जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Ravindra Bhati को सोशल मीडिया पर BJP ने कहा देशद्रोही तो समर्थकों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

शिव से विधायक और बाडमेर जैसलमेर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी भाटी ने बीजेपी कांग्रेस दोनों बड़ी बड़ी राष्ट्रीय पार्टियों की नाक में दम कर रखा रहा है। जिन प्रत्याशियों के प्रचार के लिए बीजेपी कांग्रेस के बड़े बड़े दिग्गज नेता मैदान में हैं।

Author
17 Apr 2024
( Updated: 11 Dec 2025
12:59 AM )
Ravindra Bhati को सोशल मीडिया पर BJP ने कहा देशद्रोही तो समर्थकों ने दिया मुंहतोड़ जवाब
Advertisement
जब धरती से उठा कोई इंसान आसमान को छूने लगता है तो उसे देखकर जलने वाले लोग बहुत होते हैं। जो बार बार उसे गिराने की कोशिश करते हैं। ऐसा ही कुछ राजस्थान से उबरते एक सितारे के साथ हो रहा है। जिनका नाम है रविंद्र सिंह भाटी। अब ये कौन है कहां से हैं। शायद ये सब अब बताने की जरुरत नहीं क्योंकि आज इन्हें बच्चा बच्चा जानता है।

शिव से विधायक और बाडमेर जैसलमेर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी भाटी ने बीजेपी कांग्रेस दोनों बड़ी बड़ी राष्ट्रीय पार्टियों की नाक में दम कर रखा रहा है। जिन प्रत्याशियों के प्रचार के लिए बीजेपी कांग्रेस के बड़े बड़े दिग्गज नेता मैदान में हैं। उतनी भीड़ तो उनकी रैली में भी नहीं है जितनी रविंद्र भाटी के साथ खड़ी दिखाई दे रही है। हालांकि राष्ट्रीय पार्टियां उनके वोट बैंक को तोड़ने की कोशिश कर रही है लेकिन ये इतना आसान नहीं है । 

अब जब बीजेपी पार्टी को भाटी ने दिन में तारे दिखाने शुरु कर दिए तो रावसा को बदनाम करने के लिए उनके पीछे भाजपा की आईटी सेल पड़ गई । इसी बीच बीजेपी आईटी सेल ने रविंद्र भाटी की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया एक्स पर साझा की और #AntiIndiaRavindraBhati को ट्रेंड कराना शुरु कर दिया। बस बीजेपी की इस शर्मनाक हरकत के बाद पूरे राजस्थान में मानो भूचाल सा आ गया। इस पोस्ट का भाटी के समर्थकों ने मुंहतोड़ जवाब देना शुरु किया। देश भर के राजपूतों ने भाटी का साथ देते हुए #ShameOnBJP #आएगा_तो_भाटी ही को ट्रेंड कराना शुरु कर दिया।

जिसके बाद जैसे माने बीजेपी की सांसे फूल गई हो। महज तीन घंटे में करीब 81 हजार से ज्यादा पोस्ट भाटी के पक्ष में आए। दअरसल रविंद्र सिंह भाटी फरवरी में लंदन की यात्रा पर गए थे। जहां उन्होंने लंदन के वेस्टमिंस्टर विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर द स्टडी डेमोक्रेसी से अंतरराष्ट्रीय संबंधों के रीडर और प्रोफेसर दिब्येश आनंद और एनपी बॉब ब्लैकमैन से मुलाकात की थी। जिन्हें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था। 

इन्हीं तस्वीरों पर बवाल हुआ है दरअसल भारत और जम्मू कश्मीर को लेकर दिव्येश आनंद की विचारधारा को लेकर उन पर अलगाववादी एक्टिविस्ट के आरोप लगते रहे हैं।दिव्येश की पत्नी निराशा कॉल पर आईएसआई के लिए काम करने का आरोप लगाया था। 

अब इसी फोटो को बीजेपी ने मुद्दा बनाकर सोशल मीडिया पर भाटी को ही देशद्रोही बना दिया लेकिन वो ये नहीं जानते थे कि भाटी के समर्थक हमेशा उऩके साथ है ।  इस हैशटैग का जवाब देते हुए समर्थकों ने भाटी के पक्ष में पोस्ट किए प्राची शेखावत नाम की एक यूजर ने लिखा  तुम कितने भी ‪#AntiIndiaRavindraBhati ट्रेंड करवा लो पर ‪#आएगा_तो_भाटी_ही ।

अरुण जाखड़ नाम के एक यूजर ने लिखा,"#गद्दारों से पैसे लेकर फर्जी ट्रेड करवा रहे हैं ! यह रहा इसका #सबूत जितने भी RT हो रहे हैं सब नई id है फर्जी 🆔 है, देश के दुश्मनों से पैसे लेना और उन्हें पैसों से खुद का चुनाव प्रचार करना 😂
 
भाटी के समर्थकों की जैसे मानो लहर से आ गई हर जगह सिर्फ भाटी ही छाए हुए थे। अब बीजेपी को समझ तो आ ही गया होगा कि भाटी के पंगा लेना कितना घाटे का सौदा है।  
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें