Advertisement
Bigg Boss 18: Elvish Yadav ने रजत दलाल को सपोर्ट करते हुए कहा- 'डंके की चोट पर करूंगा, दोस्त है वो'
Bigg Boss 18 में एल्विश यादव ने रजत दलाल को सपोर्ट करते हुए एक बड़ा बयान दिया। एल्विश ने कहा कि वह डंके की चोट पर रजत का समर्थन करेंगे, क्योंकि रजत उनका दोस्त है।
एल्विश का रजत के लिए जोरदार सपोर्ट
विकी जैन और शिल्पा शिंडे भी जाएंगे सपोर्ट करने
वहीं विवियन डीसेना के सपोर्ट के लिए विकी जैन शो में पहुंचेंगे, जबकि करणवीर मेहरा के लिए दो बड़े चेहरे – बिग बॉस के विनर शिल्पा शिंडे और अभिनेत्री बरखा बिष्ट भी कंटेस्टेंट्स के सपोर्ट में घर में दाखिल होंगे। ये शो के फिनाले के दौरान एक दिलचस्प मोड़ होगा, क्योंकि सेलेब्रिटीज के बीच की ये दोस्ती दर्शकों को और भी एक्साइटेड कर देगा।
बता दें रजत दलाल के लिए एल्विश यादव जैसे स्टार का सपोर्ट एक बड़ा मुद्दा बनने वाला है। वहीं, चुम दरांग के लिए प्रोड्यूसर संदीप सिकंद और अविनाश मिश्रा के लिए प्रोड्यूसर वेद राज भी घर में एंट्री करेंगे। शो के इस आखिरी चरण में इन कंटेस्टेंट्स का समर्थन करने के लिए उनके करीबी दोस्त और साथी घर में जाएंगे।
फिनाले के इस रोमांचक मोड़ में हर कंटेस्टेंट के पास अपने फैंस का पूरा समर्थन होगा। फैन्स और स्टार्स का साथ मिलने से कंटेस्टेंट्स की होड़ और भी कड़ी हो सकती है, और बिग बॉस 18 के इस सीजन का विनर कौन बनेगा, ये जानने के लिए फैंस बेताब हैं।