Advertisement

Loading Ad...

क्या वाकई प्रेग्नेंट है महाकुंभ वायरल गर्ल? पति फरमान ने किया दावा, कस्टडी में लेने पहुंची थी पुलिस

मध्य प्रदेश के महेश्वर से पुलिस की एक टीम के कोच्चि तक इस जोड़े को ढूंढ़ने पहुंची , लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा.  वजह सिर्फ कानून नहीं , बल्कि मानवीय स्थिति भी रही.

Image Source: IANS
Loading Ad...

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर अचानक चर्चा में आई वायरल गर्ल की कहानी अब काफी उलझ चुकी हैं. जो मामला पहले एक सिंपल सी लव स्टोरी जैसा लग रहा था. वह अब कानून, उम्र और परिवार के विवाद में बदल गया हैं.मध्य प्रदेश के महेश्वर से पुलिस की एक टीम के कोच्चि तक इस जोड़े को ढूंढ़ने पहुंची , लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा. वजह सिर्फ कानून नहीं , बल्कि मानवीय स्थिति भी रही.

प्रेग्नेंसी और पुलिस की वापसी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब पुलिस कोच्चि पहुंची, तो मोहम्मद फरमान खान ने बताया कि वायरल गर्ल गर्भवती है और इस हालत में वह यात्रा करने या तुरंत पुलिस के सामने पेश होने की स्थिति में नहीं है. ऐसे में पुलिस के सामने एक संवेदनशील स्थिति थी एक तरफ कानूनी कार्रवाई, दूसरी तरफ एक गर्भवती महिला की सेहत. इसी कारण पुलिस को फिलहाल वापस लौटना पड़ा, लेकिन जांच अभी भी जारी है.

Loading Ad...

असली विवाद - उम्र का सवाल

Loading Ad...

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पूरे मामले की जड़ महाकुंभ वायरल गर्ल  की उम्र को लेकर है. वायरल गर्ल के पिता का कहना है कि उनकी बेटी सिर्फ 16 साल की है, यानी नाबालिग. अगर यह सच है, तो यह मामला बेहद गंभीर हो जाता है, क्योंकि नाबालिग के साथ शादी और संबंध कानूनन अपराध माने जाते हैं। इसी आधार पर पुलिस ने मोहम्मद फरमान के खिलाफ POCSO एक्ट, अपहरण और SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज किया है.

वहीं दूसरी तरफ, वायरल गर्ल खुद कहती है कि वह 18 साल की हो चुकी है और उसने अपनी मर्जी से 11 मार्च को तिरुवनंतपुरम में फरमान से शादी की है. bयानी दोनों की बातों में साफ टकराव है और यही इस केस को और पेचीदा बना रहा है.

Loading Ad...

अदालत से मिली राहत

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, इस बीच केरल हाई कोर्ट ने मोहम्मद फरमान को राहत देते हुए उसके खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट पर 20 मई तक रोक लगा दी है. इसका मतलब यह है कि फिलहाल पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकती. यही वजह रही कि पुलिस कोच्चि पहुंचकर भी कोई कार्रवाई नहीं कर पाई.

सुरक्षा की मांग

Loading Ad...

जैसे ही पुलिस कोच्चि पहुंची, वायरल गर्ल ने केरल के मुख्यमंत्री और पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा की मांग की. उसका कहना है कि उसे डर है कि उसे जबरदस्ती मध्य प्रदेश ले जाया जा सकता है. वह अपने पति के साथ केरल में ही सुरक्षित रहना चाहती है और वहीं रहना चाहती है.

यह भी पढ़ें

इस कहानी में एक और नाम सामने आता है जोशुआ. पुलिस का मानना है कि उसने इस जोड़े की मदद की, उन्हें केरल में छिपने की जगह दी और शादी के इंतजाम भी किए. फिलहाल वह भी पुलिस की पहुंच से बाहर है और उसकी तलाश जारी है.
 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...