जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर टीवी एक्ट्रेस रीम शेख का रिएक्शन देख भड़के लोग, बोले- शेमफुल

टीवी एक्ट्रेस रीम शेख का अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. हादसे की जानकारी न होने और मुस्कुराते हुए जवाब देने पर यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया. जानें पूरा मामला और लोगों की प्रतिक्रियाएं.

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर टीवी एक्ट्रेस रीम शेख का रिएक्शन देख भड़के लोग, बोले- शेमफुल
Advertisement

अहमदाबाद में हुए दर्दनाक एयर इंडिया प्लेन क्रैश के बाद पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है. आम से लेकर खास तक, हर कोई इस हादसे से आहत है. कई सेलेब्रिटी ने न केवल सोशल मीडिया पर संवेदनाएं व्यक्त कीं, बल्कि अपने इवेंट्स और शोज भी रद्द कर दिए.लेकिन इसी बीच एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी और वो वीडियो था टीवी एक्ट्रेस रीम शेख का.

रीम का सवाल बना बहस का मुद्दा

हाल ही में एक ओटीटी शो ‘लाफ्टर शेफ’ में नजर आ रहीं रीम शेख मीडिया के सामने आईं. जब उनसे पत्रकारों ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर प्रतिक्रिया मांगी, तो उनका जवाब था — "क्यों? क्या हुआ कल?" ये बात उन्होंने हल्के अंदाज में कही और मुस्कराती रहीं.
पत्रकारों द्वारा जानकारी देने के बाद भी, रीम के चेहरे के हावभाव में कोई बदलाव नहीं देखा गया. ना कोई हैरानी, ना कोई सहानुभूति और यही बात उनके कई प्रशंसकों को चुभ गई.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Namaste Bollywood (@namastebollywood.in)

Advertisement

फैन्स की भावनाएं हुईं आहत

रीम के इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिएक्शन सामने आ रहे हैं. कई लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि एक सेलिब्रिटी होने के नाते इतनी संवेदनहीनता चौंकाने वाली है.
एक यूज़र ने लिखा:
"जब तक नहीं पता था, तब तक ठीक था... लेकिन जानने के बाद भी इस तरह का रिएक्शन? बेहद शर्मनाक है.”

वहीं, कुछ यूजर्स ने रीम का बचाव करते हुए ये भी कहा कि हर इंसान की भावनाएं अलग होती हैं, और कुछ लोग कैमरे के सामने अपने इमोशंस जाहिर नहीं कर पाते.

ये सवाल अब इंटरनेट पर बहस का विषय बना हुआ है.कई लोगों का मानना है कि सेलिब्रिटी होने का मतलब सिर्फ ग्लैमर नहीं, बल्कि समाजिक जिम्मेदारी भी होती है. ऐसे संवेदनशील मौकों पर एक छोटा-सा हावभाव भी लोगों के दिलों को छू सकता है या दुख भी पहुंचा सकता है.

जहां एक ओर कुछ लोगों के रिएक्शन ने निराश किया, वहीं देशभर से हजारों लोगों ने इस हादसे में जान गंवाने वालों के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की है. सोशल मीडिया, न्यूज चैनल्स और पब्लिक प्लेटफॉर्म्स पर लोगों ने एकजुटता और संवेदना के संदेश दिए हैं.

Advertisement

रीम शेख की मंशा क्या थी, ये वही जानती होंगी. लेकिन ऐसे समय में जब देश एक त्रासदी से जूझ रहा हो, पब्लिक फिगर का हर शब्द और हर मुस्कान मायने रखती है.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें