×
जिस पर देशकरता है भरोसा

सऊदी अरब ने पाकिस्तान के खिलाफ उठाया बड़ा कदम, जानिए किस मामले में दी कड़े दंड की चेतावनी

सऊदी अरब ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी, 'हज नियमों का उल्लंघन करने पर होगी सख्त सजा'

Author
30 Apr 2025
( Updated: 10 Dec 2025
10:13 PM )
सऊदी अरब ने पाकिस्तान के खिलाफ उठाया बड़ा कदम, जानिए किस मामले में दी कड़े दंड की चेतावनी
Advertisement

सऊदी अरब की सरकार ने हज नियमों को लेकर पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी है. सऊदी अरब ने कहा कि अगर कोई पाकिस्तानी नागरिक इस वर्ष हज अनुमति नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसे कड़ा दंड दिया जाएगा.


सऊदी अरब ने पाकिस्तान को दी चेतावनी 

Advertisement


यह चेतावनी उस समय आई है जब पाकिस्तान ने मंगलवार को आधिकारिक रूप से हज उड़ानों का संचालन शुरू कर दिया है. इस दौरान 442 हज यात्रियों का पहला जत्था इस्लामाबाद से मदीना के लिए रवाना हुआ.


पाकिस्तानियों के खिलाफ सऊदी अरब करेगा सख्त कार्रवाई!

Advertisement


सऊदी गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि 29 अप्रैल से 10 जून तक हज नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. मंत्रालय ने कहा कि बिना वैध हज परमिट के हज करने या प्रयास करने पर 20,000 सऊदी रियाल (लगभग 4.5 लाख रुपये) तक का जुर्माना लगाया जाएगा. यह नियम हर प्रकार के वीजाधारकों पर लागू होगा, चाहे वे मक्का में प्रवेश कर चुके हों या वहां ठहरे हों.


नियम तोड़ने वालों पर लगेगा 22.5 लाख रुपये का जुर्माना


Advertisement

मंत्रालय ने आगे कहा कि यदि कोई व्यक्ति हज परमिट के बिना हज करने के इरादे से यात्रा वीज़ा के लिए आवेदन करता है या ऐसे व्यक्तियों की मक्का तक पहुंच में सहायता करता है, तो उस पर 1 लाख सऊदी रियाल (लगभग 22.5 लाख रुपये) तक का जुर्माना लगाया जाएगा. यह जुर्माना संबंधित व्यक्तियों की संख्या के अनुसार कई गुना हो सकता है.


सऊदी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जो भी व्यक्ति हज क्षेत्र में बिना अनुमति वाले श्रद्धालुओं को आवास, परिवहन या किसी भी प्रकार की सहायता प्रदान करता है, चाहे वह होटल हो, निजी आवास या हज शिविर, उस पर भी 1 लाख रियाल तक का जुर्माना लगाया जाएगा. ऐसे सभी अवैध प्रयास करने वालों को तुरंत गिरफ्तार, निर्वासित और कम से कम 10 वर्षों के लिए सऊदी अरब में प्रवेश से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा.


सऊदी में बढ़ रही पाकिस्तानी भिखारियों की संख्या

Advertisement


सऊदी अरब की यह सख्त कार्रवाई हर वर्ष बिना परमिट के आने वाले भिखारियों, अवैध यात्रियों और नियमों को अनदेखा करने वालों की बढ़ती संख्या के चलते की जा रही है. पिछले तीन वर्षों में सऊदी अरब ने कम से कम 4,700 पाकिस्तानी भिखारियों को देश से निर्वासित किया है. सऊदी अधिकारियों ने पाकिस्तान सरकार से अनुरोध किया है कि इन व्यक्तियों के नाम और पासपोर्ट को नो-फ्लाई लिस्ट में शामिल किया जाए.


Advertisement

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भी इस समस्या पर चिंता जताते हुए कहा, "इनकी बढ़ती संख्या विदेशों में देश की छवि को धूमिल कर रही है."


हज़ यात्रा पर जायेंगे इतने पाकिस्तानी 

Advertisement


इस वर्ष लगभग 89,000 पाकिस्तानी हज यात्री सरकारी योजना के तहत सऊदी अरब जाएंगे, जबकि 23,620 निजी टूर ऑपरेटरों के माध्यम से रवाना होंगे. इनमें से 50,500 यात्रियों को सऊदी अरब की मक्का रूट पहल का लाभ मिलेगा, जिसमें से 22,500 कराची और 28,000 इस्लामाबाद से उड़ान भरेंगे.

यह भी पढ़ें


टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें