KGF एक्ट्रेस श्रीनिधि शेट्टी ने महाकुंभ में लगाई डुबकी, कहा- 'यह पल हमेशा याद रहेगा'
KGF एक्ट्रेस श्रीनिधि शेट्टी हाल ही में महाकुंभ में डुबकी लगाने पहुंचीं। चेहरा छिपाकर पहुंची श्रीनिधि ने इस अनुभव को बेहद यादगार बताया और कहा कि दिव्य कृपा से उनका दिल भर आया।
Follow Us:
श्रीनिधि शेट्टी की महाकुंभ यात्रा
महाकुंभ में लिया आस्था का स्नान
श्रीनिधि ने संगम में आस्था की डुबकी लगाने के बाद कैप्शन में लिखा, "कभी नहीं सोचा था कि मैं इस पवित्र घड़ी का हिस्सा बनूंगी और महाकुंभ के इस अद्वितीय अवसर पर त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाऊंगी। ऐसा ही है जीवन, कभी-कभी चीजें अचानक घटित होती हैं, जो हम सोचे नहीं होते। मेरे दिल में दिव्य कृपा और आशीर्वाद के लिए सिर्फ प्यार और कृतज्ञता है।"
View this post on InstagramAdvertisement
इस दौरान श्रीनिधि का ये विनम्र और आम जनता की तरह महाकुंभ में हिस्सा लेना उनके फैंस के लिए एक प्रेरणा बन गया। उन्होंने ये साबित कर दिया कि वो सिर्फ एक फिल्मी स्टार नहीं, बल्कि एक आम इंसान के रूप में भी अपने अनुभवों को जीने और दूसरों के साथ बांटने की सच्ची भावना रखती हैं।
महाकुंभ में श्रीनिधि के इस सरल और प्यारे अंदाज को देखकर उनके फैंस ने उनकी बहुत सराहना की और कहा कि वो हर किसी के दिल में अपनी खास जगह बना चुकी हैं।
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें