Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

सावन की पहली एकादशी के दिन भगवान विष्णु को चढ़ाएं ये चीजें, घर में होगा सुख-समृद्धि का वास, पूरी होंगी सारी मनोकामनाएं

सावन के महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर कामिका एकादशी का व्रत रखा जाता है. आइए जानते है भगवान विष्णु को क्या चढ़ाना शुभ माना जाता है जिससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त हो सके.

Image Credits:pushkardhami/X
Loading Ad...

हिंदू धर्म के अनुसार सावन का महीना बहुत खास माना जाता है. इतना ही नहीं, सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को सबसे अधिक प्रिय माना जाता है. इस महीने में माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा-अर्चना और आराधना करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है. इस पवित्र महीने के बीच जब एकादशी व्रत आता है, तो इस दिन का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है. तो आइए जाने भगवान विष्णु को कौन-कौन सी चीजें अर्पित करनी चाहिए.

कामिका एकादशी पर भगवान श्री नारायण को क्या अर्पित करें?

कामिका एकादशी सावन के महीने की पहली एकादशी होती है. इतना ही नहीं, इस दिन श्री हरी की पूजा-अर्चना और आराधना करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है. आइए जानते है भगवान विष्णु को क्या चढ़ाना शुभ माना जाता है 

Loading Ad...

पीले फूल और वस्त्र- भगवान श्री हरी को पीला रंग बहुत ज्यादा प्रिय माना जाता है. सावन की पहली एकादशी पर भगवान विष्णु को पीले रंग के फूल और वस्त्र चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

Loading Ad...

पीला चंदन- कामिका एकादशी पर भगवान विष्णु को पीला चंदन अर्पित करें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंदन अर्पित करने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है और समाज में इज्जत, मान और सम्मान भी बढ़ता है. 

तुलसी दल- भगवान श्री हरी की पूजा में तुलसी का विशेष महत्व माना जाता है और तुलसी भगवान को बेहद प्रिय मानी जाती है. इतना ही नहीं, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी दल के बिना भगवान श्री नारायण की पूजा और भोग दोनों ही अधूरा माना जाता है.  

Loading Ad...

पचांमृत- एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पंचामृत का भोग लगाएं. पचांमृत में तुलसी दल जरूर डालें. पंचामृत दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से बनाया जाता है और पूजा में अर्पित किया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्री हरी को पंचामृत बहुत ज्यादा प्रिय होता है.

यह भी पढ़ें

खीर और केला- कामिका एकादशी वाले दिन भगवान श्री नारायण को मखाने की खीर और केला का भोग जरूर लगाएं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्री विष्णु को यह दोनों चीजें बहुत प्रिय होता हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...