जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बुरे फंसे अरिजीत सिंह, शूटिंग के दौरान हुई हाथापाई, पुलिस में शिकायत दर्ज!

बॉलीवुड के जाने माने सिंगर अरिजीत सिंह और उनके सुरक्षा गार्ड के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. जानिए क्या है पूरा मामला

बुरे फंसे अरिजीत सिंह, शूटिंग के दौरान हुई हाथापाई, पुलिस में शिकायत दर्ज!
Advertisement

बॉलीवुड के जाने माने सिंगर अरिजीत सिंह अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं, अपनी शानदार आवाज़ के लिए पूरे देश में मशहूर अरिजीत सिंह बुरे फंस गए हैं, दरअसल अरिजीत सिंह और उनके सुरक्षा गार्ड के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है.

अरिजीत सिंह के बॉडीगाड पर लगे आरोप

पश्चिम बंगाल के रहने वाले कमलाकांत लाहा नाम के एक व्यक्ति ने गुरुवार को शिकायत दर्ज कराई थी.  उन्होंने आरोप लगाया था कि वीडियो शूट के कारण सड़क जाम का विरोध करने  पर सिंगर के सुरक्षा गार्ड ने उन्हें परेशान किया और घसीटकर ले गए. विश्वभारती विश्वविद्यालय के लिए प्रसिद्ध शांतिनिकेतन के सुभाषपल्ली निवासी लाहा ने आगे आरोप लगाया कि अरिजीत सिंह के सुरक्षा गार्ड के साथ हुई हाथापाई में उन्होंने अपनी सोने की अंगूठी भी खो दी.

कमलाकांत लाहा ने क्या कहा?

कमलाकांत लाहा ने इस मामले को लेकर कहा,"मैं अपनी मोटरसाइकिल से काम पर जा रहा था. हालाँकि, अरिजीत सिंह के एक वीडियो शूट के कारण सड़क जाम हो गई थी. मैं जल्दी में था. अरिजीत सिंह के बॉडीगार्ड मुझे पाँच मिनट रुकने को कहा. मैं वहीं खड़ा रहा. लेकिन, वो बहुत समय ले रहे थे. मैंने उनसे कहा कि मुझे जाने दें क्योंकि मुझे देर हो रही है. फिर उन्होंने कहा कि मुझे 30 मिनट तक इंतज़ार करना होगा. मैं काम के दबाव में था और सड़क जाम के बीच से ही आगे बढ़ने का फैसला किया. तभी अरिजीत सिंह के सुरक्षा गार्ड आए और मुझे अपने कंधों पर उठाकर पुलिस की गाड़ी में बिठा लिया,"

Advertisement

कमलाकांत लाहा  ने पुलिस में की शिकायत

इस तरह की प्रताड़ना के बाद, लाहा, पश्चिम बंगाल शांतिनिकेतन पुलिस स्टेशन गए और अरिजीत सिंह और उनके सुरक्षा गार्ड के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया, "उन्होंने मुझे परेशान किया. इस हाथापाई में मेरी अंगूठी खो गई. मैं एक कलाकार हूँ, कोई दूसरा कलाकार मेरे साथ ऐसा व्यवहार कैसे कर सकता है? मैंने शांतिनिकेतन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है."

बीरभूम जिले के पुलिस अधीक्षक अमनदीप ने इस मामले को लेकर कहा, "शिकायत मिली है. मामले की हर पहलू से जाँच की जा रही है."

शांतिनिकेतन में म्यूजिक डियो शूट कर रहे अरिजीत सिंह

पिछले कुछ दिनों से अरिजीत सिंह एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के लिए शांतिनिकेतन में हैं. पद्मश्री विजेता सिंगर शांतिनिकेतन के कई जगहों पर शूटिंग में व्यस्त हैं. हाल ही में, उन्होंने इंटरनेशनल पॉप आइकन एड शीरन के साथ उनके गृहनगर मुर्शिदाबाद जिले में शीरन के भारत दौरे के दौरान एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग की थी.

Advertisement

एड शीरन के गाने सफायर में दिखे थे अरिजीत

कुछ दिन पहले, शीरन ने अरिजीत सिंह के साथ अपने हिट गाने "सफायर" का एक क्रॉस-कल्चरल रीमिक्स रिलीज़ किया था. नए वर्जन में अंग्रेजी, हिंदी और पंजाबी भाषा की गायकी का मिश्रण है, साथ ही दोनों कलाकार पूरे ट्रैक में भाषाओं के बीच बदलाव करते हैं. इस गाने के रीमिक्स को काफी पसंद किया गया था.

 

Advertisement

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें