Advertisement
मथुरा में बढ़ी हलचल, श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर 6 दिसंबर को कारसेवा का ऐलान
मथरा में एक बार फिर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है. ऐसा इसलिए कि आगामी 6 दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर कारसेवा का ऐलान किया गया है.
Advertisement
श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर मथुरा में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. राधाकुंड क्षेत्र स्थित चित्रगुप्त पीठ में रविवार को हवन-पूजन और शंखनाद के साथ 6 दिसंबर को कारसेवा करने की घोषणा की गई. पीठाधीश्वर सच्चिदानंद महाराज ने श्री कृष्ण जन्मभूमि में ठाकुरजी को भोग लगाने की योजना की भी घोषणा की.
चित्रगुप्त पीठ में रविवार सुबह से ही भागवत कथा, कीर्तन और हवन-पूजन का आयोजन हुआ. इसके बाद संतों की मौजूदगी में कारसेवा की तारीख घोषित की गई. चित्रगुप्त पीठाधीश्वर सच्चिदानंद महाराज ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "यह यज्ञ एक खास संकल्प के साथ किया जा रहा है. यह तब तक जारी रहेगा जब तक भगवान श्री कृष्ण को उनकी जन्मभूमि पर स्थापित नहीं कर दिया जाता, ठीक वैसे ही जैसे अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 'यज्ञ' शुरू किया गया था."
मथुरा में कारसेवा का ऐलान
Advertisement
उन्होंने बताया कि कारसेवा से पहले सभी धार्मिक रस्में पूरी की गई हैं. उन्होंने कहा, "जब भी कोई शुभ कार्य किया जाता है तो उससे पहले हवन-पूजन और कीर्तन किया जाता है. हमने भागवत कथा और कीर्तन पहले ही पूरा कर लिया है. अब हवन-पूजन भी पूरा हो गया है."
Advertisement
मथुरा, उत्तर प्रदेश: मथुरा में चित्रगुप्त पीठ पर शंख-ध्वनि समारोह के साथ 6 दिसंबर को कार सेवा की घोषणा की गई. सच्चिदानंद महाराज ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर ठाकुरजी को भोग लगाने की योजना की भी घोषणा की.#Mathura #Karseva #SacchidanandMaharaj pic.twitter.com/ZeIKn1N6SF
— NMF NEWS (@NMFNewsNational) ?ref_src=twsrc%5Etfw">August 9, 2026
कारसेवा की घोषणा के साथ ही मंदिर निर्माण के लिए मंगाए गए गुलाबी पत्थरों की पहली खेप भी आश्रम पहुंच गई है, लेकिन इसी बीच एक पत्थर के गायब होने की खबर भी सामने आई है.
Advertisement
आगामी 6 दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर होगी कारसेवा!
स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने बताया, "मुझे अभी-अभी पत्थर के बारे में पता चला. ऐसा लगता है कि वह उस जगह पर नहीं है जहां हमने उसे रखा था. हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उसे किसने हटाया. मुझे अभी कुछ भी पता नहीं है."
यह भी पढ़ें
कारसेवा की घोषणा और पत्थरों के पहुंचने के बाद जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है. चित्रगुप्त पीठ के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए आईजी, एसपी, सीआरपीएफ, कमांडो और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला.