Advertisement

Loading Ad...

धुरंधर 2 से डर गए अक्षय कुमार, ख़ौफ़ में बदलनी पड़ी रिलीज़ डेट, उठाया ऐसा कदम सब रह गए हैरान

'धुरंधर: द रिवेंज' ने रिलीज से पहले फिल्म का प्रेड-प्रीव्यू रखा था और बंपर कमाई की थी. अब भूत बंगला मेकर्स ने इसी नक्शे कदम पर चलते हुए 16 अप्रैल को रात 9 बजे फिल्म का प्रेड-प्रीव्यू रखा है. अब यह कहना गलत नहीं होगा कि सिर्फ सिनेमा में नए आयाम गढ़ने के साथ 'धुरंधर: द रिवेंज' ने रिलीज के फॉर्मेट को भी बदलकर रख दिया है.

Loading Ad...

अक्षय कुमार की फिल्म 'धुरंधर-2' बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचा रही है, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब तक फिल्म 1400 करोड़ से ज्यादा की कमाई वर्ल्डवाइड कर चुकी है. फिल्म की रफ्तार आज भी बॉक्स ऑफिस पर बहुत तेज है. जिसके चलते कई फिल्मों ने अपनी रिलीज़ डेट बदल दी है. 

कब रिलीज़ होगी भूत बंगला?

यही वजह है कि अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज डेट को 10 अप्रैल से आगे बढ़ा दिया है. मेकर्स ने स्वीकार किया है कि फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव 'धुरंधर-2' की वजह से किया गया है. एकता कपूर ने फिल्म की रिलीज को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी दी है. पोस्टर शेयर कर एकता कपूर ने लिखा, "हमारे वितरकों और प्रदर्शकों के साथ सामूहिक चर्चा के बाद, हमने भूत बंगला की नई रिलीज 16 अप्रैल तय की है, जिसका पहला शो रात को 9 बजे से शुरू होगा. पेड प्रीव्यू 16 को होगा और फिर 17 अप्रैल को फिल्म पूरी तरह से रिलीज़ की जाएगी.

Loading Ad...

'धुरंधर: द रिवेंज' से कॉपी किया रिलीज़ का फॉर्मेट 

Loading Ad...

एकता कपूर ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, 'धुरंधर: द रिवेंज' का शानदार प्रदर्शन हमारे फिल्म उद्योग के लिए उत्साहजनक खबर है और प्रदर्शकों का मानना ​​है कि इस बदलाव से दोनों फिल्मों को वह स्थान, ध्यान और लोकप्रियता मिलेगी जिसकी वे हकदार हैं.” गौर करने वाली बात यह भी है कि भूत बंगला के मेकर्स ने न सिर्फ फिल्म की तारीख बदली है, बदली रिलीज का फॉर्मेट भी 'धुरंधर: द रिवेंज' से कॉपी किया है. 

16 अप्रैल को फिल्म का प्रेड-प्रीव्यू रखा है

Loading Ad...

'धुरंधर: द रिवेंज' ने रिलीज से पहले फिल्म का प्रेड-प्रीव्यू रखा था और बंपर कमाई की थी. अब भूत बंगला मेकर्स ने इसी नक्शे कदम पर चलते हुए 16 अप्रैल को रात 9 बजे फिल्म का प्रेड-प्रीव्यू रखा है. अब यह कहना गलत नहीं होगा कि सिर्फ सिनेमा में नए आयाम गढ़ने के साथ 'धुरंधर: द रिवेंज' ने रिलीज के फॉर्मेट को भी बदलकर रख दिया है. 

यश की फिल्म टॉक्सिक भी हो चुकी है पोस्टपोन

इससे पहले साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक भी मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी, लेकिन धुरंधर और मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के हालातों को देखते हुए फिल्म को कुछ महीने पोस्टपोन कर दिया गया था. अब टॉक्सिक 4 जून को थियेटर्स पर रिलीज़ होगी. 

Loading Ad...

क्या हॉरर कॉमेडी से धमाल मचाएंगे अक्षय कुमार?

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है. जिसमें परेश रावल, तब्बू, वामिका गब्बी, मनोज जोशी, राजपाल यादव जैसे एक्टर्स नज़र आने वाले हैं. फिल्म का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है, ये फिल्म काफी दिनों से चर्चाओँ में बनी हुई है. वैसे भी काफी दिनों से ह़ॉरर कॉमेडी फिल्मों का बोलबाला देखने को मिल रहा है, ज्यादा से ज्यादा ऑडिशंस इस फिल्म को देखने थियेटर का रुख़ कर सकती है.

धुरंधर 2 ने अब तक कितने करोड़ का बिज़नेस किया?

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बात करें धुरंधर द रिवेंज की तो ये फिल्म लगातार बड़े-बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है, दुनियाभर में इस फिल्म ने 1400 करोड़ से ज्यादा की ग्रॉस कमाई कर ली है. वहीं भारत में फिल्म ने 900 करोड़ से ज्यादा का बिज़नेस कर लिया है. जल्द ही ये फिल्म कई और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...