी. इस दौरान राखी ने पीएम मोदी, कंगना रनौत और स्मृति ईरानी को लेकर विवादित टिप्पणी की. राखी ने कहा, "मोदी जी इधर-उधर क्यों देख रहे हैं? कंगना से उन्हें हड्डियों के अलावा क्या मिलेगा? मोदी जी, स्मृति, कंगना और इन सभी महिलाओं ने आपको ऐसा क्या दिया कि आपने उन्हें मंत्री बना दिया? तो जो कुछ भी उन्होंने आपको दिया, वह मैं भी आपको दे सकती हूं..."
पॉडकास्ट के दौरान जब होस्ट ने राखी से उनकी टिप्पणी का मतलब पूछा, तो उन्होंने कहा कि वह 'प्यार' और 'सम्मान' की बात कर रही थीं. उन्होंने यह भी कहा कि कंगना और स्मृति ने सम्मान दिया है और वह भी सम्मान दे सकती हैं... इस दौरान राखी ने बेहद ही गंदे इशारे भी गए.
Advertisement
राखी सावंत की हरकत पर भड़के लोग
अब राखी की बातें और उनके इशारों को सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरीके से लिया जा रहा है, जिसने विवाद खड़ा कर दिया है, कंगना ने जिस तरह से पीएम मोदी का अपमान किया है और दो महिलाओं के चरित्र पर विवादित बयान दिया है, उसकी वजह से वो सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रही है. कोई उनके खिलाफ एक्शन लेने की मांग कर रहा है, तो कोई उन्हें सबक सिखाने की बात कर रहा है.
एक यूजर ने राखी को लताड़ लगाते हुए लिखा, “इतनी गंदी बात बोलने की इसको सजा मिलनी चाहिए हमारे प्रधानमंत्री के बारे में और एक औरत होते हुए दूसरी औरतों के बारे में इतना गंदा इशारा , इतनी गंदी बात बोलने के लिए इसके ऊपर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए”
Advertisement
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “Rakhi ko jail me dalo”
इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “Rakhi Sawant per FIR Hona chahie”
इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “Kab tak Bollywood walon ki sunte rahonge mujhe samjh nahi ata hai jab tak Inka ilaaj nahi karenge ye nahi manage hai”
Advertisement
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “इस तरह के लोगों के लिए संविधान में कठोर कानून की व्यवस्था होनी चाहिए.”
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “राखी सावंत एक खिलाफ एक्शन होना चाहिए.”
इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, ‘अब समय आ गया है कि राखी सावंत को कुछ रियलिटी चेक की जरूरत है”
Advertisement
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “सरकार को इनकी जांच करानी पड़ेगी, कौन इनको खर्चा देता है.”
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “जो जैसा होता है, उसको सब वैसे ही दिखते हैं.”
इतना ही नहीं एक और लिखा, “आजकल कुछ लोगों को पापुलर होना है अच्छा काम करके तो नाम कमा नहीं सकते, तो बुरे काम करके पापुलर होने का भूत सवार हो गया है, ये तो नाम से ही बदनाम है ऐसे लोगो पर कार्यवाही होनी ही चाहिए अन्यथा इनका हौसला बुलंद होते रहेगा.”
Advertisement
कंगना रनौत ने राखी को दिया करारा जवाब
राखी के विवादित बयान पर ना सिर्फ आम लोगों ने उनकी क्लास लगाई है, बल्कि कंगना ने भी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जवाब दिया है. कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट शेयर किया .. उन्होंने लिखा कि ''सिर्फ राखी ही नहीं बल्कि कई ऐसे लोग हैं जो किसी सफल महिला को देखकर उसके चरित्र पर सवाल उठाने लगते हैं. ऐसे लोग अपनी जलन, नाकामी और ईगो को सही ठहराने के लिए सफल महिलाओं पर बार-बार पर्सनल अटैक करते हैं. अब महिलाओं को इस तरह के लगातार होने वाले हमलों से खुद को कमजोर या अपमानित महसूस करना बंद करना चाहिए. हर बार खुद को सही साबित करने के लिए सफाई देते रहना जरूरी नहीं है.''
‘एक स्वीपर की नौकरी तक हासिल नहीं कर पाईं’
Advertisement
कंगना ने राखी पर सीधा निशाना साधते हुए लिखा, ''राखी ने सफलता के लिए चाहे जितने भी 'फेवर' किए हों, उससे उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ और वह एक स्वीपर की नौकरी तक हासिल नहीं कर पाईं. ऐसी नौकरी के लिए भी कुछ क्वालिटी और टैलेंट की जरूरत होती है. फेवर मिले या न मिले, वह कहीं नहीं जाने वाली है, इसलिए बैठ जाओ, मेरी रील्स देखते हुए रोते रहो.''
पहले भी ट्रोल हो चुकीं हैं राखी सांवत
यह भी पढ़ें
बताते चलें की ये पहली बार नहीं है, जब राखी ट्रोलर्स के निशाने पर आईं हो, इससे पहले भी वो पीएम मोदी के खिलाफ बयान बाजी करके बुरी फंस गईं हैं.