Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

विवादों के बीच आमिर की 'सितारे ज़मीन पर' का ट्रेलर रिकॉर्ड तोड़ हिट, पीछे छूटीं 9 ब्लॉकबस्टर फिल्में

आमिर खान की नई फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' का ट्रेलर रिलीज़ होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. विवादों के बीच ट्रेलर ने पहले ही दिन 60 मिलियन व्यूज़ पार कर लिए और यूट्यूब इंडिया पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है।. इस ट्रेलर ने 9 बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.

Loading Ad...
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं, और इस बार उन्होंने अपने फैंस को तोहफा दिया है एक कॉमिक-ड्रामा फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ के जरिए. फिल्म का ट्रेलर 13 मई को रिलीज हुआ और महज 24 घंटों में यूट्यूब पर इसने 60 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोरकर तहलका मचा दिया है.

नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा ट्रेलर

जहां एक ओर सोशल मीडिया पर #BoycottAamirKhan जैसे ट्रेंड्स फिर से देखने को मिल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आमिर खान का ये ट्रेलर यूट्यूब इंडिया पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है. फिल्म की कहानी हल्के-फुल्के हास्य से भरपूर है, ट्रेलर में आमिर खान का वही जाना-पहचाना अंदाज लोगों को एक बार फिर बहुत पसंद आ रहा है.

पहले ही दिन रिकॉर्ड ब्रेकिंग व्यूज़

ट्रेलर को अब तक 60 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है, और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. महज एक दिन में इस ट्रेलर ने जो व्यूज हासिल किए हैं, वो कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ चुके हैं. फिल्म की टीम ने 50 मिलियन पार होते ही सोशल मीडिया पर एक थैंक यू नोट के साथ इस रिकॉर्ड को सेलिब्रेट किया.

इन बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

सितारे ज़मीन पर का ट्रेलर रिलीज होते ही व्यूज के मामले में कई ब्लॉकबस्टर ट्रेलर को पछाड़ चुका है. जिन फिल्मों को इसने पीछे छोड़ा है उनमें शामिल हैं:
साहो – 49 मिलियन

हाउसफुल 4 – 41.8 मिलियन

कबीर सिंह – 40.8 मिलियन

शमशेरा – 40.5 मिलियन

टाइगर जिंदा है – 40.4 मिलियन

सर्कस – 45 मिलियन

बागी 3 – 43 मिलियन

बाहुबली 2 – 42.7 मिलियन

जीरो – 42 मिलियन

इस तरह आमिर खान ने एक बार फिर दिखा दिया है कि जब वो स्क्रीन पर आते हैं, तो दर्शकों की नजरें उन्हीं पर टिक जाती हैं चाहे विरोध हो या वाहवाही.

विवादों के बीच भी जबरदस्त रिस्पॉन्स

हालांकि ट्रेलर को लेकर कुछ विवाद भी सामने आए हैं. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इसे हॉलीवुड फिल्मों से प्रेरित बता रहे हैं, तो कुछ आमिर खान की पुरानी टिप्पणियों को लेकर बॉयकॉट की मांग कर रहे हैं. लेकिन इन सबके बावजूद ट्रेलर को जो रेस्पॉन्स मिला है, वो बताता है कि आमिर खान की फैन फॉलोइंग अब भी बेहद मज़बूत है.

क्या फिर लौटेगा आमिर का जादू?
साल 2022 की लाल सिंह चड्ढा के बाद ये आमिर खान की पहली फिल्म है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या सितारे ज़मीन पर बड़े पर्दे पर भी उतनी ही धूम मचाएगी, जितना उसका ट्रेलर यूट्यूब पर कर रहा है.
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...