Advertisement
मॉडल मुस्कान हत्याकांड: CCTV फुटेज में भागता दिखा आरोपी इमरान, घर में घुसकर मर्डर का आरोप, रिश्ते में दूरी बनी वजह!
दोस्तों ने दावा किया कि मुस्कान की बहनों ने पहले भी इमरान की ओर से उसे परेशान करने को लेकर चिंता जताई थी. मुस्कान और इमरान एक दूसरे को करीब एक साल से ज्यादा समय से जानते थे.
Advertisement
पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में एक 21 वर्षीय मुस्कान की हत्या के बाद सनसनी फैल गई. पुलिस को शक है कि वारदात में उसके जिम ट्रेनर इमरान का हाथ हो सकता है. मुस्कान स्टूडेंट और मॉडल है.
बताया जा रहा है कि बुधवार को जब मुस्कान पर चाकू से कथित हमला हुआ, तब वह दूसरी मंजिल पर स्थित अपने घर में अकेली थी. इस दौरान आरोपी इमरान घर में घुसा और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने लगा.
मदद के लिए चीखती रही मुस्कान
Advertisement
मदद के लिए मुस्कान की चीखें सुनकर पड़ोसी उसके घर पहुंचे और उसे गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ हालत में पाया. उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गहरी चोटों के कारण उसकी मौत हो गई.
Advertisement
CCTV में भागता दिखा आरोपी इमरान
आरोपी इमरान की तलाश के लिए पुलिस इलाके के CCTV फुटेज खंगाल रही है. फुटेज में वारदात को अंजाम देने के बाद इमरान घर से जाता हुआ दिखाई दे रहा है. CCTV में साफ देखा गया कि इमरान कैसे तेजी से भागता हुआ नजर आ रहा है. अब तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है.
Advertisement
जिम वालों ने इमरान के बारे में क्या बताया?
जिम की रिसेप्शनिस्ट डिंपल ने न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत करते हुए कहा, ‘इमरान की बात करने का तरीका ठीक नहीं था. इस वजह से उसको दो महीने पहले नौकरी से निकाल दिया गया था. इमरान ने मुस्कान को एक-दो बार परेशान करने की कोशिश भी की थी.’
रिसेप्शनिस्ट ने आगे कहा, हम लोगों ने इमरान को समझाया. दो महीने बाद लड़की यहां से चली गई थी. मुस्कान अच्छी लड़की थी. उन दोनों के बीच कुछ ऐसा नहीं था. मुस्कान यहां वर्कआउट करती थी और चली जाती थी.
Advertisement
मुस्कान पर चाकू से हुआ हमला
बताया जा रहा है मुस्कान दूसरी मंजिल पर स्थित अपने घर में अकेली थी, तभी उस पर हमला किया गया. आरोपी इमरान कथित तौर पर घर में घुसा, चाकू से उस पर हमला किया, और मौके से भाग गया. मदद के लिए मुस्कान की चीखें सुनकर पड़ोसी उसके घर पहुंचे और उसे गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ हालत में पाया. उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटों के कारण उसकी मौत हो गई.
मुस्कान के दोस्त अमन ने बताया कि वह तीन बहनों में सबसे छोटी थी. मुस्कान पर हमले की जानकारी सबसे पहले दोस्तों को एक फोन के जरिए मिली थी. दोस्तों ने दावा किया कि मुस्कान की बहनों ने पहले भी इमरान की ओर से उसे परेशान करने को लेकर चिंता जताई थी. बताया जा रहा है इमरान पश्चिमी दिल्ली के विष्णु गार्डन का रहने वाला था. वहीं, मुस्कान दिल्ली के तिलक नगर में किराए के मकान में रहती थी. वह पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट-टाइम मॉडलिंग भी करती थी.
Advertisement
यह भी पढ़ें- टीचर के थप्पड़ से 6 साल के मासूम की मौत! क्या स्कूल में छात्रों को पीटने पर हो सकती है सजा? जानें प्रावधान
यह भी पढ़ें
जानकारी के मुताबिक, मुस्कान और इमरान एक दूसरे को करीब एक साल से ज्यादा समय से जानते थे. दोनों के बीच आपसी रिश्ते थे लेकिन कुछ दिनों से मुस्कान इमरान से पीछा छुड़ाने की कोशिश कर रही थी और दूरी बनाने लगी थी. माना जा रहा है इसी को लेकर दोनों के बीच टकराव बढ़ गया था. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. घटना के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है.