Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

महिला की हत्या के बाद कपल ने किए लाश के टुकड़े, फिर बिरयानी में पकाकर लगाया ठिकाने, खुलासे से पुलिस भी सन्न

मामला तब सामने आया जब आगरा रेलवे स्टेशन पर तमिलनाडु एक्सप्रेस पहुंची. इसमें एक लावारिस सूटकेस मिला. इस वारदात का खुलासा करने के लिए पुलिस ने 350 से ज्यादा CCTV खंगाले.

Image Source- Representative Image
Loading Ad...

तमिलनाडु में हत्या का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक कपल ने एक महिला की हत्या की और फिर उसके टुकड़े कर बिरयानी के साथ पकाए. इस सनसनीखेज वारदात ने पुलिस को भी सन्न कर दिया. 

मामला चेन्नई के पास गुडुवांचरी का है. जहां एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई. इसके बाद हत्यारों ने उसके शरीर के टुकड़े कर दिए और कुछ हिस्सों को बिरयानी बनाने वाले बर्तन में सब्जियों और मैदा के साथ पकाया. इस मामले में पुलिस ने एक कपल को अरेस्ट किया है. पुलिस ने आरोपियों को मणिपुर से अरेस्ट किया है. 

शव वाला सूटकेस ट्रेन में छोड़कर गया कपल 

Loading Ad...

मामला तब सामने आया जब आगरा रेलवे स्टेशन पर तमिलनाडु एक्सप्रेस पहुंची. इसमें एक लावारिस सूटकेस मिला. उसमें महिला के शरीर के कटे हुए टुकड़े रखे हुए थे. जांच शुरू हुई तो सूटकेस के अंदर प्लास्टिक कवर पर चेन्नई की एक जानी-मानी टेक्सटाइल कंपनी का नाम मिला. इससे पुलिस का ध्यान चेन्नई की ओर गया. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें- आयुषी मर्डर केस: बेटी के हत्यारे मां-बाप को उम्रकैद की सजा, लव मैरिज करने पर की थी हत्या

इसके बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू की. चेन्नई और आसपास के इलाकों में 350 से ज्यादा CCTV कैमरों की जांच की गई. इससे पता चला कि एक कपल गुडुवांचरी जाने से पहले ट्रेन में वह सूटकेस रखकर चला गया था. इसके बाद पुलिस गुडुवांचरी के उस किराए के मकान में पहुंची, जहां कपल रहता था. वहां शव का बाकी हिस्सा मिला. 

Loading Ad...

बिरयानी में पकाए महिला के टुकड़े 

मृतक महिला की पहचान हैथुल निशा के रूप में हुई है. वह तांबरम के पास एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी. जांच में पता चला कि कपल ने उसके शरीर के कुछ हिस्सों को पकाने के बाद बाकी टुकड़ों को सूटकेस में रखकर ट्रेन से भेज दिया और खुद भागने की कोशिश की. पुलिस ने सबसे पहले आरोपी मणिक लस्कर को ओडिशा से अरेस्ट किया. फिर उसकी निशानदेही पर पत्नी भागमती माझी को मणिपुर से पकड़ा गया. बताया जा रहा है मणिक लस्कर ओडिशा का ही रहने वाला है और चेन्नई में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है. न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक, मणिक की उम्र महज 22 साल है. 

कपल ने क्यों की महिला की हत्या? 

Loading Ad...

शुरुआती जांच में सामने आया कि हैथुल निशा और माणिक लस्कर की जान-पहचान काम के दौरान हुई थी. यह रिश्ता बाद में अवैध संबंध में बदल गया. माणिक की पत्नी भागमती को इस रिश्ते से कड़ा ऐतराज था. उसने दोनों की नजदीकियों पर आपत्ति जताई. दोनों के बीच इस बात को लेकर झगड़ा हुआ. इसके बाद पत्नी भागमती ने मणिक के साथ मिलकर ही निशा को मारने 
की योजना बनाई. निशा ही हत्या के बाद कपल ने सबूत मिटाने के लिए उन्होंने शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और अलग-अलग तरह से अलग-अलग जगह ठिकाने लगाने लगे. हालांकि शातिर कपल लाख कोशिश के बाद भी पुलिस की नजर नहीं बच पाया. पुलिस ने गिरफ्तार कपल से कड़ी पूछताछ के बाद आगे की जांच शुरू कर दी. 

यह भी पढ़ें

With IANS Input

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...