Israel-Iran War: इजरायल और ईरान के बीच सुलह कराने की ओमान-कतर की कोशिश नाकाम, ईरानी सरकार ने खारिज किया प्रस्ताव
Israel-Iran War Live Updates: ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग और भी ज्यादा भीषण होती जा रही है. इन सबके बीच ईरान से साफ कर दिया है कि वह तब तक सीजफायर पर विचार नहीं करेगा, जब तक इजरायल की तरफ से हमला जारी रहेगा. ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायल के इन हमलों में अब तक 224 नागरिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 1,277 से अधिक लोग घायल हुए हैं.
Follow Us:
ईरान और इजरायल के बीच बीते 72 घंटे से जारी जंग और भी ज्यादा भीषण होती जा रही है. इजरायल ने रविवार को ईरान के विदेश मंत्रालय को निशाना बनाते हुए मिसाइल हमला किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इससे ठीक एक दिन पहले शनिवार को इजरायली सेना ने तेहरान स्थित ईरानी रक्षा मंत्रालय पर भी हमला किया था. ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इज़रायल के इन हमलों में अब तक 224 नागरिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 1,277 से अधिक लोग घायल हुए हैं. हालांकि, अमेरिका स्थित एक मानवाधिकार संगठन ने दावा किया है कि मरने वालों की संख्या 406 तक पहुंच चुकी है.
दूसरी ओर, ईरान भी लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है. तेहरान ने इजरायल की ओर सैकड़ों मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं. इन हमलों में अब तक 14 इज़रायली नागरिकों की मौत हुई है और 380 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं. रिपोर्टों के मुताबिक, ईरान ने अब तक इज़रायल पर 200 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें और 100 ड्रोन दागे हैं. ईरान ने साफ कर दिया है कि जब तक इज़रायल की ओर से हमला जारी रहेगा, वह किसी भी संभावित सीजफायर पर बातचीत नहीं करेगा. वहीं, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी "लगातार और निर्णायक जवाब" देने की बात दोहराई है.
यह भी पढ़ें
बताते चलें कि 13 जून को इजरायल द्वारा शुरू किए गए 'ऑपरेशन राइजिंग लॉयन' के बाद से हालात तेजी से बिगड़ते जा रहें हैं. इस सैन्य अभियान में इजरायल ने ईरान की 170 से अधिक जगहों और 720 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. इनमें कई शीर्ष अधिकारी, परमाणु वैज्ञानिक और सैन्य कमांडर मारे गए हैं.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें