जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Allu Arjun की Pushpa 2 से डरे Singham Ajay, मैदान छोड़कर भाग खड़े हुए

बॉलीवुड में इनदिनों दो फ़िल्मों के बीच clash बुरा साबित हो रहा है, पिछले साल गदर 2 और omg 2 के बीच क्लैश हुआ था, जिससे दोनों फिल्मों की कमाई पर असर पड़ा था….वहीं पिछले साल के लास्ट में Animal और सैम बहादूर के बीच भी टक्कर हुई थी, लेकिन यहां भी एक फिल्म को नुकसान और दूसरी फिल्म को फायदा हुआ था।

Author
13 Apr 2024
( Updated: 09 Dec 2025
12:26 AM )
Allu Arjun की Pushpa 2 से डरे Singham Ajay, मैदान छोड़कर भाग खड़े हुए
Advertisement
बॉलीवुड में इनदिनों दो फ़िल्मों के बीच clash बुरा साबित हो रहा है, पिछले साल गदर 2 और omg 2 के बीच क्लैश हुआ था, जिससे दोनों फिल्मों की कमाई पर असर पड़ा था….वहीं पिछले साल के लास्ट में Animal और सैम बहादूर के बीच भी टक्कर हुई थी, लेकिन यहां भी एक फिल्म को नुकसान और दूसरी फिल्म को फायदा हुआ था।  ऐसे में अब बड़े फिल्म मेकर्स  बॉक्स ऑफिस क्लैश को टालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन  कुछ फिल्में ऐसी हैं इनके बीच अभी टक्कर होने वाली है।  

15 अगस्त के मौक़े पर दो बड़ी फ़िल्में रिलीज़ हो रही हैं, जहां एक तरफ़ अजय देवगन सिंघम अगेन लेकर आने वाले हैं, तो वहीं दूसरी तरफ़ साउथ सुपरस्टार अल्लु अर्जून की फ़िल्म पुष्पा 2 रिलीज़ होने वाली है। दोनों ही फ़िल्में बिग बजट हैं और दर्शकों के बीच दोनों ही फ़िल्मों के लेकर ग़ज़ब का क्रेज़ देखने को मिल रहा है।  बॉलीवुड के इस सबसे बड़े क्लैश पर हर कोई अपनी नजर गड़ाए बैठा है, लेकिन इसी बीच बॉलीवुड में होने वाली इस बड़ी टक्कर पर चौंकाने वाली ख़बर सामने आ रही है। मीडिया रिपोट्स की माने ये बड़ा क्लैश टल गया है । Singham Agian  के मेकर्स ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव करने का फ़ैसला किया है। 

बताया जा रहा है की सिघंम अगेल तो तय की कई रिलीज़ डेट पर रिलीज़ नहीं किया जाएगा, इसके पीछे एक बड़ी वजह भी बताई जा रही है। मीडिया रिपोट्स की माने तो सिघंम अगेन का पोस्ट प्रोडक्शन अभी तक पूरा नहीं हुआ है।  फ़िल्म को पूरा होने में उम्मीद से ज़्यादा वक़्त लग रहा है। .सुनने में आ रहा है की मेकर्स फ़िल्म के साथ जल्दबाज़ी नहीं करना चाहते, रोहित शेट्टी फ़िल्म के साथ थोड़ी सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं कर सकते, इसीलिए उन्होंने फ़िल्म की रिलीज़ डेट को आगे बढ़ाने का फ़ैसला किया है। 

मीडिया के गलियारों में क्लैश टालने के पीछे एक और ख़बर वायरल हो रही है। कहा जा रहा है की Singham Again के मेकर्स ने Pushpa The Rule की वजह से अपनी रिलीज डेट में बदलाव करने का फैसला किया है। दरअसल हाल ही में पुष्पा का रूल  का टीजर रिलीज किया हुआ था, जिसे काफी ज्यादा पसंद किया गया है।  पुष्पा का जबसे रिलीज हुआ है,उसके बाद से ही फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं, ऐसे मे लगता है रोहित शेट्टी को डर सता रहा है की पुष्पा के साथ क्लैश करना उन्हें भारी पड़ सकता है। 

बताते चले की जहां सिंघम अगेन में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, टाइगर Shroff और अर्जून कपूर जैसे स्टार्स नज़र आएँगे।  वहीं पुष्पा 2 में अल्लु अर्जून के साथ रश्मिका मंदाना और fahad fasil भी अहम रोल में नज़र आएँगे। खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की सिंघम अगेन और पुष्पा द रूल के बीच क्लैश टलने का ऐलान कब तक होता है ।

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें