×
जिस पर देशकरता है भरोसा

पाकिस्तान: घात लगाकर बैठे आतंकियों ने पुलिस वैन पर बरसाई गोलियां, हमले में DSP समेत 7 पुलिसकर्मियों की मौत

पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन ने पुलिस के हवाले से बताया कि हमला लाची के डीएसपी (पुलिस उपाधीक्षक) को निशाने पर लेकर किया गया था.

Author
24 Feb 2026
( Updated: 24 Feb 2026
11:20 AM )
पाकिस्तान: घात लगाकर बैठे आतंकियों ने पुलिस वैन पर बरसाई गोलियां, हमले में DSP समेत 7 पुलिसकर्मियों की मौत
Advertisement

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकियों ने इस बार पुलिस विभाग को निशाना बनाया है. आतंकियों के हमले में लाची के DSP समेत 7 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई. आतंकियों ने पुलिसकर्मियों पर अंधाधुंध फायरिंग की थी. ये हमला केपी के कोहाट जिले में हुआ. स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी है. 

पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन ने पुलिस के हवाले से बताया कि हमला लाची के डीएसपी (पुलिस उपाधीक्षक) को निशाने पर लेकर किया गया था. उनके पुलिसिया वाहन पर शकरदरा रोड के पास हथियारबंद हमलावरों ने जबरदस्त फायरिंग कर दी थी. जिसमें DSP अपने दो गार्ड के साथ मौके पर ही मारे गए. 

गर्वनर ने बताया आतंकी हमला 

हमले के बाद, कोहाट से इलाके में और पुलिस की टुकड़ियां भेजी गईं, और हमलावरों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. जियो न्यूज के अनुसार, डीएसपी समेत 7 लोगों के मारे जाने के बाद अधिकारियों ने इलाके को घेरकर घटना की जांच शुरू कर दी है. केपी के गवर्नर फैसल करीम कुंडी ने इसे आतंकवादी हमला बताते हुए निंदा की है. 

Advertisement

गवर्नर ने ड्यूटी के दौरान मारे गए डीएसपी और दूसरे पुलिसवालों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई और घायल पुलिसवालों के जल्दी ठीक होने की दुआ मांगी. कुंदी ने कहा कि केपी के दक्षिणी जिलों में कानून-व्यवस्था की स्थिति काफी खराब हो गई है. उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसे हमलों का सामना डट कर रही है. 

केपी में लगातार बढ़े हमले 

सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज (सीआरएसएस) की एनुअल सिक्योरिटी रिपोर्ट 2025 के अनुसार, केपी में पिछले साल हिंसा में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई. जहां 2024 में मृतकों की संख्या 1,620 थी, वहीं 2025 में ये बढ़कर 2,331 हो गई. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- साजिश या हादसा? सेंट्रल ईरान में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 4 की मौत

केपी के करक जिले में क्वाडकॉप्टर हमले में फेडरल कांस्टेबुलरी (एफसी) के तीन जवान मारे गए थे. करक पुलिस के प्रवक्ता शौकत खान के मुताबिक, पहले ही एक हमला हुआ था जिसके बाद रेस्क्यू 1122 की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं, लेकिन घोले बंदा डैम के पास बंदूकधारियों ने उनकी एम्बुलेंस पर हमला कर दिया. इस वजह से, एफसी के तीन जवान मारे गए और रेस्क्यू 1122 के तीन अधिकारी घायल हो गए थे, जबकि एम्बुलेंस आग लगने के बाद जलकर खाक हो गई थी. वहीं, पिछले हफ्ते, केपी के बाजौर जिले में एक चेकपोस्ट पर हुए हमले में 11 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे. सेना के मीडिया विंग ने कहा था कि इस घटना में एक ‘बच्ची’ भी मारी गई थी. 

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें