×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

12 राशियां, 12 दिव्य मंदिर, अपनी राशि के अनुसार करें दर्शन और पाएं आशीर्वाद

सनातन धर्म में ज्योतिष को बहुत महत्व दिया जाता है. मान्यता है कि अगर व्यक्ति अपनी राशि और ग्रह दशा के अनुसार देवी-देवताओं की पूजा और धार्मिक स्थलों पर जाए, तो उसे विशेष फल प्राप्त होता है. ऐसे में आइए जानें किस राशि के जातक के लिए कौन सा मंदिर फायदेमंद है.

12 राशियां, 12 दिव्य मंदिर, अपनी राशि के अनुसार करें दर्शन और पाएं आशीर्वाद
Advertisement

सनातन धर्म में ज्योतिष को बहुत महत्व दिया जाता है. मान्यता है कि अगर व्यक्ति अपनी राशि और ग्रह दशा के अनुसार देवी-देवताओं की पूजा और धार्मिक स्थलों पर जाए, तो उसे विशेष फल प्राप्त होता है. ऐसे में आइए जानें किस राशि के जातक के लिए कौन सा मंदिर फायदेमंद है.

मेष राशि

मेष राशि के जातक मंगल ग्रह के अधीन होते हैं. इन्हें हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए. अयोध्या और महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन से शुभ फल मिलता है.

वृष राशि

वृष राशि के लोग शुक्र ग्रह से संचालित होते हैं. इन्हें माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए. इनके लिए श्री तिरुपति बालाजी और पुष्कर के कमल मंदिर में जाना लाभकारी है.

Advertisement

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातक बुध ग्रह के अधीन होते हैं. इन्हें भगवान विष्णु और गणेश जी की पूजा करनी चाहिए. इनके लिए सिद्धिविनायक मुंबई और जगन्नाथ पुरी मंदिर में दर्शन शुभ होते हैं.

कर्क राशि 

Advertisement

कर्क राशि के जातकों के लिए शिवजी और माता दुर्गा की पूजा लाभकारी मानी जाती है. चंद्र ग्रह के प्रभाव वाले जातक वैष्णो देवी और सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की यात्रा करें.

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों पर सूर्य ग्रह का प्रभाव होता है. इन्हें सूर्य देव और नारायण भगवान की पूजा करनी चाहिए. इनके लिए कोणार्क सूर्य मंदिर और अयोध्या के श्रीराम मंदिर में दर्शन करना लाभकारी है.

कन्या राशि 

Advertisement

कन्या राशि के जातक बुध ग्रह के प्रभाव में होते हैं. इन्हें गणेश जी और दुर्गा माता की पूजा करनी चाहिए. इनके लिए मुंबई के लालबाग के राजा और गुजरात के अम्बा माता मंदिर में जाना शुभ है.

तुला राशि 

तुला राशि के लोग शुक्र ग्रह के अधीन होते हैं. इन्हें राधा-कृष्ण और माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए. इनके लिए बांके बिहारी मंदिर और पद्मनाभस्वामी मंदिर की यात्रा शुभ होती है.

Advertisement

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक मंगल ग्रह के अधीन होते हैं. इन्हें हनुमान जी और काल भैरव की पूजा लाभ देती है. इनके लिए उज्जैन और हनुमानगढ़ी की यात्रा शुभ है.

धनु राशि 

धनु राशि के जातक गुरु ग्रह के अधीन होते हैं. इन्हें भगवान विष्णु और दत्तात्रेय की पूजा करनी चाहिए. इनके लिए श्री गुरु दत्तात्रेय मंदिर और त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन लाभकारी हैं.

मकर राशि 

Advertisement

मकर राशि के लोग शनि ग्रह से संचालित होते हैं. इन्हें शनिदेव और हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए. इनके लिए शनि शिंगणापुर और नवग्रह मंदिर के दर्शन शुभ हैं.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक भी शनि ग्रह के प्रभाव में होते हैं. इन्हें शनि देव और शिवजी की पूजा करनी चाहिए. इनके लिए हरिद्वार, प्रयागराज और दिल्ली के शनि धाम दर्शन लाभकारी हैं.

Advertisement

मीन राशि

मीन राशि के लोग गुरु ग्रह के अधीन हैं. इन्हें विष्णु जी और माता दुर्गा की पूजा से सभी मनोकामना पूरी होती हैं. इन्हें कोल्हपुर के महालक्ष्मी और नरसिंह मंदिर में दर्शन करना चाहिए.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें