Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

नीले रंग के तीन ड्रम, तीनों में मिला करोड़ों का अकूत धन, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला नोटों का भंडार

पुलिस घर में नाटकीय अंदाज से दाखिल हुई. पहले गांव की लाइट कटवाई गई, फिर 40 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने राजेश के घर को घेरा. इसके बाद घर में खुदाई करवाई गई.

Image Source- Social Media/Input
Loading Ad...

मेरठ की मुस्कान के कांड ने नीले ड्रम को सुर्खियों में ला दिया था. नीले रंग का ड्रम खौफ का दूसरा नाम बन गया था. अब एक बार फिर नीला ड्रम चर्चा में है. क्योंकि प्रयागराज में एक शख्स ने जमीन के अंदर ड्रम में भरकर करोड़ों रुपए गाड़ रखे थे. 

मामला बरईपुर रामनगर गांव का है, जहां पुलिस को छापेमारी में एक साधारण से शख्स के घर नोटों का भंडार मिला. शख्स ने धन जमीन में गाड़ रखा था. नीले रंग के तीन ड्रम में 500-500 की गड्डियां मिलीं. ये रकम करीब 5 करोड़ बताई जा रही है. हालांकि ये शुरुआती गिनती है, चर्चा है कि रकम 60 करोड़ भी हो सकती है. 

कैसे हुआ खुलासा? 

Loading Ad...

बताया जा रहा है जिस शख्स के घर छापेमारी की गई, उसका नाम राजेश यादव उर्फ महाकाल है. पुलिस उसके घर नाटकीय अंदाज से दाखिल हुई. पहले गांव की लाइट कटवाई गई, फिर 40 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने राजेश के घर को घेरा. इसके बाद घर में खुदाई करवाई गई. पुलिस के साथ इनकम टैक्स की टीम भी कार्रवाई के लिए पहुंची थी. इस मामले मे पुलिस नें एक शख्स क़ो हिरासत मे लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है. घर से करोड़ो रुपए बरामद होने की जानकारी मिलने के बाद गांव वाले भी हैरान हैं. 

Loading Ad...

लॉकडाउन में गांव आया और धड़ाधड़ खरीदीं जमीनें 

बताया जा रहा है राजेश यादव और उसका भाई 2020 मे पुणे से यहां आए थे. लॉकडाउन के दौरान उन लोगों ने यहां जमीनें और ट्रैक्टर खरीदे. उस समय गांव वालों के लिए शॉकिंग था, क्योंकि राजेश साधारण बैकग्राउंड से आते हैं. आशंका जताई जा रही है कि रकम चोरी की भी हो सकती है. पुलिस ने अभी इस पर कुछ भी साफ-साफ नहीं बताया है. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें- UP में हिंसक गतिविधियों में शामिल होने पर नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, योगी सरकार ने सख्त किए नियम

यह भी पढ़ें

पुलिस अब ये पता लगाने मे जुटी हैं की आखिर ये करोड़ों की रकम कहां से आई? बताया जा रहा है राजेश और उसका भाई पुणे में एक कंपनी में काम करते हैं. पुलिस कंपनी के बारे में भी पता लगा रही है. फिलहाल पुलिस नें घर क़ो सील करके सुरक्षा बड़ा दी है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...