जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अनुपम खेर ने श्री अष्टलक्ष्मी मंदिर जाकर की पूजा, 90 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा देख हुए भावुक

अनुपम खेर ने मंदिर परिसर से कई तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए, जिनमें वह हनुमान जी की विशाल प्रतिमा के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं, तो कुछ तस्वीरों में वह अपनी पूरी टीम के साथ नजर आ रहे हैं.

अनुपम खेर ने श्री अष्टलक्ष्मी मंदिर जाकर की पूजा, 90 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा देख हुए भावुक
Image Credits:anupam kher/instagram
Advertisement

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर इन दिनों अपने थिएटर प्ले 'जाने पहचाने अनजाने' को लेकर व्यस्त हैं. अपने इस प्ले के टूर के लिए अभिनेता अपनी पूरी टीम के साथ अमेरिका के ह्यूस्टन पहुंचे. शहर में पहली प्रस्तुति से पहले अनुपम खेर ने अपनी टीम के साथ श्री अष्टलक्ष्मी मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया. इस खास मौके की कई तस्वीरें और वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं. 

अनुपम खेर ने शेयर किया मंदिर का वीडियो

अनुपम खेर ने मंदिर परिसर से कई तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए, जिनमें वह हनुमान जी की विशाल प्रतिमा के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं, तो कुछ तस्वीरों में वह अपनी पूरी टीम के साथ नजर आ रहे हैं. उन्होंने मंदिर में विधि-विधान से पूजा की और आरती में भी हिस्सा लिया. इस दौरान उनके साथ 'जाने पहचाने अनजाने' की पूरी टीम नजर आई.

Advertisement

अनुपम खेर ने पोस्ट में क्या लिखा?

अपनी पोस्ट में अनुपम खेर ने लिखा, ''ह्यूस्टन में 'जाने पहचाने अनजाने' शो से पहले पूरी टीम के साथ श्री अष्टलक्ष्मी मंदिर जाकर भगवान का आशीर्वाद लिया. यहां 90 फीट ऊंची पंचलोहा अभय हनुमान जी की प्रतिमा शक्तिशाली, प्रभावशाली और साथ ही मन को विनम्र करने वाली है. इस प्रतिमा को 'स्टैच्यू ऑफ यूनियन' के नाम से भी जाना जाता है. हनुमान जी के सामने खड़े होकर इंसान को ऐसा लगता है कि कोई उसकी रक्षा कर रहा है, लेकिन साथ ही यह भी महसूस होता है कि वह इस विशाल दुनिया में कितना छोटा है.''

‘जय बजरंग बली', 'जय श्री राम’

Advertisement

अनुपम खेर ने अपनी पोस्ट के आखिर में कहा, ''मैं हनुमान जी के आशीर्वाद के साथ अपने प्ले के टूर की शुरुआत कर रहा हूं. 'जय बजरंग बली', 'जय श्री राम'.''

अनुपम खेर का वर्क फ्रंट

बता दें कि 71 साल के अनुपम खेर फिल्मों के साथ-साथ थिएटर में भी लंबे समय से सक्रिय हैं. अभिनय के सफर में रंगमंच उनके लिए हमेशा खास रहा है. अब 'जाने पहचाने अनजाने' के जरिए वह एक बार फिर मंच पर दर्शकों के सामने अपनी कला पेश कर रहे हैं.

 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें