Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

धनु राशि वालों को होगा कारोबार में लाभ, मकर राशि वालों के रिश्ते होंगे गहरे; जानें कैसा रहेगा आपका दिन

आज का राशिफल करियर, धन और स्वास्थ्य से जुड़े अहम संकेत दे रहा है. कुछ राशियों को लाभ मिल सकता है, जबकि कुछ को खर्च और सेहत को लेकर सावधानी बरतनी होगी. जानिए आज आपके सितारे क्या कहते हैं.

Image Source: NMF INPUT
Loading Ad...

Today Horoscope: आज का दिन आपके लिए कई तरह के बदलाव और नए अनुभव लेकर आ सकता है. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का असर करियर, कारोबार और आर्थिक फैसलों पर देखने को मिल सकता है. जहां कुछ राशियों के लिए धन और कामकाज से जुड़े मामलों में अच्छे संकेत हैं, वहीं कुछ लोगों को सेहत के साथ-साथ अनावश्यक खर्चों को लेकर सावधानी बरतनी होगी. तो चलिए जानते हैं, आज आपके सितारे क्या संकेत दे रहे हैं और किन मामलों में आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है.

मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा रह सकता है. आप नए कार्यों को हाथ में लेने के साथ व्यावसायिक मामलों में भी सक्रिय नजर आएंगे. निजी जीवन से जुड़े मामलों में सुधार के संकेत हैं, वहीं प्रबंधन और प्रशासन से जुड़े काम भी आसानी से पूरे होने की संभावना है.

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1, 2, 3 और 9

Loading Ad...

वृषभ राशि: वृष राशि वालों को आज अपने तय कामों को समय पर पूरा करने पर फोकस करना होगा. काम की रफ्तार थोड़ी धीमी रह सकती है, लेकिन आपका उत्साह और आत्मविश्वास बना रहेगा. आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें और किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें. वहीं, कानूनी मामलों को लेकर भी आज सक्रियता बढ़ सकती है.

Loading Ad...

शुभ रंग: गुड़र का रंग 
शुभ अंक: 1, 2 और 6 

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए आज आर्थिक मामलों में तेजी बनी रहेगी और आप अपने जरूरी काम समय पर निपटा सकते हैं. बातचीत के दौरान झिझक कम होगी, जिससे दोस्तों और करीबियों के साथ रिश्तों में भी मधुरता आएगी. प्रतियोगिता में आगे निकलने का उत्साह रहेगा और योग्य लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं. कारोबार से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के भी मजबूत संकेत हैं.

Loading Ad...

शुभ रंग: बादामी
शुभ अंक: 1, 2, 5 और 9 

कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए आज कामकाज में अच्छी पकड़ बनी रह सकती है. आप अपनी प्रबंधन क्षमता के दम पर कई जरूरी मामलों को बेहतर तरीके से संभालेंगे. कारोबार के विस्तार और आर्थिक लेनदेन से जुड़े प्रयासों में सफलता मिल सकती है. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और वरिष्ठ लोगों का सहयोग भी प्राप्त होगा. सरकारी व प्रशासनिक कामों में भी सकारात्मक प्रगति के संकेत हैं.

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 1, 2 और 9 

Loading Ad...

सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और सकारात्मकता से भरा रह सकता है. आपके भीतर आत्मविश्वास बढ़ेगा और धार्मिक व आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है. दोस्तों का सहयोग आपको आगे बढ़ने का हौसला देगा. जरूरी यात्राओं से लाभ मिलने के साथ महत्वपूर्ण बातचीत और मुलाकातों के सफल रहने के भी संकेत हैं.

शुभ रंग: सिंदूरी लाल
शुभ अंक: 1, 2, 3 और 9 

कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रह सकता है. किसी के दबाव में आकर फैसला लेने के बजाय अपने विवेक से काम करें. कार्यक्षेत्र में अनुशासन और जिम्मेदारी को प्राथमिकता देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है, खासकर खानपान में लापरवाही न करें. जल्दबाजी और अहंकार से बचें, वहीं परिवार का सहयोग आपको मिलता रहेगा.

Loading Ad...

शुभ रंग: खाकी
शुभ अंक: 1, 2, 5 और 9

तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए आज कामकाज का माहौल अनुकूल रह सकता है. कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा, जिससे आपकी प्रतिष्ठा मजबूत होगी. स्थिरता से जुड़े मामलों में प्रगति के साथ साझेदारी की योजनाएं भी आगे बढ़ेंगी. कारोबार और उद्योग से जुड़े लोगों की सक्रियता बढ़ सकती है. अनुभवी और जिम्मेदार लोगों का साथ लेकर चलना लाभदायक रहेगा. खानपान को लेकर भी दिन संतुलित रहने की संभावना है.

शुभ रंग: शहद के समान
शुभ अंक: 2, 6 और 9 

Loading Ad...

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों को आज अपनी सेहत को लेकर लापरवाही से बचना चाहिए और शरीर के संकेतों पर ध्यान देना जरूरी होगा. कार्यक्षेत्र में सहयोगियों और व्यावसायिक संपर्कों के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा. किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें और तर्क के आधार पर आगे बढ़ें. कारोबार, खर्च और पैसों के लेन-देन में विशेष सावधानी रखें. किसी के बहकावे में आकर निवेश या आर्थिक फैसला लेने से बचें.

यह भी पढ़े:मेष से मीन तक किसकी खुलेगी किस्मत? नौकरी, धन और सेहत में क्या होगा खास, जानें साप्ताहिक राशिफल

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1, 3 और 9 

Loading Ad...

धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए आज कारोबार के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है. व्यापार में अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी और लाभ के नए मौके मिल सकते हैं, जिन्हें आप समझदारी से अपने पक्ष में कर पाएंगे. परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा और अपनों का भरोसा व सहयोग मिलता रहेगा. पढ़ाई-लिखाई से जुड़े कामों में भी आपका उत्साह बना रहेगा.

शुभ रंग: चेरी रेड
शुभ अंक: 1, 2, 3 और 9

मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए आज परिवार के साथ समय बिताना प्राथमिकता में रहेगा. घर, जमीन या वाहन से जुड़े मामलों में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं और खरीदारी की योजनाएं भी गति पकड़ेंगी. हालांकि, जोश में आकर कोई जल्दबाजी न करें. रिश्तों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें और पारिवारिक रीति-रिवाजों का सम्मान करें. बातचीत के दौरान विनम्रता बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा.

Loading Ad...

शुभ रंग: गेंहुआ
शुभ अंक: 2, 8 और 9 

कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के लिए आज कामकाज से जुड़े आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं. सामाजिक स्तर पर आपकी पकड़ मजबूत होगी और कई परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं. सहयोग और तालमेल बढ़ने के साथ कोई अहम जानकारी भी मिल सकती है. रुके हुए कामों को आगे बढ़ाने और नई योजनाओं पर तेजी से काम करने का मौका मिलेगा, जिससे मनचाही सफलता हासिल हो सकती है.

शुभ रंग: हल्का भूरा
शुभ अंक: 1, 2, 8 और 9 

Loading Ad...

मीन राशि: मीन राशि वालों के घर में आज किसी शुभ आयोजन की तैयारी शुरू हो सकती है. अच्छे परिणाम मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा और कामकाज से जुड़े मामलों में भी आप सक्रिय नजर आएंगे. घर पर किसी खास व्यक्ति या करीबी के आने से माहौल खुशनुमा हो सकता है. सजावट और पारिवारिक परंपराओं से जुड़े कामों में रुचि बढ़ेगी. रिश्तों में अपनापन मजबूत होगा और आर्थिक मामलों में प्रगति होने से मन प्रसन्न रहेगा.

यह भी पढ़ें

शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 1, 2, 3 और 9

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...