जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल में आएगा ये महा ट्विस्ट, Anuj की शो से होगी छुट्टी?

ये सभी जानते हैं की शो में रूपाली - गौरव,अनुपमा और अनुज के किरदार में छाए हुए हैं। वहीं सुधांशु यानि वनराज भी शो में तड़का लगाने का काम करते हैं। वहीं अब शो में कुछ ऐसा होने वाला है, जिसे जानने के बाद शो के व्यूवर्स की नींद उड़ने वाली है।

Author
10 Apr 2024
( Updated: 10 Dec 2025
11:43 PM )
Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल में आएगा ये महा ट्विस्ट, Anuj की शो से होगी छुट्टी?
Advertisement
स्टार प्लस के शो अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को देखने को मिल रह है। ये रशो टीआरपी लिस्ट में टॉप में बना हुआ है, आए दिन इस शो में कोई ना कोई ट्विस्ट एंड टर्न्स आता ही रहता है। वहीं अब शो में मेकर्स इतना बड़ा ट्विस्ट लेकर आने वाले जिसके बाद फैंस को जोर का झटका लगने वाला है, हांलाकि शो की टीआरपी में इससे धमाल जरूर मच सकता है। 

ये सभी जानते हैं की शो में रूपाली - गौरव,अनुपमा और अनुज के किरदार में छाए हुए हैं। वहीं सुधांशु यानि वनराज भी शो में तड़का लगाने का काम करते हैं। वहीं अब शो में कुछ ऐसा होने वाला है, जिसे जानने के बाद शो के व्यूवर्स की नींद उड़ने वाली है। दरअसल मीडिया के गलियारों में ऐसा दावा किया जा रहा है की जल्द ही शो अनुज कपाड़िया की मौत होने वाली है,जिसके बाद अनुपमा और आध्या अकेली पड़ जाएँगी। शो में अनुज की मौत का फ़ायदा सीरीयिल की टीआरपी को ज़रूर मिलेगा। बता दें कि अनुपमा शो बंगाली और मराठी भाषा में भी आता है।  इन तीनों शो की कहानी लगभग एक तरह से ही चल रही है।  अनुपमा में जिस तरह अनुपमा की दूसरी शादी और अनुज संग तलाक दिखाया गया है।  उसी तरह बाकी दोनों भाषाओं के शो में भी कहानी चल रही है, लेकिन अब बंगाली और मराठी शो में एक नया ट्विस्ट आ गया है, जिस वजह से फैंस काफी चिंता में पड़ गए हैं। 

अनुपमा के मराठी वर्जन वाले शो का नाम आई कुठे काय करते है और बंगाली भाषा में इस शो का नाम श्रीमोयी है।  इन तीनों शो में अलग-अलग स्टार कास्ट दिखाई जा रही है।। बंगाली और मराठी वर्जन वाले अनुपमा में हाल ही में दिखाया गया है कि मेन लीड कैरेक्टर की मौत हो गई है।  यानी अनुज की मौत हो गई है।  इन तीनों शो की कहानी को मेकर्स एक जैसा ही चला रहे हैं और इसी वजह से अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही अनुपमा में भी मेकर्स इस ट्विस्ट को लाने की तैयारी कर लेंगे।  यही वजह है की ऐसा दावा किया जा रहा है की जल्द ही अनुज की मौत हो जाएगी, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शो के मेकर्स अनुज की मौत की प्लानिंग कर चुके हैं और शो में जल्द ही ये ट्विस्ट आएगा।  

बता दें कि शो अनुपमा में अनुज और श्रुति की शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं।  जल्द ही शो में नजर आएगा कि श्रुति और अनुज का संगीत फंक्शन घर में ही होने वाला है और इसके लिए अनुपमा केटरिंग की जिम्मेदारी लेने वाली है।  अनुपमा अनुज के घर आकर ही खाने का तैयारी करेगी और वहां पर आध्या की ताने चालू रहेंगे।  हालांकि, अनुपमा सब कुछ नजरअंदाज करने की कोशिश करेगी। बता दें कि इस शो को शुरू हुए कई साल हो गए है,कोरोना काल के दौरान इस शो की शुरूआत हुई थी, ये शो तभी से टीआरपी लिस्ट में बना हुआ है, सालो से ये शो नंबर वन पर बना हुआ है, बीते कई दिनों से शो की टीआरपी में थोड़ी गिरावाट आ रही है, लेकिन शो के नए twist से मेकर्स को ज़ोरदार फ़ायदा हो सकता है। देखने वाली बात तो अब ये होगी की शो का नया twist मेकर्स के लिए कितना सही साबित होता है।  

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें